• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय पंथी नृत्य एवं गुरु घासीदास जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रस्तावित आगमन

Amish Kumari by Amish Kumari
December 23, 2025
in छत्तीसगढ़
राज्य स्तरीय पंथी नृत्य एवं गुरु घासीदास जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रस्तावित आगमन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बेमेतरा, 23 दिसंबर 2025

नवागढ़ ब्लॉक मुख्यालय में 26 से 28 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती लोक कला महोत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आयोजन स्थल हाई स्कूल मैदान नवागढ़ का निरीक्षण कर मंच, दर्शक दीर्घा, प्रकाश, ध्वनि, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वित कार्य के निर्देश दिए।

READ ALSO

JEE Main CG Board Exam Clash: छत्तीसगढ़ में 12वीं और JEE Main परीक्षा एक साथ! छात्रों की बढ़ेगी मुश्किले

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद बनी सहमति

जिले की नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए जैतखाम, अटल परिसर, सांस्कृतिक स्टेज, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, अतिथियों एवं कलाकारों हेतु भोजन व्यवस्था सहित संपूर्ण व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

कलेक्टर ने श्रद्धा, अनुशासन एवं जनसुविधा को केंद्र में रखते हुए आयोजन की रूपरेखा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह आयोजन बाबा गुरु घासीदास जी के समानता, मानवता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

महोत्सव के दौरान प्रदेशभर से पंथी नृत्य दल अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

आयोजन समिति ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की उपस्थिति की संभावना को देखते हुए पार्किंग, यातायात, पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता एवं भोजन व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों में इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह एवं उल्लास का माहौल है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ,अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज, एसडीएम श्रीमती दिव्या पोटई, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पिंकी मनहर सहित प्रशासनिक अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

JEE Main CG Board Exam Clash: छत्तीसगढ़ में 12वीं और JEE Main परीक्षा एक साथ! छात्रों की बढ़ेगी मुश्किले

November 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद बनी सहमति

November 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर; फसल बर्बादी पर इतने घंटे में करें शिकायत, तभी मिलेगा मुआवजा

November 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 32 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक!

November 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित, CG के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

November 21, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 21, 2026
Next Post
रायगढ़ में विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षाः प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने 13 विभागों को दिए सख्त निर्देश

रायगढ़ में विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षाः प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने 13 विभागों को दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

Birth Death Registration Rules: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के बदले नियम, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

September 17, 2026
RBI का बड़ा फैसला, 100% गारंटी देने वाले मनी ट्रेडिंग करने वालों 7 नई वेबसाइट से रहें सावधान!

RBI का बड़ा एक्शन, 192 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस किया रद्द

July 16, 2026
बदल गए मेडिकल काउंसलिंग के नियम, सरकारी सीट मिली तो एडमिशन जरूरी वरना सीधे बाहर

बदल गए मेडिकल काउंसलिंग के नियम, सरकारी सीट मिली तो एडमिशन जरूरी वरना सीधे बाहर

August 13, 2026
मकर समेत इन दो राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पढ़े आज का अपना राशिफल!

मकर समेत इन दो राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पढ़े आज का अपना राशिफल!

August 30, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • JEE Main CG Board Exam Clash: छत्तीसगढ़ में 12वीं और JEE Main परीक्षा एक साथ! छात्रों की बढ़ेगी मुश्किले
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद बनी सहमति
  • India A Vs Pakistan A: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत और पाक के बीच मुकाबला आज! जानिए कब शुरू होगा मैच?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR