छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर क्षेत्र में स्थित बिलासपुर जलाशय का पुराना और कमजोर गेट अचानक टूट गया। गेट टूटते ही जलाशय का पानी तेजी से बाहर निकलने लगा, जिससे रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे (NH-49) पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।
सड़क पर घुटनों तक पानी, यातायात प्रभावित
हाईवे पर घुटनों तक पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। सड़क अब किसी नदी की तरह दिखाई दे रही है। पानी का तेज बहाव आसपास के खेतों में भी पहुंच गया है, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकारी जर्जर गेट से हो रहे पानी के रिसाव को रोकने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
















