• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, May 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“ऑपरेशन तलाश” में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
March 17, 2026
in रायगढ़
“ऑपरेशन तलाश” में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

17 मार्च, रायगढ़ । “ऑपरेशन तलाश” के तहत थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में चोरी के एक गंभीर मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी निलेश साहू ने अपनी लिव-इन पार्टनर नेहा साहू एवं सहयोगी आशीष महंत के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। प्रकरण में पूर्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपिया नेहा साहू और आशीष महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था, जबकि आरोपी निलेश साहू फरार चल रहा था, जिसे कल शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले में प्रार्थिया प्रमिला शर्मा (58 वर्ष), निवासी गुलमोहर कॉलोनी, द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अनकूट पूजा के दौरान घर के आभूषण आलमारी में रखने के बाद दिनांक 02.11.2025 को देखने पर नगदी एवं सोने के जेवर गायब मिले। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 494/2025 धारा 331(4), 305 (क), 3 (5) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

READ ALSO

पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान

“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार

जांच के दौरान संदेह के आधार पर घरेलू काम करने वाली नेहा साहू की पतासाजी की गई, जो घटना के बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गई थी। पुलिस ने उसे दिनांक 18.01.2026 को दिनदयालपुरम स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपिया ने खुलासा किया कि उसने प्रार्थिया को चाय में नशीली दवा मिलाकर बेहोश किया और आलमारी से सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी चोरी कर अपने साथी निलेश साहू को दे दी। चोरी का सामान बाद में आशीष महंत के साथ मिलकर खपाया गया तथा उससे प्राप्त रकम से घरेलू सामान, आलमारी एवं एलईडी टीवी खरीदी गई। पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से उक्त सामान भी जब्त किया।

फरार आरोपी निलेश साहू की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जिसे पुलिस टीम ने उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी के बाद कुछ जेवर बेच दिए गए थे, जबकि दो नग दस-दस ग्राम के सोने के सिक्के अपने घर में छिपाकर रखे थे। आरोपी के मेमोरेंडम पर उक्त सोने के सिक्के, जिनकी कीमत लगभग ₹3.20 लाख है, बरामद कर जप्त किए गए।

आरोपी निलेश साहू पिता राजेश साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी रेलवे बंगलापारा थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर मामले की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक सुशील मिंज एवं विनोज लकड़ा की सराहनीय भूमिका रही है।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“चोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात जैसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों के विश्वास के साथ खिलवाड़ करने वालों पर रायगढ़ पुलिस कड़ी नजर रखे हुए है और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

Related Posts

पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान
रायगढ़

पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान

May 7, 2026
“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार

May 7, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

May 7, 2026
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 7, 2026
सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार शिविर के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार महज ढकोसला : शाखा यादव सुशासन तिहार शिविर के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

May 6, 2026
पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

पंडरीपानी रेलवे पुल के पास तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2026
Next Post
पंजाब नेशनल बैंक में 750 पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें आवेदन

PNB ने जारी की चेतावनी, 3 साल से निष्क्रिय खातों का KYC न होने पर इतने तारीख से बंद होंगे खाते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक-संवेदना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक-संवेदना

December 23, 2025
जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा द्वारा किया गया युवा कौशल दिवस एवं स्वच्छता कार्यक्रम

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के लिए जिले में तैयारी जोरों पर, अब तक 30 हजार नागरिक फीडबैक दर्ज

July 28, 2025
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली श्यामलाल की ज़िंदगी : अब पक्के घर में सुकून से बीत रहा है जीवन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली श्यामलाल की ज़िंदगी : अब पक्के घर में सुकून से बीत रहा है जीवन

August 2, 2025

पं. जवाहरलाल नेहरू’ उत्कर्ष योजनांतर्गत प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी

July 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान अंतर्गत डोर-टू-डोर स्वास्थ्य जांच का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ऊर्जा संरक्षण की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान अंतर्गत डोर-टू-डोर स्वास्थ्य जांच का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण
  • अब 40 पार मजदूरों का होगा हेल्थ चेकअप, सरकार ने लागू किया नया नियम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR