• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – नक्सलवाद अब अंतिम साँसें गिन रहा है, 31 मार्च 2026 तक पूर्ण समाप्ति के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार

Amish Kumari by Amish Kumari
August 6, 2025
in मनोरंजन
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: मुख्यमंत्री ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 06 अगस्त 2025

 

READ ALSO

Shraddha Kapoor की फिल्म ‘ईथा’ का टीजर हुआ रिलीज, प्रेग्नेंट बिठाबाई नारायणा गवांकर के किरदार में आई नजर

सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बीजापुर जिले में ₹24 लाख के इनामी समेत कुल 9 माओवादियों ने आज आत्मसमर्पण किया है, वहीं एक अन्य घटनाक्रम में एक माओवादी मुठभेड़ के दौरान न्यूट्रलाइज़ किया गया है।

 

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि यह बदलते बस्तर की तस्वीर है जहाँ बंदूकें झुक रही हैं और विकास की आवाज़ बुलंद हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता सुरक्षाबलों के अदम्य साहस और भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री के पद पर सेवा देने वाले श्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री  अमित शाह का कार्यकाल भारत की आंतरिक सुरक्षा का वह युग है जिसने असंभव को संभव बना दिया है। अनुच्छेद 370 की ऐतिहासिक समाप्ति हो या नक्सलवाद एवं आतंकवाद पर कठोर प्रहार का निर्णय – उन्होंने सदैव भारत को एक सुरक्षित, सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाया है।

 

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2023 से अब तक लगभग 450 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए जा चुके हैं, 1579 माओवादी गिरफ्तार हुए हैं, और लगभग 1589 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह आँकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है।

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की मंशा के अनुरूप 31 मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

मुख्यमंत्री ने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के पुनर्वास की प्रक्रिया को तेज़ी से लागू करने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री  साय ने इस सफलता के लिए सुरक्षाबलों, खुफिया एजेंसियों और प्रशासनिक अमले को बधाई दी है और कहा है कि बस्तर अब अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ चुका है। विकास ही अब उसकी पहचान बनेगा।

Related Posts

Shraddha Kapoor की फिल्म ‘ईथा’ का टीजर हुआ रिलीज, प्रेग्नेंट बिठाबाई नारायणा गवांकर के किरदार में आई नजर
मनोरंजन

Shraddha Kapoor की फिल्म ‘ईथा’ का टीजर हुआ रिलीज, प्रेग्नेंट बिठाबाई नारायणा गवांकर के किरदार में आई नजर

June 19, 2026
सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी
मनोरंजन

सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी

June 18, 2026
आलिया भट्ट की फिल्म ‘Alpha’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, कन्फर्म हुई ऋतिक रोशन की एंट्री
मनोरंजन

आलिया भट्ट की फिल्म ‘Alpha’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, कन्फर्म हुई ऋतिक रोशन की एंट्री

June 17, 2026
छत्तीसगढ़ के फेमस रैप स्टार एप्पी राजा का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
मनोरंजन

छत्तीसगढ़ के फेमस रैप स्टार एप्पी राजा का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

June 15, 2026
अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में एक्शन-कॉमेडी का मिला डबल डोज
मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, फिल्म में एक्शन-कॉमेडी का मिला डबल डोज

June 13, 2026
‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल
मनोरंजन

‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

June 12, 2026
Next Post
कौशल से समृद्धि की ओर – युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री  साय का विशेष जोर

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक 7 अगस्त को जांजगीर-चांपा में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

द‍िवाली पर महिलाओं को फ्री में म‍िलेगा LPG स‍िलेंडर; यहां जानें पूरा डिटेल्स

इन लोगों को 300 रुपये कम में मिल रहा है ये गैस सिलेंडर, ऐसे बुक कर सकते हैं फटाफट

November 24, 2025
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का मध्यप्रदेश दौरा: आस्था, संस्कृति और सेवा का संगम

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आकांक्षा हाट का किया उद्घाटन

August 1, 2025
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर; जल्दी करा लें ई-केवाईसी जुड़े काम, बरना नहीं मिलेगी अगली क़िस्त..

30 जून तक पूरा कर ले महतारी वंदन से जुड़े ये जरूरी काम, बरना अटक सकता है पैसा

April 12, 2026
*10या उससे अधिक कर्मचारीयों वाले कर्मचारीयों  वाले  कार्यालयों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन  अनिवार्य*

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मण्डल की बैठक 21 अगस्त को

August 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में मिले 1.22 कैरेट के 5 हीरे, क्या देश को मिलने वाला है नया डायमंड हब?
  • “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले; अटल आजीविका समृद्धि हाट योजना और बायोगैस नीति को मिली हरी झंडी
  • सोना हुआ सस्ता, चांदी एक झटके में ₹7,000 गिरी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR