• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग से जुडे 5 आरोपी गिरफ्तार, महिला एनजीओ कार्यकर्ता को CSR फंड दिलाने के नाम पर करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा

Amish Kumari by Amish Kumari
March 16, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग से जुडे 5 आरोपी गिरफ्तार, महिला एनजीओ कार्यकर्ता को CSR फंड दिलाने के नाम पर करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ साइबर पुलिस को एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। रायगढ़ की साइबर पुलिस थाना टीम ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी से जुड़े गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार कई राज्यों में फैले हुए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे गैंग का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।

मामले में इंदिरानगर रायगढ़ की रहने वाली महिला आयशा परवीन, जो एनजीओ से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता है, ने 12 मार्च को साइबर थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि दिसंबर 2025 में उसके भांजे ने उसकी पहचान अभय यादव और विजय चंद्रा से कराई थी। विजय चंद्रा ने बताया कि एक कंपनी CSR मद से सामाजिक कार्यों के लिए अनुदान देना चाहती है, जिसके लिए उसके संस्थान के पंजीयन से संबंधित दस्तावेज लिए गए। कुछ दिनों बाद विजय चंद्रा ने अपने साथी अजय साहू और सचिन चौहान से महिला का संपर्क कराया। आरोपियों ने महिला को भरोसे में लिये, महिला अपने संस्थान के नाम से एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया। खाता खुलवाने के बाद अजय यादव जो पहले बैंक में काम कर चुका है उसने ऑनलाईन ट्रांजक्शन के लिए MPIN तथा अन्य लगिन संबंधी प्राक्रिया पूर्ण कर स्वयं ही 10 रूपये मेरे खाते में भेजकर चेक किया । कुछ दिन बाद महिला को कंपनी से नौकरी दिये जाने और अनुदान राशि लेने के लिये गुवाहटी जाना पड़ेगा बोले और महिला और उसके पति की फ्लाइट टिकट और होटल में रूकने की व्यवस्था किये । हॉटल में शाम में दो अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को कंपनी की ओर से होना बताकर इसके NGO का बैंक खाता रजिस्टर्ड लेकर मोबाइल पर APK फाईल डाउनलोड किये तथा बताये कि अब कंपनी के अधिकारियों के द्वारा खाते को चेक किया जायेगा। उसके बाद कई बार आकर मोबाईल लेकर चेक करते थे तथा उनके द्वारा बताया गया कि मेरा खाता में कोई समस्या आ गई है जिस कारण पैसे का ट्रांजक्शन नहीं हो पा रहा हैं । लगभग एक सप्ताह तक उन्हें वहीं रखकर विभिन्न ट्रांजेक्शन कराए गए और 12 जनवरी 2026 को उन्हें वापस जाने दिया गया।

READ ALSO

Raigarh News : धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी

जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से अपने ऊपर संचालित साइबर फ्रॉड गैंग से जुड़े हुए थे। विजय चंद्रा ने गुवाहाटी स्थित गैंग से संपर्क कर महिला के कॉरपोरेट अकाउंट की जानकारी साझा की। इसके बाद आरोपियों ने महिला और उसके पति को गुवाहाटी बुलवाया, जहां होटल में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई। वहां गैंग के सदस्यों ने महिला का मोबाइल, चेकबुक आदि अपने पास रखकर उसके मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल कराई और उसके बैंक खाते के माध्यम से ट्रांजेक्शन कराए।

रायगढ़ लौटने के बाद महिला को बैंक से कॉल आया कि उसके खाते में संदिग्ध लेनदेन हो रहे हैं। 14 जनवरी को बैंक द्वारा बताया गया कि उसके खाते से साइबर फ्रॉड की गतिविधियां हो रही हैं। बाद में महिला को देश के विभिन्न राज्यों से मेल प्राप्त हुए, जिनमें उसके खाते में साइबर फ्रॉड से संबंधित विवादित रकम जमा होने की जानकारी दी गई। जांच में पता चला कि 29 दिसंबर 2025 से ही उसके खाते में संदिग्ध ट्रांजेक्शन शुरू हो गए थे। जब महिला ने इस बारे में विजय चंद्रा से संपर्क किया तो उसने बैंक की गलती बताकर समय मांगा, लेकिन बाद में संपर्क से गायब हो गया।

