Jailer 2 OTT Release Date रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है. हालांकि, अब फिल्म की OTT रिलीज को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. खास बात ये है कि ओटीटी पर फिल्म 30 में बड़ी दिखाई जाएगी. जी हां, फिल्म में 30 के एक्स्ट्रा सीन जोड़े गए हैं, जो ओटीटी पर देख सकते हैं. इन सीन्स को थिएटर्स में नहीं दिखाया गया था.
बताया जा रहा है कि फिल्म की डिजिटल रिलीज की तारीख 15 अक्टूबर को हुई थिएटर रिलीज के ठीक चार हफ्ते बाद रखी गई है. मेकर्स फैंस को 30 मिनट के एक्स्ट्रा सीन के साथ बड़ा सरप्राइज दे रहे हैं. तो अगर आपसे ये फिल्म सिनेमाघर में छूट गई है तो ओटीटी पर देख सकते हैं. आइए जानते हैं फिल्म कब और कहां रिलीज हो रही है?
ये भी पढ़ेंpension alert: पेंशन पाने वाले के लिए जरूरी खबर, नवंबर की यह डेडलाइन चुकी तो रुक जाएगी पेंशन
‘जेलर 2’ कब हो रही ओटीटी पर स्ट्रीम
द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर 2’ 12 नवंबर से OTT पर स्ट्रीम हो सकती है. बताया जा रहा है कि अमेजन प्राइम वीडियो के पास फिल्म के डिजिटल राइट्स हैं. वहीं, फिल्म की OTT रिलीज को लेकर Sun NXT का नाम भी सामने आया है. फिल्म की यह रिलीज चार हफ्ते के थिएटर-टू-OTT विंडो के हिसाब से हो सकती है. इसी छोटे डिजिटल विंडो की वजह से फिल्म की हिंदी रिलीज पर भी असर पड़ा था. PVR INOX और Cinepolis जैसी बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन ने फिल्म का हिंदी वर्जन अपने सिनेमाघरों में नहीं दिखाया था. हालांकि, दूसरे सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज जारी रही.
फिल्म में जोड़े गए एक्स्ट्रा सीन्स?
फिल्म की OTT रिलीज को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि डिजिटल वर्जन में करीब 30 मिनट के एक्स्ट्रा सीन जोड़े जा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लंबे वर्जन में मोहनलाल, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन से जुड़े कुछ ऐसे सीन वापस शामिल किए जा सकते हैं, जिन्हें थिएटर में नहीं दिखाया गया था. इसके अलावा संथानम के सीन भी जोड़े जाने की चर्चा है. फिल्म की शूटिंग पूरी होने के दौरान सामने आए वीडियो में उनकी झलक दिखाई गई थी, जिससे दर्शकों को उम्मीद थी कि फिल्म में उनका भी अहम हिस्सा देखने को मिलेगा. हालांकि, थिएटर में रिलीज हुए वर्जन में ऐसा नहीं हुआ.
Jailer 2 OTT Release Dateफिल्म रिलीज होने के बाद कई बड़े कलाकारों के कम स्क्रीन टाइम को लेकर भी चर्चा हुई थी. केरल में कुछ दर्शक मोहनलाल के छोटे से रोल से निराश बताए गए थे. वहीं, विजय सेतुपति के कुछ सीन भी फिल्म से हटाए जाने की खबरें सामने आई थीं. ऐसे में अगर OTT वर्जन में ये सीन वापस जोड़े जाते हैं, तो दर्शकों को फिल्म का एक अलग और ज्यादा लंबा वर्जन देखने को मिल सकता है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इन एक्स्ट्रा सीन में कहानी से जुड़ी अहम बातें होंगी, एक्शन सीक्वेंस होंगे या फिर कलाकारों के किरदारों को ज्यादा समय दिया जाएगा
















