• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानिए कैसे करें बाबा बर्फानी के दर्शन

Amish Kumari by Amish Kumari
June 20, 2026
in देश
3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानिए कैसे करें बाबा बर्फानी के दर्शन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है। यात्रा को लेकर आईजीपी वी. के. बिर्डी ने जवानों को सतर्क और चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा बलों ने जम्मू के कठुआ से लेकर श्रीनगर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं।

READ ALSO

शराब के इन ब्रांड्स पर FSSAI की सख्ती, बिक्री पर लगाई रोक

अब 2 साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना नहीं होगा आसान, कोर्ट से लेनी होगी मंजूरी

3 जुलाई से 57 दिवसीय पवित्र बाबा बर्फानी यानि अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। यात्रा को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में है। जहां एक तरफ प्रशासन अमरनाथ यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों ने कमर कस ली है। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वी. के. बिर्डी ने सुरक्षाबलों को पूरी तरह सतर्क रहने और उच्च स्तर की परिचालन तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी सुरक्षा या लॉजिस्टिक चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। आईजीपी कश्मीर ने जोनल और सेक्टर स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान यात्रा मार्गों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बता दें कि सुरक्षा बलों ने जम्मू के कठुआ से लेकर श्रीनगर तक पहाड़ों, जंगलों, नदी-नालों, हाईवे और रेलवे ट्रैक्स पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। इसके साथ ही भारतीय सेना ने यात्रा मार्ग पर ड्रोन खतरों से निपटने के लिए ड्रोन रोधक प्रणालियां और इलेक्ट्रनिक युद्धक उपकरणों से युक्त समर्पित मानवरहित हवाई प्रणाली तैनात की गई है।

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हाईटेक निगरानी

अमरनाथ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर चिन्हित स्थानों पर फेस रिकग्निशन प्रणाली से लैस अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा सभी आधार शिविरों और यात्रा मार्ग के संवेदनशील बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरों का व्यापक नेटवर्क स्थापित किया गया है। सेना ने यात्रा मार्ग की सुरक्षा के लिए क्विक रिएक्शन टीम (QRT) और क्विक एक्शन टीम (QAT) के साथ-साथ बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और माउंटेन रेस्क्यू टीमों को भी तैनात किया है।

अधिकारियों के अनुसार, सेना ने यात्रा मार्ग और उससे सटी पहाड़ियों पर रणनीतिक मोर्चाबंदी कर ली है। जवान लगातार संबंधित क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रहे हैं, ताकि यदि कोई आतंकी छिपा हुआ हो तो उसे खोजकर निष्क्रिय किया जा सके और यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

लगातार निगरानी और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश

आईजीपी वीके बिर्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात जवानों को नियमित रूप से ब्रीफ करें, ताकि सभी सुरक्षा कर्मी अपनी जिम्मेदारियों और मौजूदा सुरक्षा स्थिति से पूरी तरह अवगत रहें। उन्होंने लगातार निगरानी बनाए रखने और प्रभावी संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इसके अलावा, उन्होंने सुरक्षाबलों और अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, संयुक्त प्रतिक्रिया तंत्र और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिर्डी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही, सुरक्षा बलों के जवानों को आम लोगों और यात्रियों के प्रति संवेदनशील तथा मित्रवत व्यवहार अपनाना चाहिए।

Related Posts

शराब के इन ब्रांड्स पर FSSAI की सख्ती, बिक्री पर लगाई रोक
देश

शराब के इन ब्रांड्स पर FSSAI की सख्ती, बिक्री पर लगाई रोक

August 4, 2026
अब 2 साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना नहीं होगा आसान, कोर्ट से लेनी होगी मंजूरी
देश

अब 2 साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना नहीं होगा आसान, कोर्ट से लेनी होगी मंजूरी

August 4, 2026
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
देश

PF की ऑनलाइन सेवाओं पर लगेगा ब्रेक, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

August 4, 2026
डाबर इंडिया की बढ़ी मुश्किलें! ‘100%’ दावे वाले शहद, घी, तेल आदि प्रोडक्ट्स पर FSSAI की रोक
देश

डाबर इंडिया की बढ़ी मुश्किलें! ‘100%’ दावे वाले शहद, घी, तेल आदि प्रोडक्ट्स पर FSSAI की रोक

August 4, 2026
फेमस पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
देश

हवा में डगमगाया Air India का विमान, टर्बुलेंस के चलते कई यात्रियों को लगी चोट

August 4, 2026
8000mAh बैटरी के साथ POCO ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
देश

8000mAh बैटरी के साथ POCO ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

August 4, 2026
Next Post
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना, 1 जुलाई से रेलवे का नया नियम लागू

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना, 1 जुलाई से रेलवे का नया नियम लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट,24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी;खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट,24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी;खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

February 26, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साइबर जागरूकता पर आधारित फिल्म “खौफ- द डिजिटल वार” की सराहना की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साइबर जागरूकता पर आधारित फिल्म “खौफ- द डिजिटल वार” की सराहना की

April 11, 2026
खामेनेई को मारने के लिए इजरायल ने इस्तेमाल की ‘ब्लू स्पैरो’ मिसाइल, जानिए कितनी खतरनाक है यह हथियार

खामेनेई को मारने के लिए इजरायल ने इस्तेमाल की ‘ब्लू स्पैरो’ मिसाइल, जानिए कितनी खतरनाक है यह हथियार

March 6, 2026
Airtel से लेकर Tata Play Fiber तक, 100Mbps की स्पीड वाला ये इंटरनेट प्लान, फ्री में मिलेगा OTT सब्सक्रिप्शन

Airtel से लेकर Tata Play Fiber तक, 100Mbps की स्पीड वाला ये इंटरनेट प्लान, फ्री में मिलेगा OTT सब्सक्रिप्शन

September 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान
  • आज इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभदायक, हर काम में मिलेगी सफलता, पढ़िए 5 अगस्त का राशिफल!
  • सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल विविधिकरण और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी – मुख्यमंत्री साय
  • खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR