देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए लगातार किफायती रिचार्ज प्लान पेश कर रही है। कंपनी के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और कई डिजिटल सुविधाएं मिलती हैं। हाल ही में जियो ने 365 रुपये का एक सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें कॉलिंग, डेटा और फ्री SMS जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
365 रुपये वाला जियो प्लान
जियो का 365 रुपये का प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे देश में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का फायदा मिलता है। साथ ही इसमें कुल 25GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है, जिस पर कोई दैनिक सीमा तय नहीं है। यूजर्स को रोजाना 100 फ्री SMS भी मिलते हैं।
इसके अलावा, इस प्लान में 7.47 रुपये का टॉकटाइम भी दिया जाता है। एंटरटेनमेंट के लिए इसमें JioHotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन ऑफर के तहत मिलता है। साथ ही JioTV और Jio AI Cloud का एक्सेस भी मिलता है, जिसमें 50GB क्लाउड स्टोरेज शामिल है। इसके अलावा यूजर्स को 18 महीनों के लिए Google Gemini का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
349 रुपये वाला प्लान भी उपलब्ध
जियो के पास 349 रुपये का एक और किफायती प्लान है, जिसकी वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में भी पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा और 100 फ्री SMS मिलते हैं।
इस प्लान में जियो के कॉम्प्लिमेंटरी ऐप्स का एक्सेस भी दिया जाता है। वहीं 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का लाभ मिलता है। इसके साथ ही इस प्लान में भी Google Gemini का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन ऑफर शामिल है।
















