• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

पीएम सूर्यघर योजना से रायगढ़ जिले के 197 घर हो रहे रोशन

Amish Kumari by Amish Kumari
August 7, 2025
in छत्तीसगढ़
पीएम सूर्यघर योजना से रायगढ़ जिले के 197 घर हो रहे रोशन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 07 अगस्त 2025

 

READ ALSO

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

Chhattisgarh top news: महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, बेटिंग ऐप के मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई ‘पीएम सूर्यघर दृ मुफ्त बिजली योजना’ रायगढ़ जिले में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध हो रही है। इस योजना के अंतर्गत जिले में अब तक 197 घरों में सौर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे संबंधित परिवारों को बिजली बिल से मुक्ति मिली है और वे ऊर्जा उत्पादक बनकर आर्थिक रूप से भी सशक्त हो रहे हैं।

 

स्थापित सौर संयंत्रों के माध्यम से प्रत्येक परिवार को प्रति माह 3,000 से 5,000 रुपये तक की सीधी बचत हो रही है। कई हितग्राही ग्रिड में अतिरिक्त बिजली भेजकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं। इससे न केवल घरेलू खर्च में कमी आई है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन में भी कमी लाई जा रही है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल है।

 

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत विभिन्न क्षमताओं के सौर संयंत्रों पर शासन द्वारा आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 1 किलोवाट संयंत्र से प्रति माह लगभग 120 यूनिट बिजली उत्पादन संभव है। इस पर 30,000 रूपए केंद्र सरकार एवं 15,000 रूपए राज्य सरकार, कुल 45,000 रूपए की सहायता उपलब्ध है। उपभोक्ता को लगभग 15,000 रूपए स्वयं वहन करना होता है। 2 किलोवाट संयंत्र से प्रति माह 240 यूनिट बिजली उत्पादन होता है, जिस पर कुल 90,000 रूपए (60,000 रूपए केंद्र से एवं 30,000 रूपए राज्य सरकार की ओर से) की सब्सिडी मिलती है। उपभोक्ता का अंशदान 30,000 रूपए है। 3 किलोवाट संयंत्र से प्रति माह 360 यूनिट बिजली उत्पादन संभव है, जिस पर 1,08,000 रूपए (78,000 रूपए केंद्र सरकार द्वारा तथा 30,000 रूपए राज्य सरकार) की सहायता दी जाती है। उपभोक्ता को केवल 72,000 रूपए वहन करना होता है, जो बैंक ऋण के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है।

 

ग्राम नंदेली निवासी श्री महेश्वर पटेल ने कुसमुरा उपसंभाग के अंतर्गत 5 किलोवाट क्षमता का सौर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किया है। वे इस क्षेत्र के पहले हितग्राही हैं जिन्होंने इस योजना के तहत सौर संयंत्र लगाया। श्री पटेल अब बिजली बिल से मुक्त होकर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गए हैं। उनकी सफलता ने अन्य ग्रामीणों को भी इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

 

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ उपभोक्ताओं को पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। इच्छुक आवेदक

https://pmsuryaghar.gov.in/#/

पोर्टल या पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट, मोर बिजली ऐप या टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उपभोक्ता अपने क्षेत्र के नजदीकी सीएसपीडीसीएल कार्यालय में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता ऑनलाइन वेंडर चयन कर सीधे आवेदन भी कर सकते हैं।

 

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में इस योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए विभिन्न स्थलों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में खरसिया वितरण केंद्र अंतर्गत टाउन हॉल मैदान में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 19 उपभोक्ताओं का पंजीयन किया गया। वहीं पुसौर वितरण केंद्र कार्यालय में भी योजना के अंतर्गत 24 उपभोक्ताओं का पंजीयन पूर्ण किया गया। यह योजना न केवल ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम है, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरणीय सुधार की दिशा में भी एक प्रभावशाली पहल के रूप में उभर रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

September 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, बेटिंग ऐप के मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार

September 24, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन

September 24, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक

September 24, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 24, 2026
Next Post
हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी ग्राम बघमरा की महिलाओं की सशक्त पहल

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी ग्राम बघमरा की महिलाओं की सशक्त पहल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Cg Currents News : विशेष लेख : ​अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी

September 23, 2026
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा,  कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा, कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर

April 6, 2026
मकर संक्रांति पर अवकाश की घोषणा, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; सालभर में मिलेंगी इतनी छुट्टियां

मकर संक्रांति पर अवकाश की घोषणा, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; सालभर में मिलेंगी इतनी छुट्टियां

January 12, 2026
दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाप-बेटे की जान गई

दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाप-बेटे की जान गई

December 13, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत
  • Chhattisgarh top news: महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, बेटिंग ऐप के मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार
  • Rashifal: मेष, धनु समेत इन राशि वालों कि आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिल सकता है प्रमोशन का संकेत, पढ़े 25 सितम्बर का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR