• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

1 अप्रैल से लागू होंगे नए आयकर नियम, CBDT ने जारी की अधिसूचना

Amish Kumari by Amish Kumari
March 20, 2026
in देश
नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू, 64 साल पुराना नियम होगा खत्म
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने शुक्रवार को आयकर अधिनियम, 2025 के लिए नियमों को अधिसूचित कर दिया है। इन नए नियमों में वेतनभोगियों को मकान किराया भत्ते (HRA) पर बढ़ा हुआ कर लाभ मिलेगा, लेकिन मकान मालिक और किरायेदार के संबंधों का खुलासा करना अनिवार्य होगा।

 

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी हो सकेंगे शामिल

RBI का बड़ा ऐलान ! भारत में जल्द शुरू होगा प्लास्टिक के नोटों का दौर, जानिए क्या? होगी खासियत

ये नियम आयकर नियम, 2026 के रूप में लागू होंगे और 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होंगे। नियमों का उद्देश्य पुराने कानून की भाषा को सरल बनाना है, नई कर दरें लागू नहीं की गई हैं।

 

पिछले साल, संसद ने 12 अगस्त, 2025 को छह दशक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 को बदलने के लिए नया आयकर विधेयक पारित किया था। अब इन नियमों के जरिए वही कानून व्यवहार में आएगा, लेकिन भाषा और प्रक्रियाओं को आसान बनाया गया है।

क्या-क्या घटाया?

जटिल आयकर कानूनों को समझने के लिए ऐसा करना आवश्यक था। इस अधिनियम ने अनावश्यक प्रावधानों और पुरानी भाषा को हटा दिया है और आयकर अधिनियम, 1961 की 819 धाराओं को घटाकर 536 और अध्यायों की संख्या 47 से घटाकर 23 कर दी है।

नए आयकर विधेयक में शब्दों की संख्या 5.12 लाख से घटाकर 2.6 लाख कर दी गई है, और स्पष्टता बढ़ाने के लिए 1961 के कानून के बोझिल पाठ के स्थान पर पहली बार 39 नई तालिकाएं और 40 नए सूत्र पेश किए गए हैं।

क्या-क्या लाभ मिलेगा?

नए नियमों में पूंजीगत लाभ, शेयर बाजार के लेनदेन और अनिवासी कराधान के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं, जबकि अन्य खुलासा प्रणाली को सरल बनाया गया है। अधिसूचना में 150 से अधिक आधिकारिक फॉर्म पेश किए गए हैं।

किरायदार को क्या मिलेगा फायदा?

आयकर नियम वेतनभोगी करदाताओं पर लागू होने वाले मकान किराया भत्ता (एचआरए) छूट के लिए प्रस्तावित ढांचे को बरकरार रखते हैं।

नए नियमों के तहत आठ शहर – मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और बेंगलुरु – वेतन के 50 प्रतिशत की उच्च छूट सीमा के लिए पात्र होंगे, जबकि अन्य सभी स्थान 40 प्रतिशत पर बने रहेंगे। इस समय मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में वेतनभोगी कर्मचारी अपने वेतन के 50 प्रतिशत तक एचआरए छूट का दावा कर सकते है, जबकि अन्य स्थानों पर रहने वाले 40 प्रतिशत की निचली सीमा के लिए पात्र हैं।

नए नियमों के तहत आयकर कटौती का दावा करने के लिए किरायेदार-मकान मालिक के संबंधों के बारे में जानकारी देना जरूरी है और इसमें विदेशी आय पर टैक्स क्रेडिट दावों के लिए लेखा परीक्षकों और कंपनियों की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। इसमें पैन के दोहरीकरण और प्रतिकूल ऑडिट टिप्पणी से पैदा होने वाली कर देनदारी की जांच के लिए लेखा परीक्षकों को अधिक जिम्मेदारी दी गयी है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर, 28 अगस्त को यहां लगेगा रोजगार मेला…
देश

छत्तीसगढ़ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी हो सकेंगे शामिल

August 5, 2026
RBI का बड़ा ऐलान ! भारत में जल्द शुरू होगा प्लास्टिक के नोटों का दौर, जानिए क्या? होगी खासियत
देश

RBI का बड़ा ऐलान ! भारत में जल्द शुरू होगा प्लास्टिक के नोटों का दौर, जानिए क्या? होगी खासियत

August 5, 2026
रायपुर के लोगों के लिए बड़ी राहत, तीन दिनों तक मिलेगी फ्री बस सेवा; जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा
देश

सरकार का नया आदेश: बस में चलना हुआ महंगा, जारी हुआ नोटिफिकेशन

August 5, 2026
GATE 2026 का रिजल्ट आज जारी, जानें कैसे चेक करें अपनी रैंक और स्कोर
देश

जल्द जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम , जानें कहां और कैसे कर पाएंगे चेक

August 5, 2026
सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें क‍ितना है आपके शहर में 22k और 18k सोने का रेट
देश

महंगी हुई सोने-चांदी की खरीदारी, चांदी ₹5,000 चढ़ी तो सोना भी ₹2,200 तक उछला

August 5, 2026
BharatPe और यस बैंक ने लॉन्च किया ‘BharatPe Flex’, अब बिना बैंक बैलेंस के भी होगा पेमेंट
देश

UPI पेमेंट पर लगेगा शुल्क? ₹2,000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर 0.40% फीस का प्रस्ताव

August 5, 2026
Next Post
ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री 21 मार्च को सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अन्नदाता के पसीने की हर बूंद का मोल दे रही छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना

अन्नदाता के पसीने की हर बूंद का मोल दे रही छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना

February 27, 2026
आज SBI और HDFC Bank की सेवाएं रहेंगी बाधित, ग्राहकों को मिलेगी परेशानी

आज 15 जनवरी को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट

January 15, 2026
ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, 100 से ज्यादा सांसदों के हस्ताक्षर, जानिए स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया क्या हैं?

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, 100 से ज्यादा सांसदों के हस्ताक्षर, जानिए स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया क्या हैं?

February 9, 2026
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली रेफर

July 18, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी हो सकेंगे शामिल
  • अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला केस में अंतरिम जमानत मंजूर
  • ऑपरेशन आघात : घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19अधिकारियों के तबादले, यहां देखें सूची
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR