• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
October 21, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News : *रायगढ़, दिनांक 21 अक्टूबर 2026* । केलो डेम के पास युवक और उसकी महिला मित्र से मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी रामकुमार मेहता को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था तथा उसने अपना और लूटे गए मोबाइल का सिम कार्ड निकाल दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ आईफोन तथा वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है, जबकि वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

READ ALSO

Raigarh News : पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन

Raigarh News : ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण

Read More : Latest Cg News : विशेष लेख : सामुदायिक डबरी निर्माण से जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार

*11 अक्टूबर की शाम केलो डेम के पास हुई थी लूटपाट*

मामले में प्रार्थी सानू सारथी, पिता सोहन सारथी, उम्र 22 वर्ष, निवासी जोगीडीपा, रायगढ़ ने दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 11 अक्टूबर की शाम वह अपनी महिला मित्र के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से केलो डेम घूमने गया था। शाम करीब 7:30 बजे जब दोनों वापस लौटने के लिए निकले, तभी 3-4 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और महिला मित्र के साथ वहां घूमने को लेकर सवाल करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी की जेब में रखे 1,500 रुपये, आईफोन 12 मिनी मोबाइल तथा उसकी महिला मित्र का मोटोरोला कंपनी का मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल की चाबी भी फेंककर फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 597/2026, धारा 115(2), 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने तेज की कार्रवाई*

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने सीएसपी श्री राहुल उईके एवं कोतवाली पुलिस को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने एएसआई कोसो सिंह जगत एवं पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रार्थी, पीड़ित एवं गवाहों से पूछताछ कर आरोपियों के हुलिए की जानकारी जुटाई और संदिग्धों की तलाश शुरू की।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोहेल अंसारी, पिता मोहम्मद खुर्शीद अंसारी, उम्र 23 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, रायगढ़ तथा रणवीर कुमार, पिता मिथलेस भगत, उम्र 22 वर्ष, निवासी चेहराकला, थाना महुवा, जिला वैशाली (बिहार), हाल मुकाम उर्दना डीपापारा, रायगढ़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद प्रार्थी से कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष आरोपियों की पहचान संबंधी कार्रवाई कराई गई।

*लगातार ठिकाने बदल रहा था फरार आरोपी*

मामले में शामिल तीसरे आरोपी रामकुमार मेहता की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था तथा अपना और लूटे गए मोबाइल का सिम कार्ड निकाल दिया था। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के ग्राम कुरमापाली, थाना कोतरारोड़ क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर मुखबिरों को सक्रिय कर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान *रामकुमार मेहता, पिता रामचन्दर मेहता, उम्र 24 वर्ष, निवासी उधमपुर, थाना छातापुर, जिला सुपौल (बिहार), हाल मुकाम कुरमापाली, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़* के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान संबंधी कार्रवाई प्रार्थी सानू सारथी से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष कराई गई।

*लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त*

पूछताछ में आरोपी रामकुमार मेहता ने अपने साथियों सोहेल अंसारी, रणवीर कुमार भगत एवं एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से पीड़ित युवक का लूटा हुआ आईफोन 12 तथा अपराध में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AX 1602 जब्त की गई है। आरोपी ने पीड़ित युवती से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल अपने फरार साथी के पास होना बताया है।

मामले में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वारदात में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की पतासाजी जारी है।

Read More : JIO Ipo: Jio Platforms के IPO को पहले दिन शानदार शुरुआत, QIB कैटेगरी हुई फुल सब्सक्राइब; जानें रिटेल निवेशकों का हाल

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई कोसो सिंह जगत, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा एवं मुरली मनोहर पटेल की अहम भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन

October 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण

October 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

October 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News: घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

October 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त

October 19, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

धान खरीदी तिहार सुचारू और पारदर्शी, भिट्ठी कला के किसानों ने जताया विश्वास

धान खरीदी तिहार सुचारू और पारदर्शी, भिट्ठी कला के किसानों ने जताया विश्वास

November 24, 2025
CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा,लाखों में बेचा गया पेपर;  जाने आखिर मैरिज पैलेस क्यों बना जांच का केंद्र?

CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा,लाखों में बेचा गया पेपर; जाने आखिर मैरिज पैलेस क्यों बना जांच का केंद्र?

January 11, 2026
लॉन्च होने जा रहा ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म, अब एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से मिनटों में खाते में आएगा पैसा, EPFO ला रहा बड़ा बदलाव

April 24, 2026

Vijayadashami 2026: आज मनाया जाएगा दशहरा पर्व ! जानिए रावण दहन का शुभ मुहुर्त और विजयादशमी का महत्व

October 20, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त
  • FASTag New Rule: यात्रा के दौरान FASTag न चले तो क्या लगता है दोगुना टैक्स? जानें NHAI का यह नया नियम
  • Latest Cg News : विशेष लेख : सामुदायिक डबरी निर्माण से जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार
  • SBI: देश के सबसे बड़े बैंक SBI के ग्राहकों का डेटा हुआ लीक! मोबाइल नंबर से लेकर एड्रेस तक सब हुआ लीक…
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR