• Privacy Policy
  • About Us
Friday, March 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

घर घुसकर मारपीट करने वाले युवकों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, मारपीट में शामिल 6 आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
March 18, 2026
in रायगढ़
घर घुसकर मारपीट करने वाले युवकों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, मारपीट में शामिल 6 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़। दिनांक 14 मार्च 2026 की रात सत्तीगुड़ी चौक के आगे मस्तागली में एक घर में घुसकर मारपीट एवं तोड़फोड़ करने की घटना को लेकर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर गैरजमानतीय धाराओं में रिमांड पर भेजा है। घटना के संबंध में 15 मार्च को प्रार्थी सुखदेव मंडल पिता स्व. अशोक मंडल उम्र 39 वर्ष निवासी मस्तागली सत्तीगुड़ी चौक रायगढ़ द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि 14 मार्च की रात करीब 11:35 बजे जब वह घर में सो रहे थे, उसी दौरान 3 अज्ञात युवक जबरन दरवाजा खोलकर घर के अंदर घुस आए और स्टाफ से गुलदस्ता मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। शोर सुनकर प्रार्थी नीचे आए और समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी आक्रोशित होकर गाली-गलौच, धक्का-मुक्की करते हुए घर के दरवाजों में तोड़फोड़ करने लगे तथा अपने अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट पर उतारू हो गए। आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी घर से कूदकर फरार हो गए।

READ ALSO

रायगढ़ पुलिस का अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में तीन बड़ी कार्यवाही, दो ट्रकों से 48 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, एक लावारिस वाहन भी पकड़ा गया

होटल में छिपाकर रखी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, संचालक गिरफ्तार, 35 पाव अंग्रेजी शराब बरामद

मामले में एक आरोपी का नाम कुन्नू निवासी राजीवनगर रायगढ़ ज्ञात होने पर *थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 118/2026 धारा 296, 331(4), 351(3), 324, 2 भारतीय न्याय संहिता* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी देवसिंह चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके आधार पर प्रकरण में *बलवा की धारा 191(2) बीएनएस* जोड़ी गई।

पुलिस द्वारा आरोपी देवसिंह चौहान (26 वर्ष), आशीष सिंह ठाकुर (24 वर्ष), आदित्य श्रीवास (25 वर्ष), देवकुमार चौहान (20 वर्ष), जयकिशन यादव (23 वर्ष) एवं साहिल सिंह ठाकुर (21 वर्ष) सभी निवासी रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक गौतम सिंह ठाकुर एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

*“रायगढ़ में मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा जैसी घटनाओं में शामिल असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।”*

Related Posts

रायगढ़ पुलिस का अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में तीन बड़ी कार्यवाही, दो ट्रकों से 48 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, एक लावारिस वाहन भी पकड़ा गया
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का अवैध कबाड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में तीन बड़ी कार्यवाही, दो ट्रकों से 48 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, एक लावारिस वाहन भी पकड़ा गया

March 19, 2026
होटल में छिपाकर रखी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, संचालक गिरफ्तार, 35 पाव अंग्रेजी शराब बरामद
रायगढ़

होटल में छिपाकर रखी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, संचालक गिरफ्तार, 35 पाव अंग्रेजी शराब बरामद

March 19, 2026
होली के दिन बोईरदादर चौक से स्कूटी की चोरी, आरोपी गिरफ्तार, बेचने ग्राहक तलाशते पकड़ा गया
रायगढ़

होली के दिन बोईरदादर चौक से स्कूटी की चोरी, आरोपी गिरफ्तार, बेचने ग्राहक तलाशते पकड़ा गया

March 19, 2026
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की एक और कार्रवाई, 12 चक्का ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ जब्त, वाहन सहित करीब 18 लाख का माल बरामद
रायगढ़

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की एक और कार्रवाई, 12 चक्का ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ जब्त, वाहन सहित करीब 18 लाख का माल बरामद

March 18, 2026
“ऑपरेशन तलाश” में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन तलाश” में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार

March 17, 2026
जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर, जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
रायगढ़

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर, जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

March 17, 2026
Next Post
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की एक और कार्रवाई, 12 चक्का ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ जब्त, वाहन सहित करीब 18 लाख का माल बरामद

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की एक और कार्रवाई, 12 चक्का ट्रक से 22.75 टन अवैध स्क्रेप कबाड़ जब्त, वाहन सहित करीब 18 लाख का माल बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री साय 17 सितम्बर को प्रदेश के श्रमिकों को 65.16 करोड़ रूपए डीबीटी के जरिए अंतरित करेंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को 24 नए छात्रावास भवनों की बड़ी सौगात

September 16, 2025
मातम में बदली शादी की खुशियां… ट्रक और स्कॉर्पियो में हुई भिड़ंत में पांच लोगों की दर्दनाक मौत…

मातम में बदली शादी की खुशियां… ट्रक और स्कॉर्पियो में हुई भिड़ंत में पांच लोगों की दर्दनाक मौत…

November 26, 2025
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत जिले के 1 लाख 30 हजार से अधिक किसानों के खाते में लगभग 30 करोड़ 31 लाख रूपए जारी

August 2, 2025
नारायणपुर में विश्व आदिवासी दिवस की धूम, रैली और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

नारायणपुर में विश्व आदिवासी दिवस की धूम, रैली और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • भारत में लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 5G, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ ;जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
  • भारत में लगातार दो बार भूकंप के झटके, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी ?
  • डॉलर के मुकाबले रुपया ₹93 के पार, ईरान-अमेरिका तनाव का असर; भारतीय मुद्रा पर बढ़ा दबाव
  • 1 अप्रैल से महंगी होंगी BMW और MINI कारें, कंपनी ने कीमत बढ़ाने का किया ऐलान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR