• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Amish Kumari by Amish Kumari
November 9, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 09 नवंबर 2026* । जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के नाम पर शादी में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और उससे लाखों रुपये वसूलने के मामले में मुख्य आरोपी एवं उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से पीड़िता को पूजा-पाठ के बहाने घरघोड़ा बुलाया और अभिमंत्रित जल बताकर नींद की दवा मिला पानी पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद मुख्य आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इतना ही नहीं, पूजा-पाठ और बिजनेस में काम दिलाने के नाम पर पीड़िता से करीब 6 लाख रुपये भी वसूल लिए। मामले में घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल तथा उसकी महिला सहयोगी गायत्री मानिकपुरी उर्फ गायत्री महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

READ ALSO

Raigarh News: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

Raigarh News : मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में

Read More : Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ पेंशनभोगियों के लिए GOOD NEWS, इन 7 स्टेशनों पर बनेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, यहां जानें डिटेल्स

जानकारी के अनुसार दिनांक 05.11.2026 को 40 वर्षीय अविवाहित महिला निवासी लैलूंगा ने थाना कोतवाली रायगढ़ में आवेदन देकर अपने साथ हुए शारीरिक शोषण एवं आर्थिक धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना का मूल स्थान घरघोड़ा थाना क्षेत्र में होने से प्रकरण उसी दिन थाना घरघोड़ा स्थानांतरित कर असल अपराध कायम किया गया तथा पीड़िता का विस्तृत कथन दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पीड़िता ने बताया कि मार्च 2026 में उसकी एक परिचित महिला के माध्यम से उसे चंद्र कुमार जायसवाल के बारे में जानकारी मिली थी। बताया गया था कि चंद्र कुमार हाथ देखकर भविष्य बताता है तथा झाड़-फूंक और दवा के माध्यम से विभिन्न बीमारियों का इलाज करता है। पीड़िता ने आरोपी से मोबाइल पर संपर्क कर अपनी शारीरिक परेशानी, शरीर में दर्द रहने तथा विवाह नहीं हो पाने की समस्या बताई। इस पर चंद्र कुमार ने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के माध्यम से उसकी बीमारी ठीक करने तथा विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार बातचीत होने लगी।

दिनांक 08.03.2026 को आरोपी चंद्र कुमार ने इलाज एवं पूजा-पाठ करने के बहाने पीड़िता को रायगढ़ रोड घरघोड़ा स्थित अपने किराये के मकान में बुलाया। पीड़िता अपने गांव से बस में बैठकर घरघोड़ा पहुंची, जहां आरोपी उसे बाइक से अपने किराये के मकान में ले गया। वहां पहले से एक महिला मौजूद थी, जिसे आरोपी ने गायत्री महंत बताते हुए पूजा-पाठ करने वाली महिला बताया। गायत्री ने पीड़िता से उसकी समस्याओं के संबंध में पूछताछ की और पूजा के लिए कपूर, घर की मिट्टी एवं लड्डू मंगवाने की बात कही। पीड़िता द्वारा ये सामग्री उपलब्ध कराने पर गायत्री ने उसे नहाकर गीले वस्त्रों में पूजा स्थल पर आने को कहा। साथ ही यह भरोसा दिलाया कि वह स्वयं महिला है और पूजा के दौरान वहीं मौजूद रहेगी, इसलिए उसे संकोच करने की जरूरत नहीं है।

पीड़िता के अनुसार, गायत्री के कहने पर वह नहाकर पूजा स्थल पर पहुंची। कुछ देर बाद चंद्र कुमार वहां आया और पूजा-पाठ एवं हवन करने लगा। इसी दौरान उसने अभिमंत्रित जल बताकर पीड़िता को पीने के लिए पानी दिया। पानी पीने के कुछ देर बाद ही पीड़िता को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इसी बेहोशी की हालत में चंद्र कुमार ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। होश आने पर जब उसने आरोपी से इस कृत्य का विरोध किया तो आरोपी ने विवाह में आ रही बाधा दूर करने और शरीर की समस्या ठीक करने के नाम पर अपनी करतूत को उचित ठहराने का प्रयास किया।

पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी चंद्र कुमार और उसकी महिला सहयोगी द्वारा पूजा-पाठ एवं हवन के नाम पर उससे पहले 4 हजार रुपये और फिर 12 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद आरोपी ने उसे बिजनेस वेस्टिज कंपनी में काम करने का झांसा देकर और रुपये देने के लिए दबाव बनाया। इस तरह अलग-अलग बहानों से उससे करीब 6 लाख रुपये वसूल लिए गए। जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया।

थाना घरघोड़ा में आरो पियों पर अपराध क्रमांक 334/2026 के तहत धारा 64, 61(2), 49, 123 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए घरघोड़ा प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने आरोपियों की पतासाजी एवं विवेचना शुरू की और तत्काल दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।पूछताछ और विवेचना में पुलिस के सामने आया कि आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल और गायत्री मानिकपुरी पूर्व में प्रेम संबंध में थे। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर पीड़िता को झाड़-फूंक के बहाने घरघोड़ा बुलाने तथा पूजा-पाठ के दौरान अभिमंत्रित जल बताकर नींद की दवा मिला पानी पिलाकर बेहोश करने की योजना बनाई थी। इसके बाद चंद्र कुमार जायसवाल ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर घरघोड़ा पुलिस ने दिनांक 08.11.2026 को आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल तथा उसकी महिला सहयोगी गायत्री मानिकपुरी उर्फ गायत्री महंत को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल एवं हमारा स्टाफ की आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी और विवेचना कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

*गिरफ्तार आरोपी* :

1. चंद्र कुमार जायसवाल पिता स्व. दाताराम जायसवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम टांडीपार, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, हाल मुकाम अस्पताल पारा, प्रहलाद सिदार का किराये का मकान, लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।

2. श्रीमती गायत्री मानिकपुरी उर्फ गायत्री महंत पति निर्मल मानिकपुरी, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम गेरसा सुकवासीपारा, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।

Read More : Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, क्या भारत में सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल?

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*”अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं, किसी भी प्रकार के शोषण एवं अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें”।*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त

November 5, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

TRAI की बड़ी कार्रवाई, Truecaller समेत ये ऐप्स हो सकते हैं बैन, जानें वजह

TRAI की बड़ी कार्रवाई, Truecaller समेत ये ऐप्स हो सकते हैं बैन, जानें वजह

July 6, 2026
जुआ कार्यवाही में लापरवाही पर एसएसपी शशि मोहन सिंह सख्त, दो पुलिसकर्मी को किया गया लाइन अटैच

जुआ कार्यवाही में लापरवाही पर एसएसपी शशि मोहन सिंह सख्त, दो पुलिसकर्मी को किया गया लाइन अटैच

March 13, 2026
पोस्ट ऑफिस जाने से पहले देखें: इस साल कितने दिन रहेंगे डाकघर बंद?

पोस्ट ऑफिस जाने से पहले देखें: इस साल कितने दिन रहेंगे डाकघर बंद?

January 2, 2026
महादेव सट्टा एप में ED की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की ₹940 करोड़ की संपत्ति कुर्क

महादेव सट्टा एप में ED की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की ₹940 करोड़ की संपत्ति कुर्क

July 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
  • Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, क्या भारत में सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल?
  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ पेंशनभोगियों के लिए GOOD NEWS, इन 7 स्टेशनों पर बनेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, यहां जानें डिटेल्स
  • Chhattisgarh Samachar; बिलासपुर से इस रूट के लिए 14 नवंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR