• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में क्या मिला खास? जानिए ‘संकल्प’ थीम के साथ कितने लाख करोड़ का ऐलान

Amish Kumari by Amish Kumari
February 24, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में क्या मिला खास? जानिए ‘संकल्प’ थीम के साथ  कितने लाख करोड़ का ऐलान

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ की आर्थिक दिशा तय करने वाला वित्त वर्ष 2026-27 का बजट आज विधानसभा में पेश किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विष्णु देव साय सरकार का तीसरा बजट सदन में रखा। इस बार बजट की थीम ‘संकल्प’ रखी गई है और कुल बजट आकार 1.72 लाख करोड़ रुपये तय किया गया है। सरकार ने विकास का आधार ‘ज्ञान’ और ‘गति’ को बताया है।

शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता

बजट में शिक्षा को खास महत्व दिया गया है। अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो नई एजुकेशन सिटी बनाने की घोषणा की गई है, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इसका उद्देश्य दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की

छत्तीसगढ़ के इस जिले में विकास कार्य ठप होने पर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, चक्काजाम का किया ऐलान

महिलाओं और स्वास्थ्य के लिए बड़े ऐलान

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 70 लाख महिलाओं को 14 हजार करोड़ रुपये दिए जाने की जानकारी दी गई। नए बजट में इस योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना और महतारी सदन के लिए 275 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

बालिकाओं के लिए ‘दुर्गावती योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत 18 साल पूरे होने पर 1.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 42 करोड़, आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दवाओं की जांच के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से लैब बनाई जाएगी और रायपुर में नया होम्योपैथी कॉलेज भी खोला जाएगा।

बस्तर-सरगुजा के विकास पर जोर

बजट में बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इंटरनेट सेवाओं को मजबूत करने और 70 नई बस सेवाएं शुरू करने के लिए 10 करोड़ रुपये रखे गए हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे पॉलिसी के लिए 10 करोड़ और मैनपाट पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। निवेश को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये का अनुदान और मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा खर्च

सड़क और नगरीय विकास कार्यों के लिए भी बजट में बड़ी राशि रखी गई है। नारायणपुर-जटलूर मार्ग के लिए 28 करोड़, दंतेवाड़ा के लिए 9 करोड़, सुकमा के लिए 7 करोड़, बलरामपुर के लिए 10 करोड़ और इंद्रावती क्षेत्र में 68 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 2024 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कांकेर बैराज परियोजना के लिए 400 करोड़ और बस्तर विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

20 मार्च तक चलेगा बजट सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा। सत्र की शुरुआत रमेन डेका के अभिभाषण से हुई, जिसमें राज्य के विकास की रूपरेखा रखी गई। साय सरकार का यह तीसरा बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर केंद्रित नजर आ रहा है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव एडवाइजरी जारी की

May 21, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में विकास कार्य ठप होने पर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, चक्काजाम का किया ऐलान
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में विकास कार्य ठप होने पर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, चक्काजाम का किया ऐलान

May 21, 2026
छत्तीसगढ़ में 5वीं-8वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी: 16 और 17 मार्च से एग्जाम, फेल नहीं होगा कोई छात्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के लिए सरकार ने गठित की समिति, अब मनमानी फीस पर निजी स्कूलों पर होगी सख्ती

May 21, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें !… छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट

May 21, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, यहां जाने नया फीस स्ट्रक्चर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, यहां जाने नया फीस स्ट्रक्चर

May 20, 2026
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में अब घर से होगा काम, वर्क फ्रॉम होम सिस्टम हुआ लागू
छत्तीसगढ़

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में अब घर से होगा काम, वर्क फ्रॉम होम सिस्टम हुआ लागू

May 20, 2026
Next Post
संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़: तीसरे बजट में विकास, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर बड़ा जोर

संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़: तीसरे बजट में विकास, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर बड़ा जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायगढ़ रेलवे स्टेशन का ऑटो बूथ बना Showpiece चार महीने बाद भी नहीं हो पाई व्यवस्था, मनमानी से नहीं बाज आ रहे ऑटो चालक, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

रायगढ़ रेलवे स्टेशन का ऑटो बूथ बना Showpiece चार महीने बाद भी नहीं हो पाई व्यवस्था, मनमानी से नहीं बाज आ रहे ऑटो चालक, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

November 2, 2025
आज से बैंक खातों के लिए बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, आपकी जेब पर सीधा प्रभाव

इस प्राइवेट बैंक ने कस्‍टमर्स को दी बड़ी राहत: होम लोन किया सस्ता, ब्याज दरों में की भारी कटौती, जानें नए रेट्स…

November 7, 2025
आज से शुरू हुआ स्नान-ध्यान का पावन माघ मास, पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

आज से शुरू हुआ स्नान-ध्यान का पावन माघ मास, पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

January 4, 2026
सरगुजा पूरे मनोयोग और उमंग के साथ ओलंपिक के आयोजन के लिए तैयार : मुख्यमंत्री साय

सरगुजा पूरे मनोयोग और उमंग के साथ ओलंपिक के आयोजन के लिए तैयार : मुख्यमंत्री साय

January 29, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ा जनसैलाब, 90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह और एकता का अनोखा संगम रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित
  • पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला
  • छत्तीसगढ़ में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों में नई नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …
  • इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR