• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, March 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

दुर्ग में बीजेपी नेता अफीम की खेती करते पकड़े गए, पुलिस ने लिया हिरासत में, पार्टी ने किया निलंबित

Amish Kumari by Amish Kumari
March 8, 2026
in छत्तीसगढ़
दुर्ग में बीजेपी नेता अफीम की खेती करते पकड़े गए, पुलिस ने लिया हिरासत में, पार्टी ने किया निलंबित
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बीजेपी नेता के अफीम की अवैध खेती करते पकड़े जाने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस घटना के बाद प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है और कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

6 एकड़ जमीन पर हो रही थी अफीम की खेती

दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार करीब 6 एकड़ जमीन पर मक्के की फसल के साथ-साथ अफीम की खेती कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस अवैध खेती को छिपाने के लिए राजस्थान से मजदूर भी बुलाए गए थे। हालांकि एक वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विनायक ताम्रकार, बृजेश ताम्रकार और राजस्थान के एक मजदूर को हिरासत में ले लिया।

READ ALSO

महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज जारी, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये

धमतरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , दो युवतियों और तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामला बढ़ने पर बीजेपी ने किया निलंबित

जैसे ही यह खबर सामने आई, मामला तेजी से फैल गया। इसके बाद बीजेपी ने आरोपी नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया। हालांकि विपक्ष का कहना है कि सिर्फ निलंबन से काम नहीं चलेगा और मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई नेता अफीम के खेत का निरीक्षण करने पहुंचे। भूपेश बघेल ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 9 मार्च को विधानसभा में इस मुद्दे को ध्यानाकर्षण के जरिए उठाएगी।

वहीं कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी नेताओं ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई हो रही है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

Related Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर; जल्दी करा लें ई-केवाईसी जुड़े काम, बरना नहीं मिलेगी अगली क़िस्त..
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज जारी, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये

March 8, 2026
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान से नाबालिग समेत कई लोग हिरासत में
छत्तीसगढ़

धमतरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , दो युवतियों और तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

March 7, 2026
समूह की चार स्वच्छता सखियों ने बदल दी ग्राम पंचायत की तस्वीर
छत्तीसगढ़

समूह की चार स्वच्छता सखियों ने बदल दी ग्राम पंचायत की तस्वीर

March 7, 2026
विशेष लेख : ‘महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

विशेष लेख : ‘महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

March 7, 2026
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिए दी बधाई
छत्तीसगढ़

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिए दी बधाई

March 7, 2026
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली सुश्री वैभवी अग्रवाल को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
छत्तीसगढ़

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली सुश्री वैभवी अग्रवाल को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

March 7, 2026
Next Post
अमेरिका और इजरायल का ईरान के तेल भंडार टैंकों पर बड़ा हमला

अमेरिका और इजरायल का ईरान के तेल भंडार टैंकों पर बड़ा हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मंत्री  रामविचार नेताम ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह से दिल्ली में की मुलाकात

मंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में की मुलाकात

August 9, 2025
7300mAh बैटरी के साथ OnePlus 15 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

7300mAh बैटरी के साथ OnePlus 15 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

November 13, 2025
कौशल से समृद्धि की ओर – युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री  साय का विशेष जोर

कौशल से समृद्धि की ओर – युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री साय का विशेष जोर

August 5, 2025
जनजातीय गौरव के लिए हम सबक को मिलकर काम करना होगा: मंत्री रामविचार नेताम

जनजातीय गौरव के लिए हम सबक को मिलकर काम करना होगा: मंत्री रामविचार नेताम

November 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ आसान, सिर्फ 75 रुपये में पूरी होगी प्रक्रिया
  • ऑल इंग्लैंड ओपन में इतिहास रचने से एक कदम दूर लक्ष्य सेन, जानें कब-कहां देख सकेंगे फाइनल मुकाबला
  • अमेरिका और इजरायल का ईरान के तेल भंडार टैंकों पर बड़ा हमला
  • दुर्ग में बीजेपी नेता अफीम की खेती करते पकड़े गए, पुलिस ने लिया हिरासत में, पार्टी ने किया निलंबित
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR