• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेगा भाग्य, अधूरे काम होंगे पूरे; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

Amish Kumari by Amish Kumari
March 30, 2026
in राशिफल
मेष और कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला होगा, जाने बाकि राशियों का हाल!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

30 मार्च को चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा। सप्ताह का पहला दिन के कारण कई राशि वालों के लिए शुभ संकेत है। कुछ राशि वालों की आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। लेकिन लेन-देन से संबंधित मामलों में कुछ राशि वालों को बचकर रहना होगा। कामकाज के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा। जानते हैं 30 मार्च का राशिफल।

मेष (Aries)

​आज का दिन आपके लिए खुशियों और सुकून से भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी, जिससे घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करेंगे। हालांकि दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। यदि कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस हो, तो उसे नजरअंदाज न करें। पहले लिया हुआ कोई कर्ज चुकाने की दिशा में भी आप कदम बढ़ा सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है।

READ ALSO

इन 5 राशियों के लिए आर्थिक लाभ के संकेत, लेकिन 3 राशियों के लिए दिन रह सकता है चुनौतीपूर्ण ; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

आज इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी,मिलेगा बड़ा धन लाभ और लंबे समय से टली यात्रा के अवसर बनेंगे ; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

​वृष (Taurus)

​आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा रह सकता है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशी देगी। हालांकि किसी विरोधी की बातों में आने से बचना जरूरी है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद सामने आ सकता है। आज आपको अपने आसपास के लोगों को पहचानने की जरूरत है, क्योंकि कुछ लोग दोस्त बनकर भी आपका नुकसान कर सकते हैं।

​मिथुन (Gemini)

​आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर और आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां बेहतर होती दिखाई देंगी। माता-पिता की सेवा में समय बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान के मन में चल रही उलझनों को समझने और उन्हें सही मार्ग दिखाने की आवश्यकता होगी। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर देगी। हालांकि कामकाज को लेकर मन में थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।

​कर्क (Cancer)

​आज आपको किसी भी जोखिम भरे कार्य से दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। किसी बड़ी डील या फैसले को अंतिम रूप देने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। आपकी कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रम या पूजा-पाठ में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता. है। कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है। माताजी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पड़ोस से जुड़ा कोई विवाद कानूनी झंझट में भी बदल सकता है, इसलिए सावधानी बरतें।

​सिंह (Leo)

​आज का दिन आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। किसी विवाद में पड़ने से बचें। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर हो सकती है। अपने कामों को दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें। कभी-कभी आपका मनमौजी स्वभाव परिवार के लोगों को नाराज कर सकता है, इसलिए थोड़ा संतुलन बनाए रखें।

​कन्या (Virgo)

​आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताने की जरूरत है। कामों की अधिकता के कारण आप जल्दबाजी कर सकते हैं, जिससे गलतियां होने की संभावना है। किसी अजनबी के साथ लेन-देन करने से बचें और निवेश से जुड़े फैसले बिना विशेषज्ञ की सलाह के न लें। वाहन की अचानक खराबी के कारण खर्च बढ़ सकता. है। हालांकि यदि कोई काम धन के कारण रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने की दिशा में आप प्रयास करेंगे।

​तुला (Libra)

​आज का दिन आपके लिए अच्छा और सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए आप किसी काम को समय से पहले पूरा करने में सफल हो सकते हैं। मनोरंजन या किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। व्यापार में साझेदारी करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी रहेगा। यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अपने कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

​वृश्चिक (Scorpio)

​व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक साबित हो सकता है। हालांकि आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े पद या सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ते नजर आएंगे। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है।

​धनु (Sagittarius)

​आज भाग्य आपका साथ देता नजर आएगा। लंबे समय से अटकी हुई कोई डील आज फाइनल हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। व्यापार में किसी विवाद से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण विषय पर आप माताजी से सलाह ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

​मकर (Capricorn)

​आज आपको मेहनत और लगन के साथ अपने कामों में जुटना होगा। काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सा उपहार मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने की योजना भी बन सकती है। हालांकि कोई पुराना लेन-देन फिर से सिरदर्द बन सकता है।

​कुंभ (Aquarius)

​आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। दोस्तों की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचें। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आपकी किसी पुरानी गलती का राज भी खुल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है।

​मीन (Pisces)

​आज का दिन आपके लिए कुछ खास साबित हो सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। आप अपने खर्चों को नियंत्रित करते हुए किसी बचत योजना में निवेश करने का विचार कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में एकता बनी रहेगी। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे थे, तो किसी नई जगह आवेदन करने का सही समय हो सकता है।

Related Posts

आज इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें और धन लाभ के योग, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल
राशिफल

इन 5 राशियों के लिए आर्थिक लाभ के संकेत, लेकिन 3 राशियों के लिए दिन रह सकता है चुनौतीपूर्ण ; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 29, 2026
आज इन राशि वालों को धन लाभ के योग और मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पढ़े दैनिक राशिफल!
राशिफल

आज इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी,मिलेगा बड़ा धन लाभ और लंबे समय से टली यात्रा के अवसर बनेंगे ; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 28, 2026
मकर राशि वालों आज आपको बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने होंगे, पढ़िए अन्य राशियों का राशिफल
राशिफल

मेष सहित 3 राशियों के लिए खर्चों पर कंट्रोल जरूरी, जानें बाकी राशियों का हाल।

March 27, 2026
आज व्यापार में मुनाफे के बन रहे अच्छा योग, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल!
राशिफल

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा इन 5 राशियों को, नौकरी और व्यापार में होंगे जबरदस्त अवसर; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 26, 2026
आज इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन राशियों के लिए आज का दिन खास: अचानक लाभ और मनोकामना पूरी होने की संभावना; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 25, 2026
धनतेरस के इस शुभ अवसर पर इन राशियों के लिए खास रहेगा दिन और मिलेगा लाभ, पढ़े दैनिक राशिफल!
राशिफल

“इन चार राशियों के लोगों को आज नौकरी और कारोबार में मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 24, 2026
Next Post
शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन-से योगासन करें? जानिए सही समय और आसान तरीका

शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन-से योगासन करें? जानिए सही समय और आसान तरीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

LPG गैस सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर ठगी का नया तरीका, जरा सी लापरवाही से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

LPG गैस सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर ठगी का नया तरीका, जरा सी लापरवाही से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

March 13, 2026
वृषभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में नाम कमाने का रहेगा, जाने अन्य राशियों का राशिफल

वृषभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में नाम कमाने का रहेगा, जाने अन्य राशियों का राशिफल

October 3, 2025
UGC पर जातिगत भेदभाव का आरोप, नए नियमों के खिलाफ SC में एक और याचिका ; जानें क्या है मांग?

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव खर्च सीमा पर याचिका पर केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

February 26, 2026
नए साल पर सरकार दे सकती है तोहफा, 1 जनवरी से कम हो सकता है गैस स‍िलेंडर के दाम?

छत्तीसगढ़ में जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई: 3,841 सिलेंडर जब्त, 97 पर FIR, ईंधन बिक्री पर सख्ती

March 29, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Airtel का 399 रुपये वाला प्लान फिर से लॉन्च, 28 दिन में डेटा और कॉल के साथ OTT सब्सक्रिप्शन
  • WhatsApp अब बच्चों को भी चैट करने की अनुमति देगा, सिर्फ पैरेंटल कंट्रोल के साथ मिलेगा एक्सेस – जानें नया अपडेट
  • पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़े तबादले, 267 अधिकारी बदले, 184 पुलिस और 83 BDO-ARO शामिल
  • आज से छत्तीसगढ़ के इस जिले से दिल्ली के लिए सीधी उड़ानें शुरू, जानें किराया, टाइमिंग और रूट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR