• Privacy Policy
  • About Us
Monday, June 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, कब आएगा EPF का ब्याज और कैसे होता है इसका कैलकुलेशन

Amish Kumari by Amish Kumari
March 16, 2026
in देश
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

नौकरीपेशा लाखों लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) भविष्य की बचत का एक बड़ा सहारा होता है। हर साल कर्मचारी इस बात का इंतजार करते हैं कि उनके PF खाते में ब्याज कब आएगा और उन्हें कितना फायदा मिलेगा। हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF जमा पर 8.25% ब्याज देने का फैसला किया है। इसके बाद कर्मचारियों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि यह ब्याज उनके खाते में कब तक आएगा और इसकी गणना किस तरह की जाती है।

दरअसल, EPF का ब्याज किसी तय तारीख पर नहीं आता। इसके लिए एक तय प्रक्रिया पूरी की जाती है। सबसे पहले EPFO का सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज पूरे साल के लिए ब्याज दर तय करता है। इसके बाद इस फैसले को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाता है। जब सरकार से अंतिम मंजूरी मिल जाती है, तभी कर्मचारियों के PF खातों में ब्याज ट्रांसफर किया जाता है। फिलहाल ब्याज दर तय करने का पहला चरण पूरा हो चुका है। पिछले वर्षों के अनुभव को देखें तो अंतिम मंजूरी मिलने और खातों में ब्याज क्रेडिट होने में आमतौर पर 2 से 3 महीने का समय लग जाता है। कई बार यह प्रक्रिया जुलाई या अगस्त तक भी जारी रहती है और सभी खातों में ब्याज एक साथ जमा नहीं होता।

READ ALSO

RBI ने KCC लोन के नियमों में किया बड़ा बदलाब, अब फसल बिकने के बाद चुकाना होगा लोन!

अल नीनो बढ़ाएगा महंगाई, जुलाई-अगस्त में बढ़ सकते हैं दूध के दाम

EPF ब्याज की गणना कैसे होती है ?

EPF स्कीम के नियमों के अनुसार ब्याज की गणना मंथली रनिंग बैलेंस के आधार पर की जाती है। यानी पूरे साल के दौरान खाते में मौजूद रकम और उसमें होने वाले बदलाव को ध्यान में रखते हुए ब्याज निकाला जाता है। इससे कर्मचारियों को उनके जमा पैसे पर तय दर के अनुसार फायदा मिलता है।

1. पिछले साल के बैलेंस पर पूरा साल का ब्याज

अगर पिछले वित्त वर्ष के अंत में आपके खाते में जो बैलेंस था, उस पर पूरे 12 महीने का ब्याज मिलता है। लेकिन अगर आपने बीच में कुछ पैसा निकाल लिया, तो उतनी राशि घटाकर ब्याज की गणना की जाती है।

2. बीच में निकाले गए पैसे पर सीमित अवधि का ब्याज

अगर आपने साल के दौरान PF से पैसा निकाला है, तो उस रकम पर ब्याज केवल निकासी से पहले वाले महीने तक ही मिलता है।

3. नई जमा रकम पर अगले महीने से ब्याज

अगर साल के दौरान आपके खाते में नई रकम जमा होती है, तो उस पर ब्याज जमा होने के अगले महीने की पहली तारीख से 31 मार्च तक दिया जाता है।

4. ब्याज की रकम को राउंड ऑफ किया जाता है

साल के अंत में कुल ब्याज की राशि को नजदीकी पूरे रुपये में राउंड ऑफ कर दिया जाता है।

कर्मचारियों के लिए क्यों है फायदेमंद

EPF पर मिलने वाला ब्याज आम बचत स्कीम के मुकाबले बेहतर माना जाता है। यही वजह है कि यह नौकरीपेशा लोगों के लिए लंबी अवधि की सुरक्षित बचत का महत्वपूर्ण साधन बन गया है।

Related Posts

RBI ने KCC लोन के नियमों में किया बड़ा बदलाब, अब फसल बिकने के बाद चुकाना होगा लोन!
देश

RBI ने KCC लोन के नियमों में किया बड़ा बदलाब, अब फसल बिकने के बाद चुकाना होगा लोन!

June 22, 2026
अल नीनो बढ़ाएगा महंगाई, जुलाई-अगस्त में बढ़ सकते हैं दूध के दाम
देश

अल नीनो बढ़ाएगा महंगाई, जुलाई-अगस्त में बढ़ सकते हैं दूध के दाम

June 22, 2026
बिलासपुर में अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
देश

बिलासपुर में अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026
आज अंबेडकर जयंती और बैसाखी के मौके पर बैंक बंद हैं या खुला? घर से निकलने से पहले चेक कर लें
देश

26 से 28 जून के बीच लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

June 22, 2026
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए जलते हुए बिल्डिंग से कूदे छात्र
देश

कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए जलते हुए बिल्डिंग से कूदे छात्र

June 22, 2026
20 दिन से भी कम टाइम बचा है ITR Filing करने के लिए, जल्दी करें नहीं तो हो सकती है ये परेशानी
देश

टैक्सपेयर ध्यान दें! 31 जुलाई तक फाइल कर दें इनकम टैक्स रिटर्न, वरना लगेगा लाखों का जुर्माना

June 22, 2026
Next Post
IRCTC की टिकट बुकिंग साइट फिर हुई ठप, लोग हुए परेशान…

IRCTC का खास ऑफर! 12 दिन में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका, यहां जानें बुकिंग की पूरी डिटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-कार की टक्कर से नोएडा लौट रहे चार लोगों की मौत

जांजगीर-चांपा में एक के बाद एक तीन सड़क हादसे, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर घायल; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

April 27, 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, 1 अक्टूबर से अब दवाओं पर लगाया 100% टैरिफ, किचन कैबिनेट पर 50 और ट्रकों पर 30% टैरिफ…

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, 1 अक्टूबर से अब दवाओं पर लगाया 100% टैरिफ, किचन कैबिनेट पर 50 और ट्रकों पर 30% टैरिफ…

September 26, 2025
मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ मामले में बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार

मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ मामले में बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार

December 28, 2025
छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • RBI ने KCC लोन के नियमों में किया बड़ा बदलाब, अब फसल बिकने के बाद चुकाना होगा लोन!
  • चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार
  • अल नीनो बढ़ाएगा महंगाई, जुलाई-अगस्त में बढ़ सकते हैं दूध के दाम
  • बिलासपुर में अंतर्राज्यीय चैन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR