Accident news महाराष्ट्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे से जुड़ी खबर सामने आई है। अरावती जिले के बुलढाणा जिले के शेगांव से मां दुर्गा की मूर्ति लेकर वर्धा जिले जा रहे थे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए हैं। हादसा धामणगांव के चैनल 97 के पास हुआ। घायलों में से चार-पांच लोगों की की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
Read more World Cup 2027 Schedule: World Cup 2027 का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह यह हादसा धामणगांव रेलवे के पास समृद्धि महामार्ग के चैनल नंबर 97 पर हुआ। पिकअप में सवार लोग शेगांव से मां दुर्गा की मूर्ति लेकर वर्धा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक और टेम्पो पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई।
देखें वीडियो
हादसे में पांच की मौत, 21 लोग घायल
हादसे की सूचना मिलते ही धामणगांव रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों और पत्रकारों की सतर्कता से राहत कार्य तेजी से शुरू किया गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली। सभी घायलों को धामणगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि चार से पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि इस हादसे में कुल 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 14 से 15 लोग मामूली रूप से घायल हैं और फिलहाल आउट ऑफ डेंजर बताए जा रहे हैं।
पुलिस कर रही है हादसे की जांच
Accident newsहादसे की जानकारी मिलते ही अमरावती ग्रामीण एसपी निकेतन कदम और धामणगांव की नगराध्यक्ष अर्चना रोठे भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। समृद्धि महामार्ग पर हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे में मृतकों तथा घायलों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।














