• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : पटवारियों की हड़ताल के बीच जिला प्रशासन ने पूरा कराया धान के रकबे का सत्यापन, 98 प्रतिशत पॉलीगॉन जनरेशन का कार्य पूरा

Amish Kumari by Amish Kumari
October 29, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026/ पटवारियों की हड़ताल के बीच रायगढ़ जिला प्रशासन ने धान के रकबे के भौतिक सत्यापन का काम लगभग पूरा कर लिया है। जिस काम में पटवारियों की भूमिका को अहम माना जाता है, उसे राजस्व विभाग ने राजस्व निरीक्षकों, सर्वेयरों, कोटवारों और किसानों के सहयोग से आगे बढ़ाते हुए उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। जिले में निर्धारित 1 लाख 52 हजार 49 धान खसरों में से 1 लाख 48 हजार 773 से अधिक का पॉलीगॉन जनरेशन पूरा हो चुका है। इस तरह 98 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। शेष खसरों का पीवी भी पूरा करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

READ ALSO

Raigarh News : चक्रवात अर्नब के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 07762-223750

Raigarh news: तूफान के असर से रायगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, कलेक्टर के आदेश पर 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

Read More : SOTY Trailer: ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ का ट्रेलर जारी, जानिए कब होगी रिलीज

जिले में पटवारियों की हड़ताल के बीच किसानों के धान विक्रय की प्रक्रिया प्रभावित न हो और वास्तविक रकबे का सत्यापन समय पर हो सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मैदानी अमले को सक्रिय किया। तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों और सर्वेयरों ने गांवों में पहुंचकर किसानों तथा कोटवारों के सहयोग से खेतों की पहचान की और भौतिक सत्यापन का कार्य किया। समन्वित प्रयास और तकनीक के उपयोग से इस महत्वपूर्ण कार्य को पटवारियों की अनुपस्थिति में भी पूरा किया गया।

*किसान की मौजूदगी में खेत की पहचान, फिर तैयार हुआ पॉलीगॉन*

धान के रकबे का सत्यापन केवल ऑनलाइन रिकॉर्ड के आधार पर नहीं किया गया, बल्कि खेतों तक पहुंचकर वास्तविक स्थिति की पुष्टि की गई। थर्ड पार्टी सर्वेयरों को संबंधित खसरों की जानकारी देकर मौके पर भेजा गया। गांव के कोटवारों ने खेत और उसके मालिक की पहचान कराने में मदद की। इसके बाद किसानों से संपर्क कर उन्हें अपने खेत तक बुलाया गया। किसानों ने स्वयं अपने खेत की सीमा बताई, जिसके आधार पर सर्वेयरों ने मौके पर पॉलीगॉन तैयार किया और धान से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज की। इस प्रक्रिया में किसान की प्रत्यक्ष भागीदारी से खेत की पहचान की पुष्टि हुई, वहीं स्थानीय कोटवार के सहयोग से भी जानकारी का मिलान किया गया। इससे सर्वेयरों को सही खेत तक पहुंचने और वास्तविक स्थिति के अनुरूप पॉलीगॉन तैयार करने में मदद मिली।

*राजस्व नक्शे और गूगल मैप के मिलान से सटीकता पर जोर*

भौतिक सत्यापन को अधिक सटीक बनाने के लिए तहसीलों में राजस्व नक्शों का गूगल मैप से मिलान भी किया गया। इससे संबंधित खसरे की वास्तविक भौगोलिक स्थिति समझने और मौके पर सही खेत तक पहुंचने में सहायता मिली। मैदानी सत्यापन, किसान की पुष्टि, कोटवार के सहयोग और नक्शे के मिलान कर त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया गया। यह प्रक्रिया डीसीएस के दूसरे चरण के अंतर्गत की जा रही है। पहले चरण में डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से गिरदावरी का कार्य किया जाता है, जबकि दूसरे चरण में ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो पाए संबंधित खसरों की मौके पर जाकर पहचान और भौतिक सत्यापन किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत सर्वेयरों की मदद से पॉलीगॉन तैयार किए जा रहे हैं।

