आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग आज, 28 मार्च 2026 से शुरू हो गया है। यह टूर्नामेंट दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले क्रिकेट लीग्स में से एक है। इस बार BSNL ने क्रिकेट फैंस के लिए खास प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को JioHotstar, Zee5 और SonyLIV जैसी लोकप्रिय OTT सर्विसेज का एक्सेस मिलेगा।
BSNL का नया OTT-only प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और कीमत 499 रुपये है। इस प्लान के जरिए यूजर्स IPL के सभी मैच JioHotstar पर लाइव देख सकते हैं। इसके साथ ही Zee5 और SonyLIV पर वेबसीरीज और मूवीज का भी आनंद लिया जा सकता है। ध्यान रहे कि इस प्लान में डेटा और कॉलिंग की सुविधा नहीं है।
इसके अलावा BSNL ने 997 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी पेश किया है। इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 150 दिन थी, लेकिन अब कंपनी इसे 164 दिनों तक बढ़ा रही है।
BSNL ने हाल ही में 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाए हैं, जिससे पूरे भारत में 4G कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। TRAI की हाल की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने पिछले कुछ समय में 2 लाख से अधिक नए यूजर्स जोड़े हैं। इस तरह BSNL सस्ते OTT और प्रीपेड प्लान के जरिए अपने नेटवर्क में लाखों नए यूजर्स को जोड़ रहा है।
















