• Privacy Policy
  • About Us
Friday, April 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, धन लाभ और खुशखबरी के बन रहे मजबूत योग ; पढ़े आज का राशिफल।

Amish Kumari by Amish Kumari
March 2, 2026
in राशिफल
सप्ताह का पहला दिन इन पांच राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

02 मार्च को सप्ताह का पहला दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार 02 मार्च को फाल्गुन माह के शुक्ल की चतुर्दशी तिथि है। यह तिथि शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगी इसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। 02 फरवरी को मेष राशि वालों के लिए दिन नौकरी-बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहेगा। कन्या राशि वालों के लिए आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है। धनु राशि वालों को नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष (Aries)

​आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आज आपकी सोच से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है।

READ ALSO

इन पांच राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ और मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 16 अप्रैल का राशिफल

इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

​वृष (Taurus)

​आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आप अपने विरोधियों को आप आसानी से मात देने के पूरे कोशिश में लगे रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको काम की अधिकता अधिक रहेगी, जिससे आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।

​मिथुन (Gemini)

​आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे और आपके परिवार के सदस्यों से रिश्ते भी बेहतर रहेंगे। जीवन साथी को किसी नौकरी के लिए दूसरी नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है, जिससे उन्हें कहीं बाहर जाना पड़ सकता हैं। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है, जिससे आपको टेंशन होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती हैं।

​कर्क (Cancer)

​आज आपके खर्चों की अधिकता अधिक रहेगी, जिसके लिए आपको अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर चलना बेहतर रहेगा। आप अपनी संतान को किसी मनचाहे कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विभाग में आ रही बाधा भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको अपनी भाई व बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आपके घर के रिनोवेशन का काम यदि लटक रहा था, तो वह फिर से शुरू हो सकता है। आज आपके बॉस भी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

​सिंह (Leo)

​आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी, जो आपके बिजनेस में आपको फायदा करा सकते हैं। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मन को काफी सुकून मिलेगा। जो लोग प्यार में पड़े हैं, उनके लिए आज दिन कुछ नई मुश्किलें खड़ी करेगा, जिसको लेकर उन्हें समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। कोई प्रॉपर्टी खरीदने की आप योजना बना सकते हैं।

​कन्या (Virgo)

​आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आज आपके बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे, जिससे आपको काम करने में मजा भी कम आएगा, लेकिन आपको किसी वाहन की खरीदारी करना बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

​तुला (Libra)

​आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा और भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, लेकिन आपको अपने अड़ियल रवैए पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे परिवार के सदस्य और आपके बीच में कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

​वृश्चिक (Scorpio)

​आज का दिन आपके लिए किसी जमीन जायदाद से जुड़े मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और किसी कानूनी मामले को लेकर आप किसी अच्छे वकील से सलाह लेंगे। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। आप अपने कामों को धैर्य व साहस से निपटाने की कोशिश करें। यदि आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आप चुप लगाने की कोशिश करें।

​धनु (Sagittarius)

​आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई झगड़ा पनप सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम ना मिलने से आप परेशान रहेंगे और आप किसी दूसरी नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

​मकर (Capricorn)

​आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा। संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा और राजनीति में आपकी अच्छी छाप रहेगी। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

​कुंभ (Aquarius)

​आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने से ज्यादा बाकी कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिसे बाद में आपकी कुछ टेंशन भी बढ़ेगी। आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन को पाकर काफी खुश होंगे। यदि आपने किसी से मांग कर वाहन चलाया, तो कोई दुर्घटना होने के कारण आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा और अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

​मीन (Pisces)

​आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आपको अपने धन से जुड़ा कोई भी गुप्त राज किसी दूसरे को नहीं बताना है। किसी सरकारी काम को लेकर आप परेशान रहेंगे। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आप अपनी संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। माताजी से यदि आप कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें।

Related Posts

इन पांच राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ और मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 16 अप्रैल का राशिफल
राशिफल

इन पांच राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ और मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 16 अप्रैल का राशिफल

April 16, 2026
आज इन चार राशि वालों की प्रमोशन से लेकर धन लाभ की इच्छा होगी पूरी, पढ़ें 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

April 15, 2026
मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??
राशिफल

वृश्चिक राशि वालों आज आपका रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, पढ़े 14 अप्रैल का राशिफल

April 14, 2026
आज इन 3 राशि वालों के धन-धान्य में होगी वृद्धि, बिजनेस में मिलेगी सफलता, पढ़िए 19 दिसंबर का राशिफल
राशिफल

इन पांच राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें और आय में इजाफा, पढ़े 12 अप्रैल का राशिफल!

April 12, 2026
आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का बढ़िया साथ, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल
राशिफल

कन्या राशि वालों आज आपको मान -सम्मान और धन लाभ के योग है, पढ़े दैनिक राशिफल!

April 11, 2026
मेष और कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला होगा, जाने बाकि राशियों का हाल!
राशिफल

कर्क राशि वालों आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, पढ़िए 10 अप्रैल का राशिफल!

April 10, 2026
Next Post
गेहूं की रोटी सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए किन लोगों को इससे दूरी बनानी चाहिए और क्यों ?

गेहूं की रोटी सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए किन लोगों को इससे दूरी बनानी चाहिए और क्यों ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

गोपनीयता और सुरक्षा के साथ होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों के लिए जारी दिशा-निर्देश

गोपनीयता और सुरक्षा के साथ होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों के लिए जारी दिशा-निर्देश

August 1, 2025
“ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 190 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार, 8 भट्ठियां नष्ट, शराब बनाने के उपकरण पात्र जप्त

“ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 190 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार, 8 भट्ठियां नष्ट, शराब बनाने के उपकरण पात्र जप्त

April 3, 2026
छत्तीसगढ़ युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! रोजगार मेला में 10 हजार से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें डिटेल्स

अगर आप रायगढ़ जिले में नौकरी की कर रहे तलाश तो 16 अक्टूबर को 131 आदमी की होगी भर्ती पढ़े पूरी जानकारी

October 14, 2025
फेस्टिव सीजन में SBI ने यूजर्स को किया अलर्ट, हाई रिटर्न का झांसा दे रहे फ्रॉड… यहां जानें ऐसा होने पर कहां करें कॉल

फेस्टिव सीजन में SBI ने यूजर्स को किया अलर्ट, हाई रिटर्न का झांसा दे रहे फ्रॉड… यहां जानें ऐसा होने पर कहां करें कॉल

October 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में इन सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी! इस अधिकारी से लेनी होगी अनुमति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
  • वेदांता पावर प्लांट हादसे में बड़ा एक्शन, कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल सहित इन लोगों पर FIR, इतने मजदूरों ने गंवाई थी जान
  • “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 5 वाहनों से 21 लाख रुपये का अवैध कबाड़ जब्त
  • रायगढ़ पुलिस की कॉपीराइट व ट्रेडमार्क उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई : “महादेव पान मसाला” सेंटर में रेड, नकली सिगरेट का बड़ा जखीरा जब्त, दुकान संचालक गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR