केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया जाता है। इस योजना के जरिए पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा मिलती है। यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की गई है जो महंगा स्वास्थ्य बीमा नहीं करा सकते।
योजना का लाभ लेने के लिए आमतौर पर आयुष्मान कार्ड होना जरूरी माना जाता है। अगर आपके पास यह कार्ड है तो आप सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं। लेकिन अगर कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए तो लोगों को परेशानी हो सकती है।
हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपका आयुष्मान कार्ड खो गया है, तब भी कुछ प्रक्रियाओं के जरिए आप इलाज का लाभ ले सकते हैं और योजना का फायदा उठा सकते हैं।
-
सबसे पहले आपको अस्पताल में मौजूद आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना होगा। यहां जाकर आप उन्हें कार्ड खोने या टूटने के बारे में जानकारी दें। इसके साथ ही ऑपरेटर को रिजर्स्ड मोबाइल नंबर बताना होगा। ये वे मोबाइल नंबर होना चाहिए जो आयुष्मान कार्ड से लिंक हो।
-
इस मोबाइल नंबर के जरिए ऑपरेटर आपकी पहचान करेगा। पहचान होते ही आप उनसे कार्ड के बिना फ्री इलाज के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
-
अगर ऑपरेटर आपकी मदद नहीं करता है, तो आप आयुष्मान योजना की हेल्पलाइन नंबर 14555 पर शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
- अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है तो आप इसे नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर बना सकते हैं।
कैसे बनाएं कार्ड?
स्टेप 1- सबसे पहले अपने घर के पास मौजूद नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं।
स्टेप 2- यहां आपको मौजूदा डेस्क ऑपरेटर से मिलकर अपनी पात्रता चेक करानी होगी।
स्टेप 3- पात्रता चेक होते ही आपके द्वारा दर्ज दस्तावेज वेरिफाई किए जाएंगे।
स्टेप 4- आवेदन सबमिट होने के कुछ टाइम बाद ही आपको कार्ड मिल जाएगा। इसे आप डाउनलोड करके पर्याप्त कर सकते हैं। इस तरह से आप बड़ी आसानी से कार्ड बना सकते हैं।















