• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया

Amish Kumari by Amish Kumari
November 6, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhatisgarh Samachar :  एमसीबी/06 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम चैनपुर निवासी चंपा देवी कुशवाहा इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं। कभी एक गाय से परिवार की दूध की जरूरतें पूरी करने वाली चंपा देवी आज चार गायों के माध्यम से पशुपालन व्यवसाय को आगे बढ़ाकर अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना से मिले 1 लाख 80 हजार रुपये के ऋण ने उनके इस प्रयास को नई दिशा दी है। उनके आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर व्यक्तिगत पाती भेजकर शुभकामनाएं दी हैं।

READ ALSO

Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना

Latest Cg News : सीएम हेल्पलाइन पर एमसीबी जिले का बेहतर प्रदर्शन, 88 प्रतिशत शिकायतों पर कार्रवाई पूरी

एक गाय से शुरू किया पशुपालन, शासन की मदद से बढ़ाया व्यवसाय
ग्राम चैनपुर निवासी चंपा देवी कुशवाहा, पति अजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि पहले उनके पास केवल एक गाय थी, जिससे मिलने वाला दूध परिवार की जरूरतों में ही उपयोग हो जाता था। वह पशुपालन को आय का साधन बनाना चाहती थीं, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण व्यवसाय का विस्तार नहीं कर पा रही थीं। फरवरी 2026 में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ महिला कोष की सक्षम योजना के अंतर्गत उन्हें 1 लाख 80 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इस राशि से उन्होंने तीन अतिरिक्त गायें खरीदीं। वर्तमान में उनके पास चार गायें और दो बछिया हैं।
गायों की संख्या बढ़ने से दूध उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। अब चंपा देवी परिवार की जरूरतें पूरी करने के बाद शेष दूध आसपास के घरों में बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। इससे परिवार के दैनिक खर्चों को पूरा करने में सहायता मिल रही है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।

मुख्यमंत्री की पाती ने बढ़ाया आत्मविश्वास और उत्साह
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चंपा देवी कुशवाहा को व्यक्तिगत पत्र भेजकर उनके प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में एक गाय से शुरू किए गए पशुपालन व्यवसाय को चार गायों तक पहुंचाने और दूध बिक्री से परिवार की आय बढ़ाने के उनके प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने पत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार की खुशहाली और समृद्धि इस संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने चंपा देवी के पशुपालन व्यवसाय में निरंतर प्रगति तथा परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

शासन की सहायता से मिली आत्मनिर्भर बनने की राह
मुख्यमंत्री की पाती प्राप्त होने पर चंपा देवी ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शासन की योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें पशुपालन व्यवसाय का विस्तार करने का अवसर दिया। मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत पत्र भेजकर उनके प्रयासों की सराहना करना उनके लिए विशेष खुशी और प्रोत्साहन का विषय है।
सशक्त एमसीबीदृसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई चंपा देवी की यह सफलता बताती है कि शासन की योजनाओं का लाभ, स्वयं की मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : सीएम हेल्पलाइन पर एमसीबी जिले का बेहतर प्रदर्शन, 88 प्रतिशत शिकायतों पर कार्रवाई पूरी

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : ‘विष्णु की पाती’ पाकर लखपति दीदी प्रेमलता साहू हुईं भावविभोर, मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया हार्दिक आभार

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : ’विष्णु की पाती’ पाकर प्रसन्नचित हुईं ‘ड्रोन दीदी’ भुवनेश्वरी साहू

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : मुख्यमंत्री की ‘विष्णु की पाती’ पढ़कर भावुक हुईं ग्रेसी जैकब, बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं ने छुआ दिल

November 6, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे

November 6, 2026
Next Post

Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

1 नवंबर से बैंकिंग के नियमों में होगा बड़ा बदलाव; SBI कार्ड फीस से लेकर नॉमिनी तक होंगे ये 5 बदलाव…

1 नवंबर से बैंकिंग के नियमों में होगा बड़ा बदलाव; SBI कार्ड फीस से लेकर नॉमिनी तक होंगे ये 5 बदलाव…

October 29, 2025
इलायची खाने की आदत है तो जानिए इसके  जबरदस्त फायदे, पाचन संबंधी समस्याओं में मिल सकती है राहत

इलायची खाने की आदत है तो जानिए इसके जबरदस्त फायदे, पाचन संबंधी समस्याओं में मिल सकती है राहत

August 30, 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

April 3, 2026
भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर:रायगढ़ की कोयला खदानें रहेंगी बंद, रायपुर समेत कई शहरों में परिवहन और औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर:रायगढ़ की कोयला खदानें रहेंगी बंद, रायपुर समेत कई शहरों में परिवहन और औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित

February 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
  • Latest Cg News : सीएम हेल्पलाइन पर एमसीबी जिले का बेहतर प्रदर्शन, 88 प्रतिशत शिकायतों पर कार्रवाई पूरी
  • Cg News : ‘विष्णु की पाती’ पाकर लखपति दीदी प्रेमलता साहू हुईं भावविभोर, मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया हार्दिक आभार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR