• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित

Amish Kumari by Amish Kumari
August 2, 2026
in रायगढ़
शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 2 अगस्त 2026/ शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकासखंड पुसौर में शनिवार को क्लब क्लस्टर बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू के निर्देशन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की भावना के अनुरूप नवाचार आधारित शिक्षण, मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) को मजबूत करने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में शिक्षकों से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों का विश्वास बढ़ाने के लिए भी विशेष प्रयास करने का आह्वान किया गया।

संयुक्त संकुल जतरी, पुसल्दा और तेतला के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा चौथी में हिंदी पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए संकुल केंद्र पुसल्दा में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर आरती साहू ने बगीचे का घोंघा कहानी के माध्यम से बच्चों की सहभागिता बढ़ाने और प्रभावी शिक्षण पद्धति पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2005 के उद्देश्यों, कक्षागत गतिविधियों तथा मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा की गई।

बीईओ ने दिए गुणवत्ता सुधार, नियमित उपस्थिति और उपचारात्मक शिक्षण के निर्देश

प्रशिक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल ने शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने, वीएसके ऐप पर नियमित उपस्थिति दर्ज करने, पाठ्यक्रम का समयबद्ध संचालन, दैनंदिनी लेखन तथा सीखने के प्रतिफलों के आधार पर अध्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछड़े विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही शासकीय विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारकर निजी विद्यालयों की ओर जाने वाले विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में आकर्षित करने के लिए ठोस प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने पुसल्दा में निर्माणाधीन हाई स्कूल भवन का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।

क्लब क्लस्टर प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दिया जोर

इसके बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल एवं संकुल प्राचार्य गणेश प्रसाद साहू ने क्लब क्लस्टर अंतर्गत संकुल कोंडातराई, सुर्री और तेलीपाली के शिक्षकों के प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों को विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण अध्यापन के साथ विद्यार्थियों को नवोदय, एकलव्य और उत्कर्ष जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नियमित अभ्यास कराने तथा प्रत्येक शनिवार को विशेष तैयारी सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में तीनों संकुलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ संकुल शैक्षिक समन्वयक सालिक राम नायक, राज किशोर स्वर्णकार, जयनंद सिदार, दिनेश कुमार प्रधान, चिंतामणि गुप्ता, संकुल प्राचार्य जयप्रसाद पटेल सहित कुल 17 शिक्षक उपस्थित रहे। जानकारी संकुल शैक्षिक समन्वयक चिंतामणि गुप्ता ने दी।

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ’आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के तहत 40 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रायगढ़ का सिंदूर पार्क

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की चौथी शाम रिदम कल्चरल सेंटर के कलाकारों ने बिखेरी शास्त्रीय नृत्य की छटा

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दीपावली के लिए अस्थाई फटाका लाइसेंस हेतु 6 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

September 17, 2026
Next Post
सरकार का बड़ा फैसला, जन्म तिथि प्रमाण के रूप में अब आधार कार्ड नहीं होगा मान्य

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का यहां जाने स्टेप -बाय -स्टेप प्रोसेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प: आदिवासी अंचलों सहित सभी नागरिकों तक पहुँचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प: आदिवासी अंचलों सहित सभी नागरिकों तक पहुँचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा

September 3, 2025
Google ने लॉन्च किया कमाल का फीचर, कैमरा ऑन कर मिलेगा हर जवाब, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Google ने लॉन्च किया कमाल का फीचर, कैमरा ऑन कर मिलेगा हर जवाब, जानें कैसे करें इस्तेमाल

October 8, 2025
पेंशन से लेकर LPG गैस सिलेंडर तक 1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

क्यों गिरे Paytm के शेयर? शुरुआती कारोबार में 10% की गिरावट, जानिए किस अटकल से बढ़ी निवेशकों की चिंता।

January 23, 2026
आज से सब्सक्रिप्शन के खुल रहा है Sudeep Pharma का IPO, यहां जानें GMP और प्राइस बैंड…

आज से सब्सक्रिप्शन के खुल रहा है Sudeep Pharma का IPO, यहां जानें GMP और प्राइस बैंड…

November 21, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम
  • Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति
  • Rise and Fall trailer: ‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर आउट, सत्ता के खेल में उतरेंगे टीवी और राजनीति के ये 4 बड़े चेहरे
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR