• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

करीब एक घंटे बाद ठीक हुआ YouTube, तकनीकी गड़बड़ी से रुकी थी वीडियो सेवा; जानिए वजह

Amish Kumari by Amish Kumari
February 18, 2026
in देश
YouTube ने लागू किया नया नियम, पासवर्ड शेयरिंग पर कंपनी ने लगाई रोक…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

दुनिया के लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube पर आज सुबह आई तकनीकी खराबी अब काफी हद तक ठीक हो गई है। करीब एक घंटे तक सेवाएं प्रभावित रहने के बाद अब वीडियो स्ट्रीमिंग सामान्य रूप से चल रही है। कंपनी की टीम ने जानकारी दी है कि होमपेज फिर से काम करने लगा है, हालांकि पूरी समस्या को ठीक करने का काम अभी जारी है।

Team YouTube ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपडेट जारी करते हुए बताया कि रिकमंडेशन सिस्टम में आई गड़बड़ी के कारण YouTube के सभी प्लेटफॉर्म—होमपेज, ऐप, YouTube Music और YouTube Kids—पर वीडियो दिखाई नहीं दे रहे थे। अब होमपेज बहाल कर दिया गया है और बाकी दिक्कतों को भी जल्द ठीक किया जा रहा है।

READ ALSO

Air India Suspend Saudi Flights: एअर इंडिया का बड़ा फैसला: सऊदी अरब की उड़ानों पर 24 अक्तूबर तक बढ़ाई रोक, जाने क्या? है वजह

Accident news: भीषण सड़क हादशा: 20 फीट नीचे नाले में गिरी मिनी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

सुबह 6:42 बजे शुरू हुई समस्या

आज सुबह करीब 6:42 बजे YouTube अचानक डाउन हो गया था। यूजर्स वीडियो नहीं देख पा रहे थे और कई लोगों के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे थे। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के अनुसार, अमेरिका में करीब 2.83 लाख यूजर्स ने वीडियो एक्सेस न होने की शिकायत दर्ज की।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 56% यूजर्स को ऐप पर, 21% को वेबसाइट पर और 11% को वीडियो स्ट्रीमिंग व लॉगआउट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

भारत में भी दिखा असर

इस तकनीकी गड़बड़ी का असर भारत में भी देखने को मिला। यहां भी कई यूजर्स वीडियो नहीं चला पा रहे थे और उनके अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे थे। Downdetector के मुताबिक सुबह 6:47 बजे तक 14,000 से ज्यादा लोगों ने शिकायत दर्ज की, जबकि 6:42 बजे करीब 18,000 यूजर्स ने YouTube डाउन होने की जानकारी दी।

भारत में आई शिकायतों में से 72% यूजर्स ने ऐप में दिक्कत, 17% ने वीडियो स्ट्रीमिंग और 11% ने वेबसाइट से जुड़ी समस्या बताई।

यूजर्स को मिला ‘Something went wrong’ एरर

यूजर्स ने बताया कि YouTube ऐप खोलते समय उन्हें “Something went wrong” का एरर दिखाई दे रहा था। साथ ही कई डिवाइस पर अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे थे। टीवी ऐप पर भी यही समस्या सामने आई, जहां यूजर्स को दोबारा लॉगिन करने के लिए कहा जा रहा था।

कंपनी ने स्वीकार की समस्या

YouTube ने इस तकनीकी दिक्कत को स्वीकार करते हुए कहा कि इसकी वजह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाई है। Team YouTube ने X पर पोस्ट कर बताया कि अगर यूजर्स को प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में परेशानी हो रही है, तो उनकी टीम इस समस्या की जांच कर रही है और लगातार अपडेट दे रही है।

वहीं Google Support पर YouTube Help ने सुबह 7:24 बजे जानकारी दी कि कुछ यूजर्स को प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में परेशानी हो रही है, जिस पर टीम काम कर रही है और जल्द ही समस्या पूरी तरह हल कर दी जाएगी।

फिलहाल YouTube की सेवाएं काफी हद तक बहाल हो चुकी हैं, लेकिन कुछ फीचर्स में अभी भी हल्की दिक्कतें बनी रह सकती हैं।

Related Posts

देश

Air India Suspend Saudi Flights: एअर इंडिया का बड़ा फैसला: सऊदी अरब की उड़ानों पर 24 अक्तूबर तक बढ़ाई रोक, जाने क्या? है वजह

October 17, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा: 20 फीट नीचे नाले में गिरी मिनी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

October 17, 2026
देश

himachal pradesh earthquake: सुबह सुबह भूकंप से कांपी इस राज्य की धरती, जानें कितनी थी तीव्रता?

October 17, 2026
देश

Voter List Update: SSR 2027 का शेड्यूल का ऐलान, जानिए वोटर लिस्ट रिवीजन का पूरा प्लान

October 15, 2026
देश

Cracker factory blast: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका के बाद भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोग दबे होने की आशंका

October 15, 2026
देश

Supreme Court: ‘धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

October 15, 2026
Next Post
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान से नाबालिग समेत कई लोग हिरासत में

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पति-पत्नी समेत इतने गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी: सहमति से बने संबंध को नहीं माना रेप, ट्रायल कोर्ट का फैसला कायम

हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी: सहमति से बने संबंध को नहीं माना रेप, ट्रायल कोर्ट का फैसला कायम

March 29, 2026

समन्वय है प्रबंधन की कुंजी : उच्च शिक्षा आयुक्त देवांगन

July 29, 2025
यहां 35 मंजिल वाली 8 इमारतों में आग लगने से 44 लोगों की दर्दनाक मौत, 257 लापता..

यहां 35 मंजिल वाली 8 इमारतों में आग लगने से 44 लोगों की दर्दनाक मौत, 257 लापता..

November 27, 2025
इस दिन से भारत में शुरू होगा 6G का ट्रायल, AI से बढ़ेगी इंटरनेट स्पीड और कॉल क्वालिटी

इस दिन से भारत में शुरू होगा 6G का ट्रायल, AI से बढ़ेगी इंटरनेट स्पीड और कॉल क्वालिटी

October 12, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Air India Suspend Saudi Flights: एअर इंडिया का बड़ा फैसला: सऊदी अरब की उड़ानों पर 24 अक्तूबर तक बढ़ाई रोक, जाने क्या? है वजह
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
  • Raigarh News : किंडर वैली प्ले स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव – मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र
  • Today Cg News : सेवा की कहानी :मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से सरदार बसंत सिंह को मिली 62,790 की छूट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR