• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, अनावश्यक परेशान होने की जरूरत नहीं – कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

Amish Kumari by Amish Kumari
March 16, 2026
in रायगढ़
जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, अनावश्यक परेशान होने की जरूरत नहीं – कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 16 मार्च 2026/ जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने या अनावश्यक बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने एलपीजी की बुकिंग, वितरण और भंडारण के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करते हुए बताया कि जिले में वर्तमान में 2 लाख 63 हजार 406 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जिनके लिए गैस कंपनियों द्वारा नियमित रूप से सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे रिफिल सिलेंडर की बुकिंग निर्धारित प्रक्रिया और समय अंतराल के अनुसार ही कराएं।

बुकिंग के लिए निर्धारित अंतराल का रखें ध्यान
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा दो रिफिल बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतराल तय किया गया है। इसके अनुसार नगरीय क्षेत्रों में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतराल रखा गया है। उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र के अनुसार निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद ही रिफिल गैस सिलेंडर की बुकिंग करनी चाहिए। बुकिंग के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त डीएसी या ओटीपी नंबर के आधार पर संबंधित गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त किया जा सकता है या होम डिलीवरी के माध्यम से घर तक उपलब्ध कराया जाता है।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

Raigarh News : सोशल मीडिया पर युवक ने जिंदगी खत्म करने की बात कहते हुए जारी किया वीडियो, चौकी खरसिया पुलिस ने समय रहते युवक की जान बचाई

मोबाइल ऐप और वेबसाइट से भी कर सकते हैं बुकिंग
यदि किसी कारण से सामान्य प्रक्रिया से बुकिंग में समस्या आती है तो उपभोक्ता संबंधित ऑयल कंपनियों के मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। उपभोक्ता HPCL –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.drivetrackplusrefuel, IOCL– https://play.google.com/store/apps/details?id=cx.indianoil.in&pcampaignid=web_share, BPCL – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgt.bharatgas से ऐप डाउनलोड कर बुकिंग कर सकते हैं।

जिले में बढ़ाई गई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति
जिले में पहले प्रतिदिन लगभग 3600 घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 3800 सिलेंडर प्रतिदिन कर दिया गया है। गैस एजेंसियों में कंपनियों द्वारा लगातार पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि अफवाहों या दुष्प्रचार से प्रभावित होकर बार-बार ऑनलाइन बुकिंग न करें और आवश्यकता के अनुसार ही सिलेंडर बुक कराएं।

व्यवसायिक गैस उपभोक्ताओं के लिए निर्देश
वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऑयल कंपनियों और शासन के निर्णय अनुसार व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति अत्यावश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी। साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में विस्फोटक लाइसेंस के अभाव में अधिकतम 100 किलोग्राम तक ही एलपीजी भंडारण का प्रावधान है। होटल, रेस्टोरेंट, अन्य प्रतिष्ठानों तथा विवाह समारोह के आयोजकों से अपील की गई है कि गैस की खपत कम करने के लिए भोजन के मेन्यू को सीमित रखें तथा तंदूर के उपयोग के साथ वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत जैसे डीजल स्टोव, इलेक्ट्रिक इंडक्शन, लकड़ी या गोबर के कंडे (सीमित मात्रा में) का उपयोग करें।

अवैध भंडारण रोकने के लिए दल गठित
जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध संग्रहण और दुरुपयोग की रोकथाम के लिए विकासखंडवार राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों द्वारा लगातार निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है, जिससे अनियमितताओं और कालाबाजारी पर नियंत्रण रखा जा सके।

शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 07762-319962 पर संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें, निर्धारित नियमों का पालन करते हुए गैस की बुकिंग करें और गैस का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सोशल मीडिया पर युवक ने जिंदगी खत्म करने की बात कहते हुए जारी किया वीडियो, चौकी खरसिया पुलिस ने समय रहते युवक की जान बचाई

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ पुलिस की साइबर जागरूकता “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की तारीख बढ़ी, अब 29 सितंबर तक जमा कर सकेंगे वीडियो; 3 अक्टूबर को घोषित होंगे परिणाम

September 23, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : राकेश शर्मा की सूफियाना आवाज से सजी नवमीं संध्या

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 एवं 24 सितंबर को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंगों से सजी 9वीं सांस्कृतिक संध्या, ‘लहर गंगा’ ने बांधा समां

September 22, 2026
Next Post
बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत,नीतीश कुमार समेत 5 उम्मीदवारों की जीत

बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत,नीतीश कुमार समेत 5 उम्मीदवारों की जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

स्कूली बच्चों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र शीघ्र बनाने के निर्देश

स्कूली बच्चों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र शीघ्र बनाने के निर्देश

August 12, 2025
शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ी, अब जेल में ही मनेगी दिवाली…

शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ी, अब जेल में ही मनेगी दिवाली…

October 16, 2025
NEET UG 2026 का री-एग्जाम के लिए छत्तीसगढ़ के इन शहरों में बनाये गए सेंटर, इस दिन होगा एग्जाम

देश भर में आज NEET UG का दोबारा एग्जाम, जानिए दिशानिर्देश

June 21, 2026

Swine Flu Infection in CG: छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

September 1, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
  • Raigarh News : सोशल मीडिया पर युवक ने जिंदगी खत्म करने की बात कहते हुए जारी किया वीडियो, चौकी खरसिया पुलिस ने समय रहते युवक की जान बचाई
  • Big breaking: 3 दिनों की हड़ताल की वजह से सरकार का बड़ा फैसला, रविवार 27 सितंबर को खुले रहेंगे देश के सभी बैंक
  • Raigarh News: रायगढ़ पुलिस की साइबर जागरूकता “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की तारीख बढ़ी, अब 29 सितंबर तक जमा कर सकेंगे वीडियो; 3 अक्टूबर को घोषित होंगे परिणाम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR