• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

खाड़ी संकट पर केंद्र सतर्क, कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने दिए अहम निर्देश

Amish Kumari by Amish Kumari
March 10, 2026
in देश
खाड़ी संकट पर केंद्र सतर्क, कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने दिए अहम निर्देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

खाड़ी देशों में जारी युद्ध के कारण वैश्विक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है और तेल-गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से कई देशों में चिंता बढ़ गई है। इसी बीच नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने निर्देश दिया कि खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध का असर आम लोगों पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने सभी मंत्रालयों और विभागों को मिलकर काम करने और हालात पर लगातार नजर रखने को कहा।

READ ALSO

Cyclone Arnab News: 60 KMPH की रफ्तार से आ रही चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, IMD ने जारी किया तबाही का अलर्ट

Jamuai viral video: जमुई में नाबालिक से बदसलूकी पर करवाई, POCSO एक्ट के तहत FIR, 3 आरोपी गिरफ्तार

जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी

कैबिनेट बैठक में जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया। इस योजना के लिए करीब 8.7 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रावधान को भी मंजूरी दी गई है। इस मिशन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में की थी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत के हर घर तक नल के जरिए स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचाना है।

कुल लागत बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपये

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मंत्रिमंडल ने जल शक्ति मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन को बुनियादी ढांचे के निर्माण से आगे बढ़ाकर बेहतर सेवा वितरण की दिशा में पुनर्गठित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना की कुल लागत बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी गई है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 3.59 लाख करोड़ रुपये की सहायता शामिल होगी, जबकि 2019-20 में इसके लिए 2.08 लाख करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे।

‘सुजलाम भारत’ डिजिटल ढांचा तैयार होगा

सरकार ‘सुजलाम भारत’ नाम से एक राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा भी तैयार करेगी। इसके तहत हर गांव को एक यूनिक ‘सुजल गांव’ या सेवा क्षेत्र आईडी दी जाएगी। इस व्यवस्था से पानी के स्रोत से लेकर घर तक की पूरी पेयजल आपूर्ति प्रणाली की डिजिटल मैपिंग की जाएगी।

तेल की कीमतों पर भी असर

उधर, ईरान ने दबाव बनाने की रणनीति के तहत इजरायल और खाड़ी देशों पर नए हमले किए हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत सोमवार को करीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। हालांकि बाद में इसमें कुछ नरमी आई और मंगलवार को यह लगभग 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रही, जो 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के समय की तुलना में करीब 24 प्रतिशत ज्यादा है।

Related Posts

देश

Cyclone Arnab News: 60 KMPH की रफ्तार से आ रही चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, IMD ने जारी किया तबाही का अलर्ट

September 22, 2026
देश

Jamuai viral video: जमुई में नाबालिक से बदसलूकी पर करवाई, POCSO एक्ट के तहत FIR, 3 आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
देश

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

September 21, 2026
देश

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

September 21, 2026
देश

Sudan Gold Mine Collapse: बड़ा हादसा; सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल

September 21, 2026
देश

Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन

September 20, 2026
Next Post
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव, बीकेटीसी बैठक में कई अहम फैसले

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव, बीकेटीसी बैठक में कई अहम फैसले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाई e-KYC की डेडलाइन

LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाई e-KYC की डेडलाइन

August 17, 2026
जशपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को 41 करोड़ 81 लाख की सौगात

जशपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को 41 करोड़ 81 लाख की सौगात

July 29, 2025
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल

April 30, 2026

Mahakal Temple; महाकाल मंदिर में कावड़ियों का बबाल, बैरिकेडिंग तोड़कर सुरक्षाबलों से धक्का-मुक्की, 4 गार्ड घायल

August 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cyclone Arnab News: 60 KMPH की रफ्तार से आ रही चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, IMD ने जारी किया तबाही का अलर्ट
  • Raigarh News : ऑपरेशन आघात में कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई — 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तमिलनाडू से लापता 18 वर्षीय युवती की सकुशल दस्तयाबी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी में मिली सफलता
  • Latest Cg News : आयुर्वेद दिवस पर विशेष लेख : वनांचल से शहर तक पहुंचेगा स्वस्थ जीवन का संदेश, आयुर्वेद से जुड़ेगा एमसीबी का प्राकृतिक जीवन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR