• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ रेलवे स्टेशन का ऑटो बूथ बना Showpiece चार महीने बाद भी नहीं हो पाई व्यवस्था, मनमानी से नहीं बाज आ रहे ऑटो चालक, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

Amish Kumari by Amish Kumari
November 2, 2025
in रायगढ़
रायगढ़ रेलवे स्टेशन का ऑटो बूथ बना Showpiece चार महीने बाद भी नहीं हो पाई व्यवस्था, मनमानी से नहीं बाज आ रहे ऑटो चालक, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

शहर आने वाले मुसाफिरों को ऑटो के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए नगर निगम ने रेलवे स्टेशन के पास बाइक स्टैंड के समीप प्रीपेड ऑटो बूथ बनाया था। रेलवे प्रशासन ने भी अपनी ओर से सहयोग करते हुए ऑटो पार्किंग के लिए जगह तय कर दी थी। लेकिन 4 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ऑटो चालकों की मनमानी जारी है। नतीजा यह है कि रेलवे स्टेशन के बाहर अव्यवस्थित ढंग से खड़े ऑटो यात्रियों और राहगीरों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं।

READ ALSO

Raigarh News : निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” में जुआरियों पर कार्रवाई जारी, पांच अलग-अलग कार्रवाई में 18 जुआरी गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने हर समय बेतरतीब खड़े ऑटो और निजी वाहनों का जम नजर आता है। इससे आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेलवे, नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कवायद के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

 

*शुल्क बचाने के लिए नहीं करते रेलवे पार्किंग का उपयोग*

 

ऑटो चालकों के पार्किंग में न जाने की मुख्य वजह रेलवे द्वारा निर्धारित शुल्क है। रेलवे ने रोजाना 12 रुपए का किराया तय किया है, जिससे ऑटो चालकों को हर महीने करीब 360 रुपए देने पड़ेंगे। अधिकांश चालक यह शुल्क बचाने के लिए स्टेशन के बाहर ही अपनी गाड़ी खड़ी कर लेते हैं।

 

 

नगर निगम ने ऑटो चालकों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल पर शेड बनवाया और प्रीपेड बूथ भी शुरू किया, लेकिन चालक वहां अपनी गाड़ियां लगाने को तैयार नहीं हैं।

 

*प्रीपेड बूथ और प्रतीक्षालय भी बेअसर*

 

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए नगर निगम ने आठ स्थानों पर बस, ऑटो व टैक्सी यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय बनाए हैं, जिन पर साढ़े चार-चार लाख रुपए खर्च किए गए हैं। मगर ऑटो चालकों की मनमानी के कारण यह सभी योजनाएं कागजों तक सीमित रह गई हैं।

 

*रेट तय, फिर भी नहीं मान रहे ऑटो चालक*

 

शहर में लगातार बढ़ी हुई किराया वसूली की शिकायतें आने पर आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो संघ के साथ बैठक कर किराया दर तय की थी। तय दरों के बावजूद ऑटो चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज जाने के लिए निर्धारित 120 किराया देने पर भी चालक तैयार नहीं होते। उनका कहना है कि रास्ता लंबा होने से नुकसान होता है।

 

 

*रेलवे स्टेशन का ऑटो बूथ बना शोपीस*

 

रेलवे ने स्टेशन के बाहर अवैध ऑटो स्टैंड को हटाने के लिए बाकायदा ऑटो बूथ तैयार कराया और ठेका भी दे दिया। जुलाई में एग्रीमेंट के बाद से ठेकेदार को इसे व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं आया है।

 

ठेकेदार संजय गौतम का कहना है कि “कई बार बैठक हो चुकी है। अक्टूबर से बूथ को सुचारू रूप से चलाने की बात तय हुई थी, लेकिन ऑटो संघ की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।”

वहीं ऑटो संघ के अध्यक्ष संजय बाजपेयी का कहना है कि “हमने पहले ही वैकल्पिक जगह की मांग की थी, लेकिन वह उपलब्ध नहीं कराई गई। मैं रायगढ़ से बाहर हूं, लौटने के बाद इस पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।”

यात्रियों की बढ़ती परेशानी

जब भी स्टेशन पर ट्रेन पहुंचती है, स्थिति और विकराल हो जाती है। दर्जनों ऑटो गेट के अंदर तक पहुंचकर यात्रियों को जबरन बैठाने की कोशिश करते हैं, जिससे स्टेशन परिसर में जाम की स्थिति बन जाती है। पैदल यात्रियों और बाइक चालकों को भारी परेशानी होती है।

अगर रेलवे और नगर निगम प्रीपेड बूथ को प्रभावी रूप से लागू करा पाते, तो यात्रियों को यह अव्यवस्था नहीं झेलनी पड़ती। मगर फिलहाल ऑटो चालकों की मनमानी और प्रशासन की लापरवाही के कारण यह योजना फेल होती नजर आ रही है।

 

 

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” में जुआरियों पर कार्रवाई जारी, पांच अलग-अलग कार्रवाई में 18 जुआरी गिरफ्तार

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वृद्ध महिला के घर घुसकर मारपीट कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस ने किया वारदात का खुलासा

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

November 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

November 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, घरघोड़ा और तमनार में 3 आरोपी गिरफ्तार

November 3, 2026
Next Post
बर्थडे पर शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की फर्स्ट लुक आया सामने…

बर्थडे पर शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की फर्स्ट लुक आया सामने…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

AC का कंप्रेसर फटने से घर में जोरदार धमाका, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत…

AC का कंप्रेसर फटने से घर में जोरदार धमाका, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत…

September 8, 2025
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज

EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव; नौकरी बदलते वालें कर्मचारियों के लिए PF से खुशखबरी, नॉमिनी को भी होगा फायदा

December 19, 2025
क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान

सोना और चांदी की कीमतें थम नई रही तेजी, अगले हफ्ते भी बढ़ सकते है दाम, जानें कितना पहुंचेगा भाव

August 9, 2026
पत्रकारों को धमकी देने वाले बदनाम मजदूर नेता के खिलाफ रायगढ़ प्रेस एकजुट 6 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक से करेंगे कार्यवाही की मांग

पत्रकारों को धमकी देने वाले बदनाम मजदूर नेता के खिलाफ रायगढ़ प्रेस एकजुट 6 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक से करेंगे कार्यवाही की मांग

October 5, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Stock Market Prediction for Tomorrow: कल शेयर बाजार में तूफानी तेजी की उम्मीद, भारती एयरटेल समेत इन 5 शेयरों पर रखें नजर
  • Ghee Price Hike: अमूल के बाद अब इस ब्रांड का घी हुआ बेहद महंगा, देखें नई रेट लिस्ट
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती पाकर खिल उठा अनीता गुप्ता का चेहरा, महतारी वंदन की राशि से मनाएंगी दीपावली
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR