• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

Amish Kumari by Amish Kumari
February 20, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 20 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में लगातार जुआ-सट्टा, अवैध शराब और देह व्यापार पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । वहीं वर्तमान में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा लगाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखते हुए हाल ही में क्रिकेट सट्टा में संलिप्त दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा । वहीं पूर्व सटोरियों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि – पिछले साल 23 अप्रैल को कोतवाली और साइबर सेल की टीम द्वारा गांजा चौंक पर रेड कर अमित अग्रवाल नामक को क्रिकेट सट्टा नोट करते पकड़ा गया था । आरोपियों से एक नग आसमानी रंग का विवो कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल टच स्क्रीन एवं 500 रूपये के 240 नोट जुमला 1,20,000/- रूपये जप्त कर अपराध क्रमांक 173/2025 धारा 7 जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है, मामले के सटोरी-धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक की भी संलिप्तता पायी गई थी, ये सभी आरोपी फरार थे, कोतवाली पुलिस ने मामले में इन फरार आरोपियों के विरुद्ध फरारी में चालान पेश किया गया जिनके विरूद्ध न्यायालय से स्थायी वारंट जारी हुआ था ।

READ ALSO

आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ा जनसैलाब, 90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह और एकता का अनोखा संगम रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

इसी प्रकार 22 अप्रैल 2025 को चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने डिग्री कालेज सब्जी मंडी के पास मोबाईल के माध्यम से आन लाईन क्रिकेट सट्टा खेला रहे अंकित बानी साकिन गांजा चौक बहिदारपारा थाना कोतवाली रायगढ एंव दुसरा व्यक्ति भरत कुमार रोहिला हटरी चौक दानीपारा थाना कोतवाली को पकड़ा गया था, पूछताछ करने पर अपने अन्य साथीगण 1. साहबाज निवासी तुरकापारा 2. मजहर निवासी तुरकापारा 3.फारख निवासी तुरकापारा 4. मन्नू / एजाज अहमद निवासी बीड पारा 5. धमेद्र शर्मा निवासी कोतरा रोड 6.मोनू भूटानी निवासी सिंधी कालोनी 7. अमित अग्रवाल निवासी कोतरा रोड के साथ मिलकर एक चैनल बनाकर छत्तीसगढ कोलकत्ता में मोबाईल में लिंक के माध्यम से रूपये पैसे का दाव लगाकर आन लाईन सट्टा खिलाने के संबंध में बताया गया । मामले में थाना चक्रधरनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 169 2025 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम (जुआ एक्ट) के तहत गिरफ्तार दो आरोपी अंकित बानी और भरत कुमार रोहिला को गिरफ्तार कर शेष 7 आरोपियों के विरूद्ध फरारी में चालान पेश किया गया था । आरोपी रोहित बुटानी व अन्य 6 के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।

इन आरोपियों के स्थायी वारंट तामिली हेतु एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर पुलिस निगाह रखे हुये थे कि एसएसपी शशि मोहन को उनके विश्वसनीय सूत्रों से इन फरार आरोपियों/वारंटियों के कोलकाता से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का पूरा नेटवर्क का संचालन करने की जानकारी मिली ।

एसएसपी शशि मोहन ने साइबर थाना, चक्रधरनगर और कोतवाली की संयुक्त टीम बनाकर कोलकाता रवाना किया गया, पुलिस टीम ने हावड़ा के एक होटल में स्थायी वारंटी- धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी, तथा दो अन्य व्यक्ति अंकित सराफ, अजीत विश्वास को पकड़ा।

आरोपियों के कमरे से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन करने की सामग्री मिली, आरोपियों ने बताया कि वे सट्टा लगाने वालों से मोबाइल से संपर्क कर ऑनलाइन जेएमडी क्रिकेट बेटिंग एप पर सट्टा लगाते थे और पूरा नेटवर्क ऑनलाइन कार्य करता था।

आरोपियों के कब्जे से ₹3600, सट्टा में प्रयुक्त 25 मोबाइल, एक टैबलेट, तीन लैपटॉप, एक कैलकुलेटर और उनके हिसाब किताब का लेखा-जोखा जप्त किया है । आरोपियों के हिसाब किताब चेक करने पर पिछले एक माह में करोड़ों रूपये सट्टा रकम दांव लगे होने की जानकारी मिली है ।

गिरफ्तार स्थायी वारंटी- धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी को स्थायी वारंट के परिपालन में गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया जा रहा है ।

पकड़े गए संदेही अंकित सराफ, अजीत विश्वास की संलिप्तता की जांच की जा रही है, संलिप्तता पाये जाने से पृथक से कार्यवाही की जावेगी । एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर आरोपियों के गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना कोतवाली (4) और थाना चक्रधरनगर के (5) कुल 9 स्थायी वारंट की तामिली की गई है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर किए गए, इस सफल रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी साइबर थाना निरीक्षक नासिर खान, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल ,आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, सुरेश सिदार, प्रताप बेहरा, विकास प्रधान और थाना चक्रधरनगर साइबर थाना के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि- जुआ सट्टा से जुड़े आरोपी कहीं भी जाकर छुपे हो उन्हें पकड़ा जाएगा, जुआ सट्टा पूर्णत: बंद कराने हर एक सटोरियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी’’

गिरफ्तार सटोरिए/स्थायी वारंटी-

1. धर्मेंद्र शर्मा पिता स्व0 देवी प्रसाद शर्मा उम्र 53 वर्ष पता रेल्वे बंगलापारा रायगढ़ चौक थाना कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)

2. शेख मोहम्मद शाहबाज पिता शेख मोहम्मद शमशेर उम्र 33 वर्ष पता तुर्कापारा चांदनी चौक थाना कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)

3. मोहम्मद मजहर पिता मोहम्मद जहुर उम्र 35 वर्ष पता चांदनी चौक तुर्कापारा थाना कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)

4. मोहम्मद फारूख पिता मोहम्मद आशिक उम्र 39 वर्ष पता तुर्कापारा चांदनी चौक रायगढ़ जिला रायगढ़ (छ0ग0)

5. रोहित बुटानी पिता मुकेश बुटानी उम्र 31 वर्ष पता कच्ची खोली सिंधी कालोनी थाना चक्रधरनगर कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)

जप्त संपत्ति-

नकदी ₹3600, सट्टा में प्रयुक्त 25 मोबाइल, एक टैबलेट, तीन लैपटॉप, एक कैलकुलेटर

कुल करीब – 6 लाख 50 हजार रूपये ।

आरोपियों के साथ पकड़े गए-

1. अंकित सराफ पिता विनोद सराफ उम्र 34 वर्ष पता पैलेस रोड कोष्टापारा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ (छ0ग0)

2. अजीत विश्वास पिता रंजन विश्वास उम्र 35 वर्ष पता गोगा मंदिर चैक थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (छ0ग0)

आरोपियों का पूर्व रिकार्ड एक नज़र में

1. धर्मेंद्र शर्मा – थाना कोतवाली अप. क्र. 173/2025 ( एक नग आसमानी रंग का विवो कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल टच स्क्रीन एवं 500 रूपये के 240 नोट जुमला 1,20,000/- रूपये) थाना चक्रधरनगर का अपराध क्रमांक 169/ 2025 ( रियल- मी नारजो N 55 काले रंग का मोबाईल एक नग मोबाईल एवं नगदी रकम 55,000/-रूपये जुमला कुल 55,000/-रूपये )

2. शेख मोहम्मद शाहबाज थाना कोतवाली अप. क्र. 173/2025,

3. मोहम्मद मजहर थाना कोतवाली अप. क्र. 173/2025,थाना चक्रधरनगर का अपराध क्रमांक 169/ 2025

4. मोहम्मद फारूख – कोतवाली 173/2025, थाना चक्रधरनगर का अपराध क्रमांक 169/ 2025

5. रोहित बुटानी उर्फ मोनू – थाना चक्रधरनगर अप. क्र. 169/2025

Related Posts

आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ा जनसैलाब, 90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह और एकता का अनोखा संगम रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित
रायगढ़

आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ा जनसैलाब, 90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह और एकता का अनोखा संगम रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित

June 1, 2026
पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला
रायगढ़

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
NTPC LARA के तीसरे चरण के विस्तार के लिए 2 जून को महलोई में जनसुनवाई…एक करोड़ टन फ्लाई ऐश निकलेगा, ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ेगी
रायगढ़

NTPC LARA के तीसरे चरण के विस्तार के लिए 2 जून को महलोई में जनसुनवाई…एक करोड़ टन फ्लाई ऐश निकलेगा, ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ेगी

May 21, 2026
*रायगढ़ में पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप, फिर एक बार छाल के इस पंप को किया गया सील*
रायगढ़

*रायगढ़ में पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप, फिर एक बार छाल के इस पंप को किया गया सील*

May 21, 2026
*महिला थाना की त्वरित कार्रवाई — छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
रायगढ़

*महिला थाना की त्वरित कार्रवाई — छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

May 21, 2026
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
रायगढ़

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

May 21, 2026
Next Post
घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की बैटरियां बरामद

घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की बैटरियां बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

धरती आबा के आंगन से विज्ञान भवन तक-कोरिया की विकास गाथा को मिली राष्ट्रीय पहचान

धरती आबा के आंगन से विज्ञान भवन तक-कोरिया की विकास गाथा को मिली राष्ट्रीय पहचान

October 19, 2025
सुपर-8 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आज, जानिए कब और कहां देखें मैच

सुपर-8 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आज, जानिए कब और कहां देखें मैच

February 22, 2026
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़कर अंदर घुसी कार, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़कर अंदर घुसी कार, आरोपी गिरफ्तार

April 6, 2026
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पेवेलियन का किया अवलोकन

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पेवेलियन का किया अवलोकन

November 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ा जनसैलाब, 90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह और एकता का अनोखा संगम रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित
  • पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला
  • छत्तीसगढ़ में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों में नई नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …
  • इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR