आपको बता दें कि केसर वाला दूध कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे नियमित रूप से पीने की सलाह देते हैं। आइए पहले जानते हैं केसर वाला दूध पीने के कुछ खास स्वास्थ्य लाभ। स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानने के बाद हम आपको यह भी बताएंगे कि औषधीय गुणों से भरे इस केसर वाले दूध को अपने डाइट प्लान में शामिल करने का सही तरीका क्या है।
बूस्ट करे इम्यूनिटी- रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए केसर वाले दूध का सेवन किया जा सकता है। अगर आप कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो आपको केसर वाला दूध पीना शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा पोषक तत्वों से भरपूर केसर वाला दूध तनाव को कम कर नींद की गुणवत्ता को सुधारने में भी असरदार साबित हो सकता है।
हड्डियों को बनाए मजबूत- कैल्शियम रिच केसर वाला दूध आपकी बोन हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गट हेल्थ को सुधारने के लिए केसर वाले दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर केसर वाला दूध पीने के बाद थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं और आप ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
कैसे करना चाहिए सेवन- सबसे पहले एक गिलास दूध को गर्म कर लीजिए। अब दूध में केसर के 2-4 धागे एड कर लगभग 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। रात के समय केसर वाला दूध पीना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। केसर वाले दूध के टेस्ट को बढ़ाने के लिए इसमें शहद या फिर मिश्री को मिक्स किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से केसर वाले दूध का सेवन करना चाहिए वरना सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। दिन का भास्कर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
