*27 राजस्व निरीक्षक और 1,385 सर्वेयर मैदान में सक्रिय*

इस अभियान में 27 राजस्व निरीक्षकों और लगभग 1,385 सर्वेयरों ने मैदानी स्तर पर काम किया। इसके साथ ही 900 से अधिक कोटवारों ने गांवों में खेतों और खसरों की पहचान कराने में सहयोग दिया। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगति की निगरानी की, जबकि अनुविभागीय अधिकारियों ने भी मैदानी कार्यों की समीक्षा की। जिला स्तर पर अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री हेमेन्द्र भूआर्य सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की। प्रतिदिन शेष कार्यों की समीक्षा कर संबंधित क्षेत्रों में टीमों को सक्रिय किया गया, ताकि जहां काम बाकी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन पूरा कराया जा सके।

*पांच तहसीलों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल*

जिले की पांच तहसीलों ने निर्धारित धान खसरों के पॉलीगॉन जनरेशन का काम शत-प्रतिशत पूरा कर लिया है। इनमें घरघोड़ा, धरमजयगढ़, पुसौर, मुकडेगा और रायगढ़ तहसील शामिल हैं। घरघोड़ा में 6 हजार 91, धरमजयगढ़ में 15 हजार 458, पुसौर में 34 हजार 128, मुकडेगा में 1 हजार 577 और रायगढ़ में 28 हजार 800 खसरों का काम पूरा हो चुका है। अन्य तहसीलों में भी काम तेजी से आगे बढ़ा है। खरसिया में 99.40 प्रतिशत, लैलूंगा में 98.76 प्रतिशत, तमनार में 98.67 प्रतिशत और छाल में 90.02 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। कापू में 84.97 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। जिले के 902 गांवों में सत्यापन कार्य किया गया है, जबकि व्यापक अभियान में 938 गांव शामिल रहे हैं।

Read More: Amazon Layoffs 2026: Amazon में बड़ी छंटनी! सुबह-सुबह ईमेल भेजकर दी नौकरी जाने की खबर; जानिए क्या है वजह

*किसानों को समय पर धान बेचने में परेशानी न हो, प्रशासन का फोकस*

जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य वास्तविक धान रकबे का सत्यापन करते हुए किसानों के हितों की रक्षा करना है। पटवारियों की हड़ताल के कारण किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना धान उपार्जन केंद्रों में बेच सकें, इसे ध्यान में रखकर वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई। किसानों की प्रत्यक्ष भागीदारी, कोटवारों की स्थानीय जानकारी, सर्वेयरों की तकनीकी सहायता और राजस्व अधिकारियों की निगरानी से काम को अंतिम चरण तक पहुंचाया गया है। प्रशासन शेष खसरों का सत्यापन पूरा कर प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी बनाने में जुटा है। यह कार्य भी शीघ्र पूरा हो जाएगा।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : चक्रवात अर्नब के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 07762-223750

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh news: तूफान के असर से रायगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, कलेक्टर के आदेश पर 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

October 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई

October 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला

October 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News: ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा

October 28, 2026
Next Post

Chhattisgarh Voter List 2027: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट में नाम जुड़ाने का मिलेगा मौका, पुनरीक्षण की तैयारी शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

श्रीलंका टूर के लिए टीम इंडिया का ऐलान, राहुल द्रविड के बेटे को मिली जगह

श्रीलंका टूर के लिए टीम इंडिया का ऐलान, राहुल द्रविड के बेटे को मिली जगह

June 11, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास में ModernTech Corp. और UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश व सहयोग के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास में ModernTech Corp. और UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश व सहयोग के लिए किया आमंत्रित

August 29, 2025
SBI में निकली 996 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

SBI ने निकाली इतने पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 11, 2026
किसानों के लिए खुशखबरी, इस खेती पर किसानों को मिल रही 50 फीसदी तक की सब्सिडी, आज ही करें आवदेन

किसानों के लिए खुशखबरी, इस खेती पर किसानों को मिल रही 50 फीसदी तक की सब्सिडी, आज ही करें आवदेन

November 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh Voter List 2027: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट में नाम जुड़ाने का मिलेगा मौका, पुनरीक्षण की तैयारी शुरू
  • Raigarh News : पटवारियों की हड़ताल के बीच जिला प्रशासन ने पूरा कराया धान के रकबे का सत्यापन, 98 प्रतिशत पॉलीगॉन जनरेशन का कार्य पूरा
  • Amazon Layoffs 2026: Amazon में बड़ी छंटनी! सुबह-सुबह ईमेल भेजकर दी नौकरी जाने की खबर; जानिए क्या है वजह
  • SOTY Trailer: ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ का ट्रेलर जारी, जानिए कब होगी रिलीज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR