मोटापा न सिर्फ शरीर की बनावट को प्रभावित करता है, बल्कि कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो केवल व्यायाम ही नहीं, बल्कि संतुलित आहार पर भी ध्यान देना जरूरी है।
वजन घटाने के लिए हाई प्रोटीन, हाई फाइबर और कम रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाली डाइट अपनानी चाहिए। ऐसे खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करें जिनमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में हों और कार्बोहाइड्रेट कम हो।
वजन घटाने में मददगार खाद्य पदार्थ
फल: सेब, अमरूद और बेरी जैसे फल वजन कम करने के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।
स्प्राउट्स: अंकुरित अनाज प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं।
चिया सीड्स: चिया बीज का पानी शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायक माना जाता है।
पनीर और टोफू: ये दोनों प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं और वजन घटाने वाली डाइट का हिस्सा बन सकते हैं।
दाल और सूप: हल्की दालें और पौष्टिक सूप भी वजन नियंत्रित करने में मददगार हो सकते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित व्यायाम, पर्याप्त पानी और संतुलित आहार के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दिन का भास्कर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
















