• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

बेंगलुरु से लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट अचानक जेद्दा डायवर्ट, यात्रियों को उतारा गया, सामने आई ये वजह ।

Amish Kumari by Amish Kumari
March 24, 2026
in देश
एयर इंडिया में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल,टाटा  हैं समूह नए चेहरों की तलाश में
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बेंगलुरु से लंदन हीथ्रो जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट सोमवार को अचानक चर्चा में आ गई, जब उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की आशंका के चलते इसे बीच रास्ते जेद्दा की ओर डायवर्ट करना पड़ा। यह विमान करीब 6 घंटे तक हवा में रहा, जिसके बाद एहतियात के तौर पर पायलट ने तय रूट बदलने का फैसला लिया।

एयरलाइन के आधिकारिक बयान के मुताबिक, 23 मार्च को एअर इंडिया की फ्लाइट एआई133 बेंगलुरु (BLR) से लंदन हीथ्रो (LHR) के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिलने पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को जेद्दा की ओर मोड़ दिया गया। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह फैसला पूरी तरह से एहतियातन लिया गया और स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

READ ALSO

Asian Games 2026: Asian Games-2026 में बॉक्सिंग में लवलीना के बाद परवीन ने जीता गोल्ड मेडल…

Delhi SIR Protest: SIR के खिलाफ जंतर-मंतर पर विपक्ष का प्रदर्शन, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज हिरासत में

भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 58 मिनट पर विमान जेद्दा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हो गया। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों और चालक दल ने राहत की सांस ली। सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया और उनकी आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।

एयरलाइन ने यह भी बताया कि फिलहाल विमान का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। तकनीकी टीम हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले एक-दो महीनों में एअर इंडिया की उड़ानों से जुड़े कई तकनीकी और ऑपरेशनल मुद्दे सामने आए हैं। इन घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा और एयरलाइन के संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं एविएशन सेक्टर में चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

इससे पहले 19 मार्च को दिल्ली से वैंकूवर (कनाडा) जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई185 को भी उड़ान के कई घंटे बाद वापस लौटना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक, इस उड़ान में इस्तेमाल किया गया बोइंग 777 विमान कनाडा के लिए जरूरी अनुमति के बिना ही ऑपरेट किया जा रहा था। इसे एयरलाइन की एक बड़ी चूक माना गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी खामियों और ऑपरेशनल गड़बड़ियों की बार-बार सामने आ रही घटनाओं से एयरलाइंस को अपनी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि यात्रियों का भरोसा कायम रखा जा ।

Related Posts

अन्य खबर

Asian Games 2026: Asian Games-2026 में बॉक्सिंग में लवलीना के बाद परवीन ने जीता गोल्ड मेडल…

October 2, 2026
देश

Delhi SIR Protest: SIR के खिलाफ जंतर-मंतर पर विपक्ष का प्रदर्शन, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज हिरासत में

October 2, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत, 21 लोग घायल

October 2, 2026
देश

Raigarh Beach Accident: बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की डूबने से मौत

October 1, 2026
देश

PM Modi on Smit Machhar: PM मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बताया हीरो, सऊदी के तबुक पहुंचा परिवार

October 1, 2026
देश

meerut Murder Case: ब्लू ड्रम हत्याकांड केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी करार

September 30, 2026
Next Post
आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?

महंगाई के बीच ईंधन पर नई मार: पेट्रोल-डीजल ₹5 प्रति लीटर तक बढ़ा, आम लोगों की जेब पर सीधा पड़ेगा असर।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज भारत-बांग्लादेश के बीच सुपर-4 की टक्कर, जानिए कब-कहां देखें फ्री में लाइव मैच?

आज भारत-बांग्लादेश के बीच सुपर-4 की टक्कर, जानिए कब-कहां देखें फ्री में लाइव मैच?

September 24, 2025
भीषण सड़क हादस; ट्रक में घुसी बोलेरो, BJP नेता के परिवार के 3 लोगों की मौत..

भीषण सड़क हादस; ट्रक में घुसी बोलेरो, BJP नेता के परिवार के 3 लोगों की मौत..

September 19, 2025
मनेंद्रगढ़, जशपुर समेत छत्तीसगढ़ में 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

मनेंद्रगढ़, जशपुर समेत छत्तीसगढ़ में 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

September 15, 2025
सेवा और स्नेह से सराबोर रहा उमेश पटेल का जन्मदिन, खरसिया से रायगढ़ तक दिखा अभूतपूर्व उत्साह

सेवा और स्नेह से सराबोर रहा उमेश पटेल का जन्मदिन, खरसिया से रायगढ़ तक दिखा अभूतपूर्व उत्साह

November 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त
  • PM Kisan 24th Installment Update: किसानों को मिली बड़ी खुशखबरी! दिवाली से पहले आएंगे 2,000 रुपये! तुरंत चेक करें पीएम किसान का स्टेटस
  • Today India vs Pakistan Match: एशियन गेम्स 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, देखे कितने बजे शुरू से होंगी मैच!
  • Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों को बड़ा झटका! दिसंबर में यह 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखे और किन -किन राज्यों पर इसका पड़ेगा असर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR