• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

हवाई सफर में लगेज खोने की चिंता खत्म! गूगल का नया फीचर बताएगा बैग की लाइव लोकेशन, जानें कैसे करेगा काम

Amish Kumari by Amish Kumari
March 6, 2026
in छत्तीसगढ़
हवाई सफर में लगेज खोने की चिंता खत्म! गूगल का नया फीचर बताएगा बैग की लाइव लोकेशन, जानें कैसे करेगा काम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अगर हवाई यात्रा के दौरान आपको अपना लगेज खोने का डर रहता है, तो अब यह चिंता कम हो सकती है। दरअसल, Google ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से एंड्रॉयड यूजर्स अपने सामान की लाइव लोकेशन एयरलाइंस के साथ साझा कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से खोए हुए लगेज को ढूंढना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। यह सुविधा कंपनी के नए Find Hub सिस्टम के जरिए काम करेगी।

कैसे काम करेगा यह फीचर

यह फीचर तभी काम करेगा जब आपके सामान में Find Hub नेटवर्क से जुड़ा कोई ट्रैकिंग टैग लगा होगा। अगर यात्रा के दौरान आपका बैग खो जाता है, तो यूजर फाइंड हब ऐप खोलकर अपने सामान को चुन सकते हैं और उसकी लोकेशन शेयर करने का विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद एक सुरक्षित लिंक तैयार हो जाता है, जिसमें मैप पर बैग की लाइव लोकेशन दिखाई देती है।

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका; पावर कंपनियों में निकली 1,501 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में कल मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी

जब यात्री एयरलाइन में खोए हुए सामान की शिकायत दर्ज करते हैं, तो इस लिंक को एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप में साझा किया जा सकता है। इसके बाद एयरलाइन के कर्मचारी उस लिंक के जरिए बैग की लोकेशन और उसकी गतिविधि को ट्रैक कर सकते हैं। इससे यह पता लगाने में मदद मिलती है कि सामान एयरपोर्ट पर है, किसी दूसरे टर्मिनल में है या गलती से किसी अन्य एयरपोर्ट पर भेज दिया गया है।

कई एयरलाइंस दे रही हैं सपोर्ट

गूगल के अनुसार इस सुविधा को फिलहाल दस से ज्यादा एयरलाइंस का समर्थन मिल रहा है। इनमें Air India, China Airlines, Saudia, Scandinavian Airlines, Turkish Airlines और Lufthansa Group की एयरलाइंस शामिल हैं। भारत से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया का इसमें शामिल होना काफी उपयोगी माना जा रहा है।

प्राइवेसी और सुरक्षा का भी ध्यान

गूगल का कहना है कि इस फीचर में यूजर्स की गोपनीयता और सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। साझा किया गया लोकेशन लिंक सात दिनों के बाद अपने आप समाप्त हो जाता है। इसके अलावा यूजर कभी भी लोकेशन शेयर करना बंद कर सकते हैं। अगर फोन को पता चलता है कि सामान मालिक को वापस मिल गया है, तो लोकेशन शेयरिंग अपने आप बंद हो जाती है। कंपनी के अनुसार Find Hub के जरिए साझा किया गया डेटा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहता है।

एंड्रॉइड के बड़े अपडेट का हिस्सा

सामान ट्रैक करने की यह सुविधा एंड्रॉइड के नए अपडेट का हिस्सा है। इसके साथ ही Google Messages में भी लोकेशन शेयर करने की सुविधा जोड़ी गई है, जिससे यूजर्स चैट के दौरान अपनी रियल टाइम लोकेशन साझा कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने Pixel Watch में भी फाइंड हब सपोर्ट को बढ़ाया है और एंड्रॉइड ऐप्स व सेवाओं में कुछ नए टूल जोड़े हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका; पावर कंपनियों में निकली 1,501 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स

November 7, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में कल मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी

November 7, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के जंगल में 711 ग्रेनेड लॉन्चर के गोले बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : सीएम हेल्पलाइन पर एमसीबी जिले का बेहतर प्रदर्शन, 88 प्रतिशत शिकायतों पर कार्रवाई पूरी

November 6, 2026
Next Post
7000mAh बैटरी के साथ Realme C83 लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

7000mAh बैटरी के साथ Realme C83 लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया PhysicsWallah IPO, चेक करें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स

सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया PhysicsWallah IPO, चेक करें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स

November 11, 2025
वृषभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आने वाला है, जाने बाकि राशि का राशिफल!

वृषभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आने वाला है, जाने बाकि राशि का राशिफल!

August 29, 2025

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

July 27, 2025
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में स्थापित श्रीमंत शंकर देव शोध पीठ का हुआ लोकार्पण

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में स्थापित श्रीमंत शंकर देव शोध पीठ का हुआ लोकार्पण

January 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका; पावर कंपनियों में निकली 1,501 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स
  • Hanuman Ansh OTT Details: इस ओटीटी पर आ रही है नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
  • IND vs NZ: भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त
  • Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR