अगर आपको लगता है कि अनार के दाने खाने से सिर्फ खून की कमी दूर होती है, तो अब इस धारणा को बदलने की जरूरत है। पोषक तत्वों से भरपूर अनार के दाने न सिर्फ शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ पर भी सकारात्मक असर डालते हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आप एक महीने तक रोजाना सही मात्रा में और सही तरीके से अनार के दानों का सेवन करते हैं, तो इसका अच्छा असर आपकी सेहत पर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। नियमित रूप से अनार खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे इम्युनिटी और ऊर्जा दोनों को फायदा मिलता है।
पेट के लिए फायदेमंद- अनार के दानों में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है और यही वजह है कि इन्हें गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाए, इसके लिए अनार के दाने खाए जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी आप अनार के दानों का सेवन कर सकते हैं।
कंट्रोल करे कोलेस्ट्रॉल- अगर आप कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाना चाहते हैं, तो भी अनार के दानों का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। अनार के दानों में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। खाना खाने के बाद एक छोटी कटोरी अनार के दाने खाएं या सलाद या फिर दही में अनार के दानों को एड कर लीजिए। लिमिट में रहकर ही अनार के दानों का सेवन कीजिए।
बूस्ट करे एनर्जी लेवल्स- अनार के दानों में विटामिन सी मौजूद होता है इसलिए अपनी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने के लिए और कमजोरी और सुस्ती को दूर करने के लिए अनार के दानों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आयरन से भरपूर अनार के दाने खून की कमी को पूरा करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। कुछ दिनों तक अनार के दानों को रेगुलरली कंज्यूम कीजिए और स्वास्थ्य लाभ पाइए।
