महिला की शिकायत पर साइबर पुलिस थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। महिला से पूछताछ कर अंतरराज्यीय साइबर ठगी से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मितेश सोनी (31 वर्ष) निवासी वसुंधरा नगर भिलाई-3 जिला दुर्ग, विजय चंद्रा (35 वर्ष) निवासी ग्राम कटौत थाना डभरा जिला सक्ती, अजय साहू (35 वर्ष) निवासी ढिमरापुर चौक थाना सिटी कोतवाली रायगढ़, अभय यादव (23 वर्ष) निवासी कौहवाकुंडा पहाड़ मंदिर थाना चक्रधरनगर रायगढ़ तथा सचिन चौहान (24 वर्ष) निवासी कलमीडिपा थाना चक्रधरनगर रायगढ़ शामिल हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अभय यादव पहले एक स्थानीय बैंक में कार्य कर चुका है। उसकी पहचान विजय चंद्रा से थी और विजय चंद्रा की पहचान अजय साहू और मितेश सोनी से हुई, जो पहले से साइबर फ्रॉड गैंग से जुड़ा था। इसी के माध्यम से अभय यादव, विजय चंद्रा, अजय और सचिन चौहान को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां से उन्हें कॉरपोरेट बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने का काम सौंपा गया। आरोपी विभिन्न राज्यों में सक्रिय साइबर फ्रॉड गैंग को ऐसे बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, जिनका उपयोग साइबर ठगी के पैसे ट्रांजेक्शन के लिए किया जाता था और इसके बदले उन्हें फ्रॉड से प्राप्त रकम का 5 से 15 प्रतिशत कमीशन मिलता था।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 25 से 30 बैंक खाते अलग-अलग राज्यों में उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में साइबर पुलिस के समन्वय पोटर्ल पर पीड़ित महिला के खाते के संबंध में देशभर से 44 अलग-अलग साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज पाई गई हैं जिनमें करोडों के विवादित ट्रांजेक्शन हुआ है ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर एडिशननल एसपी श्री अनिल सोनी, एडिशनल एसपी (साइबर) श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन पर यह बड़ी सफलता हासिल हुई है । संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विजय चेलक थाना प्रभारी साइबर पुलिस थाना रायगढ़, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, एएसआई ज्योत्सना शर्मा, प्रधान आरक्षक करूनेश राय, बृजलाल गुर्जर, राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, रेणु सिंह मंडावी, रूपराम पटेल, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, रविन्द्र गुप्ता, पुष्पेन्द्र जाटवर, सुरेश सिदार, नवीन शुक्ला, धनंजय कश्यप, विक्रम सिंह, विकास प्रधान, प्रताप बेहरा, रोशन एक्का ओर महिला आरक्षक मेनका चौहान की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-
1. मितेश सोनी पिता तुल बहादुर सोनी उम्र 31 साल निवासी नॉर्थ उत्तर वसुंधरा नगर भिलाई-3 थाना भिलाई जिला दुर्ग
2. विजय चंद्रा पिता अमर सिंह चंद्रा उम्र 35 साल निवासी ग्राम कटौत थाना डभरा जिला सक्ती
3. अजय साहू पिता बरजू लाल साहू उम्र 35 साल लक्ष्मी हाइट के सामने ढिमरापुर चौक थाना सिटी कोतवाली रायगढ़
4. अभय यादव पिता गंगाराम यादव उम्र 23 साल निवासी कौहवाकुंडा पहाड़ मंदिर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़
5. सचिन चौहान पिता संजू चौहान उम्र 24 साल निवासी कलमीडिपा थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़

जब्त मशरूका-
6 नग मोबाइल, 1 लैपटॉप

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध में शामिल गिरोहों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार के लालच या अनजान लिंक, ऐप और वित्तीय लेनदेन से सावधान रहें तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।”

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” में जुआरियों पर कार्रवाई जारी, पांच अलग-अलग कार्रवाई में 18 जुआरी गिरफ्तार

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वृद्ध महिला के घर घुसकर मारपीट कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस ने किया वारदात का खुलासा

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

November 4, 2026
Next Post
जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, अनावश्यक परेशान होने की जरूरत नहीं – कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, अनावश्यक परेशान होने की जरूरत नहीं – कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Airtel: Airtel ने लॉन्च किया तीन नए Voice-Only प्लान, कम खर्च में पूरे महीने चलेगा सिम

October 18, 2026
Apple Fans को बड़ा झटका; MacBook और iPad के कई मॉडल्स पर सीधे 1 लाख रुपये तक बढ़ी कीमत

Apple Fans को बड़ा झटका; MacBook और iPad के कई मॉडल्स पर सीधे 1 लाख रुपये तक बढ़ी कीमत

June 26, 2026
जशपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को 41 करोड़ 81 लाख की सौगात

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक पहल

July 31, 2025
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ा झटका, सरकार को नहीं मिला समर्थन; जानें पक्ष-विपक्ष में वोटिंग का पूरा हाल

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ा झटका, सरकार को नहीं मिला समर्थन; जानें पक्ष-विपक्ष में वोटिंग का पूरा हाल

April 17, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank holiday: कल से से बैंकों की लंबी छुट्टी, आपके राज्य में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
  • Choti Diwali: छोटी दिवाली आज, जानिए नरक चतुर्दशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि
  • Rashifal For Today : वृश्चिक राशि वालों को नौकरी और कारोबार के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है, पढ़े 7 नवंबर का राशिफल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR