गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में कच्चे आम की आवक बढ़ने लगती है। खट्टे और चटपटे स्वाद वाला कच्चा आम चटनी, अचार और पन्ना जैसे कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। स्वाद के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। कच्चे आम में विटामिन C, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि गर्मियों में इसे खाना नुकसानदेह हो सकता है, लेकिन अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह शरीर को कई फायदे पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कच्चा आम खाने से मिलने वाले कुछ प्रमुख लाभ।
1. लू और डिहाइड्रेशन से बचाव:-गर्मियों में कच्चा आम शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। कच्चे आम से बना पन्ना पीने से लू लगने का खतरा कम होता है और शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती है। साथ ही यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए:-कच्चा आम विटामिन C का अच्छा स्रोत है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इससे मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन A आंखों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।
3. वजन घटाने में मददगार:-पके आम की तुलना में कच्चे आम में शुगर और कैलोरी कम होती है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है।
4. लिवर और दांतों के लिए फायदेमंद:-कच्चा आम लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है और लिवर से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम कर सकता है। वहीं इसे चबाकर खाने से मसूड़ों की कमजोरी, खून आना और सांसों की बदबू जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है।
इस बात रखें ध्यान
कच्चे आम का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा खट्टा आम खाने से गले में खराश या पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इसे नमक या थोड़ा गुड़ मिलाकर खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है।
(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दिन का भास्कर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
















