• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

खरसिया हत्याकांड का खुलासा; पिता की मौत पर टिप्पणी से भड़का आरोपी, दोस्त के साथ मिलकर युवक को पीटा और लगा दी आग, सीसीटीवी फुटेज और आखिरी मुलाकात ने खोला मर्डर का राज

Amish Kumari by Amish Kumari
February 21, 2026
in रायगढ़
खरसिया हत्याकांड का खुलासा; पिता की मौत पर टिप्पणी से भड़का आरोपी, दोस्त के साथ मिलकर युवक को पीटा और लगा दी आग, सीसीटीवी फुटेज और आखिरी मुलाकात ने खोला मर्डर का राज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 21 फरवरी  2026। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के घर से निकला और कुछ देर बाद गांव की गली में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके शरीर पर मारपीट और जलने के गंभीर निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल नजदीकी खरसिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी 17 फरवरी को मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना चक्रधरनगर में जीरो में मर्ग कायम कर मामले की डायरी चौकी खरसिया (थाना खरसिया) भेजी गई।

READ ALSO

Raigarh News : जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर

Raigarh News : केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में मामला आते ही खरसिया पुलिस को तत्काल आरोपियों की पतासाजी के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें मृतक शिव प्रसाद पटेल को निलेश डेंजारे उर्फ निले और कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम के साथ अंतिम बार देखा गया। एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के सुपरविजन और चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य संदेही निलेश डेंजारे उर्फ निले को रायगढ़ से हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी निलेश डेंजारे उर्फ निले ने बताया कि 16 फरवरी की रात वह अपने साथी कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम और मृतक शिव प्रसाद पटेल के साथ बैठकर खाना-पीना कर रहा था। इसी दौरान मृतक ने उसके पूर्व में हुए पिता की मौत को लेकर शिव पटैल की टिप्पणी से नाराज होकर उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसमें उसने और कृष्णा सोनवानी ने मिलकर शिव प्रसाद पटेल के साथ हाथ-मुक्के और ईंट से बेतहाशा मारपीट की, निलेश डेंजारे उर्फ निले अपने मोटर सायकल से फरार हो गया और कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम, शिव पटैल की बाइक लेकर फरार हुआ ।

आरोपी के मेमोरेंडम पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट, आरोपी द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े तथा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, आरोपी का मोबाइल जप्त कर ली है। आरोपी निलेश ने घटना के बाद घायल शिव पटैल का अपने मोबाइल से वीडियो बनाया था। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

खरसिया पुलिस ने आरोपी निलेश डेंजारे उर्फ निले (25 वर्ष) निवासी मौहापाली चौक खरसिया को हत्या के अपराध कमांक 66/2026 धारा 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी तथा आरक्षक साविल चंद्रा और डमरूधर पटेल की विशेष भूमिका रही है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर

October 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

October 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन

October 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण

October 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

October 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News: घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

October 20, 2026
Next Post
रायगढ़ में ऑपरेशन “आघात” के तहत पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जूटमिल, कोतवाली और लैलूंगा पुलिस ने जब्त की देशी-महुआ शराब

रायगढ़ में ऑपरेशन “आघात” के तहत पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जूटमिल, कोतवाली और लैलूंगा पुलिस ने जब्त की देशी-महुआ शराब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ग्राम सांकरा में वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तीकरण शिविर आयोजित

ग्राम सांकरा में वित्तीय समावेशन एवं संतृप्तीकरण शिविर आयोजित

July 30, 2025
Dhoni का Hidden Mansion:/ दिखेगा सभी को, पहुँचना नामुमकिन

Dhoni का Hidden Mansion:/ दिखेगा सभी को, पहुँचना नामुमकिन

December 7, 2025

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : संपत्ति विक्रय में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने रचा नया कीर्तिमान

September 21, 2026
छत्तीसगढ़ में पहली कक्षा में एडमिशन पाने के लिए 6 वर्ष आयु अनिवार्य, सरकार ने जारी किए नए नियम

छत्तीसगढ़ में पहली कक्षा में एडमिशन पाने के लिए 6 वर्ष आयु अनिवार्य, सरकार ने जारी किए नए नियम

July 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में सरेंडर नक्सली की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच जारी
  • Chhattisgarh news raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल छत्तीसगढ़ दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
  • Automobile desk: ₹1.59 लाख की कीमत में बजाज पल्सर N250SS हुई लॉन्च, जानें फीचर्स
  • Cg News : विशेष आलेख : प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल…
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR