पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, लेकिन उससे पहले ही दक्षिण 24 परगना जिले से चौंकाने वाली खबर आई है। पुलिस ने यहां तलाशी अभियान के दौरान 84 देसी बम और एक राइफल जब्त की है।
क्या है पूरा मामला?
दक्षिण 24 परगना में इतनी बड़ी संख्या में कच्चे बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि यह बरामदगी चुनाव सुरक्षा के तहत की गई तलाशी अभियान का हिस्सा थी। बिजयगंज बाजार पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखें
पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में वोटिंग 23 अप्रैल को और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को होगी। परिणाम 4 मई को आने की संभावना है। पिछले चुनाव 2021 में आठ चरणों में वोटिंग हुई थी, लेकिन इस बार केवल दो चरण हैं।
मतदाता संख्या में कमी
इस बार चुनाव इसलिए भी अहम हैं क्योंकि राज्य में मतदाताओं की संख्या घट गई है। अंतिम मतदाता सूची में एसआईआर के बाद करीब 63.66 लाख वोटरों के नाम हटाए गए हैं। इसके अलावा लगभग 60.6 लाख वोटरों के नाम अभी भी जांच के दायरे में हैं।
राजनीतिक मुकाबला
टीएमसी इस बार भी ममता बनर्जी के नेतृत्व में चुनाव मैदान में है। ममता 2011 से राज्य की मुख्यमंत्री हैं। वहीं बीजेपी ने अभी तक अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इस बार हुमांयु कबीर भी नए राजनीतिक समीकरण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच ही माना जा रहा है।














