• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, June 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

स्मार्टफोन के बाद पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड भी महंगे, क्या AI की बढ़ती मांग है वजह? पढ़े पूरी खबर।

Amish Kumari by Amish Kumari
March 21, 2026
in अन्य
स्मार्टफोन के बाद पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड भी महंगे, क्या AI की बढ़ती मांग है वजह? पढ़े पूरी खबर।
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेजी से बढ़ती मांग अब टेक्नोलॉजी बाजार पर साफ असर डाल रही है। सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ने के कारण कई कंपनियों ने जहां स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाई हैं, वहीं अब पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड भी महंगे हो गए हैं। पिछले कुछ हफ्तों में इनकी कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है और कई मामलों में दाम लगभग दोगुने हो गए हैं।

READ ALSO

निर्जला एकादशी पर रहेगा भद्रा का साया, जान लें स्नान-दान, पूजन का उत्तम मुहूर्त

एयर फ्रायर में खाना बनाना सेहत के लिए नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें क्या है सच्चाई

IDC की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल मेमोरी शॉर्टेज की वजह से यह स्थिति बनी है। यह कमी 2026 से 2027 की दूसरी छमाही तक जारी रह सकती है। AI डेटा सेंटर में DRAM की बढ़ती मांग ने सप्लाई चेन को असंतुलित कर दिया है।

क्यों बढ़ रही है मेमोरी की कमी?

रिपोर्ट के अनुसार, AI इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विस्तार के चलते DRAM और NAND मेमोरी की मांग बढ़ गई है। यही मेमोरी स्मार्टफोन, पीसी और छोटे स्टोरेज डिवाइस जैसे पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड में भी इस्तेमाल होती है। AI कंपनियां इन चिप्स के लिए ज्यादा कीमत देने को तैयार हैं, जिससे सप्लाई का बड़ा हिस्सा डेटा सेंटर की ओर जा रहा है।

बड़ी कंपनियों का बढ़ा दबाव

माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, मेटा और अमेजन जैसी कंपनियां AI चिप्स के लिए बड़े स्तर पर मेमोरी खरीद रही हैं। इसका असर सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, SK Hynix और Micron Technology जैसे सप्लायर्स पर भी पड़ा है।

मेमोरी चिप्स की लागत किसी भी डिवाइस की कुल कीमत का करीब 15-20% होती है। ऐसे में चिप की कमी से स्मार्टफोन की कीमतों में 10-15% तक बढ़ोतरी हो रही है।

तेजी से बढ़ रहे दाम

रिपोर्ट के अनुसार, DRAM की कीमत हर महीने करीब 25% तक बढ़ रही है। अक्टूबर से जनवरी के बीच मेमोरी कार्ड की कीमतों में 40% तक उछाल आया, जबकि फरवरी में ही 25% और बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दिल्ली के बाजार से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी में 32GB पेन ड्राइव की कीमत 180-200 रुपये थी, जो अब बढ़कर 340-360 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं 64GB पेन ड्राइव 395-415 रुपये से बढ़कर करीब 580 रुपये तक पहुंच गई है।

फोटोग्राफी और वीडियो इंडस्ट्री पर असर

शादी के सीजन में पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड की बढ़ती कीमतों का असर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। लागत बढ़ने से इन सेवाओं की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कुछ महीनों तक मेमोरी डिवाइस के दाम ऊंचे बने रह सकते हैं।

Related Posts

निर्जला एकादशी पर रहेगा भद्रा का साया, जान लें स्नान-दान, पूजन का उत्तम मुहूर्त
अन्य

निर्जला एकादशी पर रहेगा भद्रा का साया, जान लें स्नान-दान, पूजन का उत्तम मुहूर्त

June 20, 2026
एयर फ्रायर में खाना बनाना सेहत के लिए नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें क्या है सच्चाई
अन्य

एयर फ्रायर में खाना बनाना सेहत के लिए नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें क्या है सच्चाई

June 20, 2026
Vivo Y सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

Vivo Y सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

June 18, 2026
कब से शुरू हो रहा आषाढ़ माह? जानें डेट और इस माह के नियम
अन्य

कब से शुरू हो रहा आषाढ़ माह? जानें डेट और इस माह के नियम

June 18, 2026
7540mAh बैटरी के साथ Redmi Turbo 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

7540mAh बैटरी के साथ Redmi Turbo 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

June 16, 2026
आज है सोमवती अमावस्या, जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त समेत जरूरी जानकारी
अन्य

आज है सोमवती अमावस्या, जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त समेत जरूरी जानकारी

June 15, 2026
Next Post
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री साय

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री साय

March 17, 2026
सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

April 12, 2026
आज संकष्टी चतुर्थी पर जरूर करें ये उपाय, हर संकट से मिलेगी मुक्ति और करियर में होगा लाभ

आज संकष्टी चतुर्थी पर जरूर करें ये उपाय, हर संकट से मिलेगी मुक्ति और करियर में होगा लाभ

June 3, 2026
सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें क‍ितना है आपके शहर में 22k और 18k सोने का रेट

सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें क‍ितना है आपके शहर में 22k और 18k सोने का रेट

May 11, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • लोन लेने वालों को झटका: इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, EMI पर पड़ेगा असर
  • अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में हजारों लोगों संग PM मोदी ने किया योग, बोले- 70 की उम्र में 50 जैसा दिखें
  • इस हफ्ते खुलेगा अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR