• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रामनवमी सहित सभी त्योहार जिले में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाए :- कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

Amish Kumari by Amish Kumari
March 23, 2026
in रायगढ़
रामनवमी सहित सभी त्योहार जिले में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाए :- कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 23 मार्च 2026। आगामी रामनवमी पर्व के गरिमामय, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि रामनवमी सहित सभी त्योहार जिले में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाए जाएं। किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से जिला मुख्यालय में नटवर स्कूल से रामलीला मैदान तक प्रस्तावित शोभायात्रा के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट निर्धारित करते हुए इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा, ताकि विद्युत लाइनों आदि से किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।

कलेक्टर ने विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए कहा कि विद्युत विभाग निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे, स्वास्थ्य विभाग आवश्यक दवाओं एवं एंबुलेंस की उपलब्धता बनाए रखे, नगर निगम द्वारा साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए तथा पुलिस प्रशासन द्वारा संपूर्ण आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि रायगढ़ जिले की पहचान सदैव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण त्योहारों के आयोजन के लिए रही है, जिसे आगे भी बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों एवं आयोजन समितियों से सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

READ ALSO

Raigarh News : “इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग को घर से ले गया युवक, आरोपी गिरफ्तार”

Raigarh News : शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी जुलूस एवं शोभायात्राएं पूर्व निर्धारित मार्ग और समय-सीमा के अनुसार ही निकाली जाएं। पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करें, जो भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं आपात स्थिति में त्वरित समन्वय में सहयोग कर सकें। एसएसपी श्री सिंह ने कहा कि शोभायात्रा मार्गों पर संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी की जाएगी तथा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के साथ-साथ मोबाइल पेट्रोलिंग और कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, निर्धारित समय सीमा, ऊंचाई मानक एवं अन्य प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पारंपरिक रूप से पूजा के उद्देश्य से जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र रखने की अनुमति रहेगी, किन्तु इन्हें केवल धार्मिक मर्यादा के तहत सीमित रखा जाए। जुलूस के बाहर अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन या उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली सामग्री साझा न करें। ऐसी गतिविधियों पर साइबर टीम द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं आयोजन समितियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर जिला प्रशासन द्वारा सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधिगण एवं आयोजन समितियों के सदस्यगण मौजूद थे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग को घर से ले गया युवक, आरोपी गिरफ्तार”

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News: स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : आगामी त्यौहारों को लेकर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार

September 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का बदमाशों को सख्त संदेश—त्योहारों में खलल डाला तो खैर नहीं

August 31, 2026
Next Post
72 घंटे में रायगढ़ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध अफीम खेती के नेटवर्क में मचा हड़कंप

72 घंटे में रायगढ़ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध अफीम खेती के नेटवर्क में मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ट्रंप के टैरिफ बम से बाजार लहूलुहान, इन स्टॉक्स में आई बड़ी गिरावट

ट्रंप के टैरिफ बम से बाजार लहूलुहान, इन स्टॉक्स में आई बड़ी गिरावट

July 22, 2026
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, इन 4 राज्यों में 100 की रफ्तार से आंधी-बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, इन 4 राज्यों में 100 की रफ्तार से आंधी-बारिश का अलर्ट

November 27, 2025
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, इनामी आयतु व देवा समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, इनामी आयतु व देवा समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

September 18, 2025
डाक विभाग की नई पहल, 17 मार्च से शुरू होगी ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा, अगले दिन डिलीवरी की सुविधा

डाक विभाग की नई पहल, 17 मार्च से शुरू होगी ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा, अगले दिन डिलीवरी की सुविधा

March 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Janmashtami 2026: 4 या 5 अगस्त जानिए कब है जन्माष्टमी? यहां जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
  • Cg News : समय-सीमा की बैठक : सीएम हेल्पलाइन के प्राप्त आवेदनों को गंभीरता पूर्वक निराकरण कराना सुनिश्चित करें-कलेक्टर नम्रता जैन
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhatisgarh News : सती बाई कहती हैं विष्णु भइया के सुशासन में मिला सहारा, आज अपने पैरों पर खड़ी हूं
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR