• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

अब नहीं भागना पड़ेगा नगर निगम, घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे Property Tax…

Amish Kumari by Amish Kumari
November 8, 2025
in छत्तीसगढ़
अब नहीं भागना पड़ेगा नगर निगम, घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे Property Tax…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य में ई-गवर्नेस परियोजना के तहत शहरी प्रशासन को अधिक दक्ष, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाने का बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) प्रदेश के सभी 192 नगरीय निकायों में नागरिक सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। यह पहल “एक राज्य – एक प्लेटफार्म” और “डिजिटल छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को साकार करेगा।

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: झीरमकांड मामला में हाईकोर्ट में अपील, NIA कोर्ट के फैसले पर उठे सवाल

Chhattisgarh samachar: दुर्ग में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा… एक साथ 13 मरीज मिले, इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

 

 

Property Tax Raipur Online Payment उप मुख्यमंत्री साव ने नगरीय प्रशासन विभाग की इस नई पहल के बारे में कहा कि ई-गवर्नेस परियोजना सुशासन के नए युग की शुरुआत होगी। इससे नागरिकों को सभी शहरी सेवाएँ घर बैठे, समय पर और पारदर्शी रूप से मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा शासन को लोगों के और पास लाएगी और अब “शासन जनता के द्वार पर” की सोच धरातल पर दिखेगी।

 

 

 

 

 

परियोजना के तहत एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा, जिसमें नागरिक सेवा पोर्टल, मोबाइल एप्लीकेशन, भवन अनुमति प्रणाली, वित्तीय प्रबंधन प्रणाली, शिकायत निवारण मॉड्यूल, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली तथा निर्णय सहायता डैशबोर्ड जैसी प्रमुख सेवाएँ सम्मिलित होंगी। ये सभी मॉड्यूल क्लाउड आधारित डेटा सेंटर से संचालित होंगे, जिससे सभी नगरों का डेटा सुरक्षित, एकीकृत और रियल-टाइम में उपलब्ध रहेगा।

 

 

 

 

⁠

 

सभी कर ऑनलाइन जमा होंगे

 

ई-गवर्नेस प्रणाली से लोग अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से प्रत्येक सेवा का लाभ ले सकेंगे। संपत्ति कर, जल कर, व्यापार कर और ठोस अपशिष्ट शुल्क जैसी सभी देनदारियाँ ऑनलाइन जमा की जा सकेंगी। नागरिकों को बैंक, यूपीआई, वॉलेट या नेट-बैंकिंग जैसे माध्यमों से त्वरित भुगतान की सुविधा मिलेगी, जिससे राज्य के राजस्व संग्रह में वृद्धि होगी।

 

 

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह परियोजना आम लोगों को केंद्र में रखकर बनाई गई है और बेहतर प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि ई-गवर्नेंस प्रणाली शुरू होने से पूरे राज्य के नगरीय निकायों का कामकाज एक जैसा और पारदर्शी होगा। फैसले अब तथ्यों और तकनीक के आधार पर लिए जाएंगे, जिससे लोगों को तेज़ और भरोसेमंद सेवाएं मिलेंगी।

 

 

 

 

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “डिजिटल इंडिया” के विज़न पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन सरकार की मुहर है। इससे छत्तीसगढ़ में ऐसा सिस्टम बनेगा, जहां जनहित की सुविधाएं कागजों पर नहीं बल्कि डिजिटल माध्यम से घर बैठे भी मिलेंगी। नागरिकों को लगेगा कि सरकार सच में उनके द्वार पर है। उन्होंने कहा कि सेवाएं पारदर्शी होंगी, तकनीक जनकल्याण का साधन बनेगी और छत्तीसगढ़ डिजिटल सुशासन का एक आदर्श उदाहरण बनकर देश में नई पहचान बनाएगा।

 

 

 

एआई और डेटा एनालिटिक्स का भी उपयोग

 

ई-गवर्नेंस परियोजना में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डेटा एनालिटिक्स का भी उपयोग किया जाएगा। यह प्रणाली नागरिकों के शिकायतों के पैटर्न का विश्लेषण कर संभावित समस्याओं का पूर्वानुमान लगाएगी और अधिकारियों के प्रदर्शन का आंकलन करेगी। इससे नीतिगत निर्णयों में सटीकता आएगी और शहरी निकायों का संचालन “स्मार्ट गवर्नेस” के स्तर पर पहुंचेगा।

छत्तीसगढ़ शासन की यह ई-गवर्नेस परियोजना कितने नगरीय निकायों में लागू की जाएगी?

 

उत्तर: छत्तीसगढ़ शासन की यह ई-गवर्नेस परियोजना प्रदेश के सभी $192$ नगरीय निकायों में लागू की जाएगी।

 

 

 

इस नई प्रणाली के माध्यम से नागरिक कौन कौन से कर ऑनलाइन जमा कर सकेंगे?

 

 

उत्तर: इस नई प्रणाली के माध्यम से नागरिक संपत्ति कर, जल कर, व्यापार कर और ठोस अपशिष्ट शुल्क सहित सभी देनदारियां ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

 

 

 

यह परियोजना किस संगठन के तहत शहरी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराएगी?

 

उत्तर: यह परियोजना राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के तहत शहरी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराएगी।

 

 

 

: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस पहल को किस राष्ट्रीय विजन से जोड़ा है?

 

उत्तर: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “डिजिटल इंडिया” के विजन से जोड़ा है।

 

 

 

ई-गवर्नेंस प्रणाली में तकनीक के तौर पर किसका उपयोग किया जाएगा और यह क्या विश्लेषण करेगा?

 

 

: ई-गवर्नेंस प्रणाली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग किया जाएगा, जो नागरिकों की शिकायतों के पैटर्न का विश्लेषण करेगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: झीरमकांड मामला में हाईकोर्ट में अपील, NIA कोर्ट के फैसले पर उठे सवाल

September 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: दुर्ग में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा… एक साथ 13 मरीज मिले, इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

September 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में BJP ने लिया बड़ा फैसला, पवन साय की जगह कर्मवीर बने नए प्रदेश संगठन महामंत्री

September 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय

September 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 24, 2026
छत्तीसगढ़

CG Job Vacancy: छत्तीसगढ के इस जिले में बेरोजगारों के लिए इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5वीं-8वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन

September 24, 2026
Next Post
RBI का बड़ा फैसला; अब चांदी पर भी मिलेगा लोन, यहां जानें कितना तक कर्ज ले सकते हैं आप?

RBI का बड़ा फैसला; अब चांदी पर भी मिलेगा लोन, यहां जानें कितना तक कर्ज ले सकते हैं आप?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी बड़ी रैली, जनता के बीच जाने का किया ऐलान…

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी बड़ी रैली, जनता के बीच जाने का किया ऐलान…

November 7, 2025
कोटागांव व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 2.57 करोड़ रूपए से अधिक राशि

लमती फीडर जलाशय एवं नहरों के निर्माण हेतु 242 करोड़ 77 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान

August 6, 2025
इस दिन से पूरे देश में शुरू होगा SIR कैंपेन, चुनाव आयोग ने तेज की तैयारियां…

इस दिन से पूरे देश में शुरू होगा SIR कैंपेन, चुनाव आयोग ने तेज की तैयारियां…

September 11, 2025
बिहान योजना से बदली किस्मत

बिहान योजना से बदली किस्मत

July 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : शासकीय भूमि के फर्जी अंतरण मामले में पटवारी के बाद रजिस्ट्री गवाह को कापू पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा
  • Love & War first look: ‘लव एंड वॉर’ से Ranbir Kapoor का धांसू पोस्टर हुआ आउट; इस दिन होगी रिलीज
  • Chhattisgarh news: झीरमकांड मामला में हाईकोर्ट में अपील, NIA कोर्ट के फैसले पर उठे सवाल
  • Asian Games News: एशियन गेम्स-2026 में रोइंग प्रतियोगिता में सलमान खान ने जीता कांस्य पदक…
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR