• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

धान खरीदी में सुगमता हेतु ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ — किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा, समितियों में लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति

Amish Kumari by Amish Kumari
November 12, 2025
in छत्तीसगढ़
धान खरीदी में सुगमता हेतु ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ — किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा, समितियों में लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर 12 नवम्बर 2025/किसानों को धान विक्रय हेतु सुगम एवं बेहतर व्यवस्था प्रदाय किये जाने हेतु खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ किया गया है। इस एप के माध्यम से किसानों को घर बैठे धान विक्रय हेतु टोकन की व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे समितियों में लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी।

 

READ ALSO

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी, 2.23 करोड़ का गांजा जब्त

Chhattisgarh latest news: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के घर में ED की रेड, 5 से 6 अधिकारी कर रहें दस्तावेजों की जांच

यह मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप में किसानों को सर्वप्रथम आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से पंजीयन करना होगा। किसान प्रतिदिन सुबह 8.00 बजे से इस ऐप के माध्यम से टोकन हेतु आवेदन कर सकेंगे।

 

खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने जानकारी दी कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सीमांत कृषक (2 एकड़ या 2 एकड़ से कम भूमि) को अधिकतम 1 टोकन, लघु कृषक ( 2 से 10 एकड़ तक) को अधिकतम 2 टोकन तथा दीर्घ कृषक (10 एकड़ से अधिक) को अधिकतम 3 टोकन प्रदान किये जायेंगे।

 

नया टोकन बनाने हेतु समय-सीमा रविवार से शुक्रवार तक (प्रातः 8.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक) निर्धारित की गई है। जारी टोकन आगामी 07 खरीदी दिवसों के लिए मान्य रहेंगे।

धान खरीदी केन्द्र की प्रतिदिन की खरीदी सीमा का 70 प्रतिशत हिस्सा मोबाइल एप के माध्यम से टोकन हेतु आरक्षित रहेगा। इस 70 प्रतिशत में से लघु एवं सीमांत कृषक हेतु 80 प्रतिशत तथा दीर्घ कृषक हेतु 20 प्रतिशत का आरक्षण किया गया है।

 

उदाहरण स्वरूप यदि किसी उपार्जन केन्द्र की प्रतिदिन की खरीदी सीमा 1000 क्विंटल है, तो मोबाइल ऐप हेतु आरक्षित 700 क्विंटल में से 560 क्विंटल लघु एवं सीमांत कृषकों हेतु तथा 140 क्विंटल दीर्घ कृषकों हेतु आरक्षित रहेगा।

 

शेष 30 प्रतिशत टोकन सोसाइटी स्तर पर भी किसानों हेतु उपलब्ध रहेंगे, जिससे सभी वर्ग के किसानों को धान विक्रय हेतु सहज और सुगम व्यवस्था प्राप्त हो सके।

 

खाद्य विभाग द्वारा विकसित ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ राज्य के किसानों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाते हुए खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता, समान अवसर और समय की बचत सुनिश्चित करेगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ट्रक में गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी, 2.23 करोड़ का गांजा जब्त

September 1, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के घर में ED की रेड, 5 से 6 अधिकारी कर रहें दस्तावेजों की जांच

September 1, 2026
छत्तीसगढ़

CGPSC Mains Result 2025: CGPSC Mains का रिजल्ट जारी, 608 अभ्यर्थियों की इंटरव्यू में मिली एंट्री

September 1, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

August 31, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: महतारी वंदन योजना में नए लाभार्थियों की एंट्री, पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी

August 31, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Current News : महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल

August 31, 2026
Next Post
इस हफ्ते होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, नेटफ्लिक्स से जी5 तक आ रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज

इस हफ्ते होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, नेटफ्लिक्स से जी5 तक आ रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली में फरार वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को किया गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली में फरार वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को किया गिरफ्तार

August 27, 2025
RBI कि MPC बैठक आज से शुरू, क्या ब्याज दरों में हो सकती है 25 bps की कटौती!

आरबीआई में लीगल ऑफिसर ग्रेड-बी और मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती, आवेदन करने का तरीका यहां देखें

February 8, 2026
श्री सत्यनारायण बाबा जी पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

श्री सत्यनारायण बाबा जी पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

January 30, 2026
छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 26 जनवरी से 14 फरवरी तक 7 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 26 जनवरी से 14 फरवरी तक 7 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें लिस्ट

December 19, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Gold price: खुशखबरी! लगातार फिसल रहा सोना, 2700 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड; जानें 24 कैरेट का भाव
  • India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह
  • Raigarh News : आगामी त्यौहारों को लेकर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन
  • Financial Fraud: एडल्ट कंटेंट वाले ऐप्स से हो रही है साइबर फ्रॉड का खतरा, सरकार ने Android यूजर्स को किया अलर्ट..
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR