अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 100 से अधिक पद भरे जाएंगे।
आवेदन की अंतिम तारीख 15 मार्च 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 116 पदों को भरा जाएगा। इनमें-
- 1. असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट: 12 पोस्ट
- 2. डिप्टी मैनेजर (IS ऑडिट): 43 पोस्ट
- 3. डिप्टी मैनेजर (CA): 61 पोस्ट
सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में इंटरव्यू राउंड शामिल है। सिलेक्शन के लिए मेरिट लिस्ट सिर्फ इंटरव्यू स्कोर के आधार पर घटते क्रम में तैयार की जाएगी। अगर एक से अधिक कैंडिडेट कट-ऑफ मार्क्स लाते हैं, तो उन्हें मेरिट के आधार पर उम्र के हिसाब से घटते क्रम में रैंक किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
एप्लीकेशन फीस
एप्लीकेशन फीस और इंटिमेशन चार्ज जनरल/EWS/OBC कैंडिडेट के लिए ₹750/- है और SC/ST/PwBD कैंडिडेट के लिए कोई फीस/इंटिमेशन चार्ज नहीं है। फीस का पेमेंट वहां मौजूद पेमेंट गेटवे के ज़रिए ऑनलाइन करना होगा। पेमेंट स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी देकर डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग वगैरह का इस्तेमाल करके किया जा सकता है। ऑनलाइन पेमेंट के लिए अगर कोई ट्रांज़ैक्शन चार्ज होगा, तो वह कैंडिडेट को देना होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट SBI की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
















