• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, February 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल अनिवार्य: जानें क्या है यह, क्यों जरूरी है और पुराने वाहनों पर क्या असर होगा ?

Amish Kumari by Amish Kumari
February 25, 2026
in देश
1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल अनिवार्य: जानें क्या है यह, क्यों जरूरी है और पुराने वाहनों पर क्या असर होगा ?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में कम से कम 95 RON वाला E20 पेट्रोल (20% एथनॉल मिला) बेचना अनिवार्य कर दिया है।

तेल मंत्रालय ने 17 फरवरी की अधिसूचना में निर्देश दिया है कि सभी तेल कंपनियां भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के मानकों के अनुसार 20% एथनॉल वाला पेट्रोल, न्यूनतम RON 95 के साथ, बेचेंगी।

READ ALSO

EPFO का बड़ा फैसला: छोटे PF खातों का पैसा अब खुद वापस करेगी सरकार, बिना आवेदन मिलेगा रिफंड

RBI ने बैंकों को दी चेतावनी, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग ऐप से फंसाने वाली ट्रिक्स हटाएं, नहीं तो जुलाई 2026 के बाद भारी जुर्माना लगेगा

यह नियम सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर लागू होगा। E20 पेट्रोल की कीमत 97 से 106 रुपए प्रति लीटर हो सकती है। सरकार ने यह भी कहा कि विशेष परिस्थितियों में सीमित समय और कुछ क्षेत्रों के लिए छूट दी जा सकती है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

  • एथनॉल गन्ना, मक्का और अनाज से बनता है।
  • यह देश में ही तैयार होता है और पेट्रोल से ज्यादा साफ जलता है।
  • इससे कच्चे तेल के आयात में कमी आती है।
  • प्रदूषण घटाने में मदद मिलती है।
  • किसानों को फायदा, क्योंकि गन्ने और मक्का की मांग बढ़ती है।

तेल मंत्रालय के मुताबिक, 2014-15 से अब तक पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से भारत ने 1.40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा विदेशी मुद्रा की बचत की है।

RON 95 क्यों जरूरी?

आरओएन यानी रिसर्च ऑक्टेन नंबर (Research Octane Number), ईंधन की ‘नॉकिंग’ से बचाव की क्षमता मापता है। नॉकिंग तब होती है, जब इंजन में ईंधन असमान रूप से जलता है, जिससे आवाज, पावर की कमी और लंबे समय में इंजन को नुकसान हो सकता है।

जितना ज्यादा RON, उतना बेहतर इंजन प्रोटेक्शन। एथनॉल का ऑक्टेन वैल्यू करीब 108 RON होता है, इसलिए 20% मिश्रण से पेट्रोल की गुणवत्ता सुधरती है।

गाड़ियों पर क्या असर?

उद्योग के अधिकारियों के अनुसार, 2023-25 के बाद बनी ज्यादातर गाड़ियां E20 के अनुकूल हैं और कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी। हालांकि, पुरानी गाड़ियों में 3-7% तक माइलेज घट सकता है और रबर या प्लास्टिक पार्ट्स पर हल्का असर पड़ सकता है।

सरकार ने 10% एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य जून 2022 में समय से पहले हासिल कर लिया था। इसके बाद 20% लक्ष्य को 2030 से घटाकर 2025-26 कर दिया गया। फिलहाल देश के ज्यादातर पेट्रोल पंप पर E20 उपलब्ध है।

Related Posts

EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
देश

EPFO का बड़ा फैसला: छोटे PF खातों का पैसा अब खुद वापस करेगी सरकार, बिना आवेदन मिलेगा रिफंड

February 25, 2026
बैंकों पर RBI सख्त: गलत स्कीम बेचने पर ग्राहकों को लौटाना होगा पूरा पैसा
देश

RBI ने बैंकों को दी चेतावनी, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग ऐप से फंसाने वाली ट्रिक्स हटाएं, नहीं तो जुलाई 2026 के बाद भारी जुर्माना लगेगा

February 25, 2026
HRA क्लेम में अब मकान मालिक से संबंध बताना होगा, नया इनकम टैक्स फॉर्म 1 अप्रैल से लागू
देश

HRA क्लेम में अब मकान मालिक से संबंध बताना होगा, नया इनकम टैक्स फॉर्म 1 अप्रैल से लागू

February 25, 2026
डिजिटल करेंसी से मिलेगा मुफ्त राशन, जानें किन राज्यों को फायदा होगा
देश

डिजिटल करेंसी से मिलेगा मुफ्त राशन, जानें किन राज्यों को फायदा होगा

February 25, 2026
जनवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपनी जरूरी काम
देश

मार्च में बैंकों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी, 5 राज्यों में कुल 12 दिन बैंक रहेंगे बंद – देखें पूरी लिस्ट यहां।

February 25, 2026
मुंबई में ED का सख्त कदम: अनिल अंबानी का 3,716 करोड़ का 17 मंजिला घर  ‘अबोड’ बंगला जब्त
देश

मुंबई में ED का सख्त कदम: अनिल अंबानी का 3,716 करोड़ का 17 मंजिला घर ‘अबोड’ बंगला जब्त

February 25, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

किसानों के लिए खुशखबरी, कल आ सकती है पीएम किसान की 21वीं किस्त, मिनटों में ऐसे चेक करें स्टेटस…

किसानों के लिए खुशखबरी, कल आ सकती है पीएम किसान की 21वीं किस्त, मिनटों में ऐसे चेक करें स्टेटस…

October 19, 2025
ओपनिंग डे पर प्रभास का जलवा, ‘धुरंधर’ का खेल हुआ खत्म

ओपनिंग डे पर प्रभास का जलवा, ‘धुरंधर’ का खेल हुआ खत्म

January 9, 2026
करियर में लाभ और कमाई बढ़ने के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

वृषभ, मिथुन सहित 5 राशियों पर होगी धनवर्षा , जानें आज का राशिफल

January 11, 2026
Aadhaar नंबर भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं; UIDAI ने जारी किया हेल्पलाइन… मिनटों में ऐसे करें पता

Aadhaar नंबर भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं; UIDAI ने जारी किया हेल्पलाइन… मिनटों में ऐसे करें पता

November 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • “5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा पर हाईकोर्ट की मुहर, निजी स्कूलों की याचिका खारिज; अब सभी स्कूलों में अनिवार्य होगी परीक्षा”
  • रायपुर में आज से सख्ती, इन प्रमुख सड़कों पर रैली-जुलूस पर इतने महीने तक लगा प्रतिबंध, सुबह 9 से रात 9 बजे तक लागू रहेगा नियम; देखें पूरी लिस्ट यहां।
  • “छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली सरेंडर! कई सक्रिय नक्सली एक साथ छोड़ेंगे हथियार,पूरी लिस्ट आई सामने
  • EPFO का बड़ा फैसला: छोटे PF खातों का पैसा अब खुद वापस करेगी सरकार, बिना आवेदन मिलेगा रिफंड
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR