छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। आबकारी विभाग ने राज्य में शराब की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। नई सूची में देशी शराब की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि कुछ ब्रांड्स की कीमतों में संशोधन किया गया है।
नई रेट लिस्ट जारी
आबकारी विभाग के अनुसार, देशी प्लेन और मसाला शराब के दाम पहले जैसे ही रहेंगे। वहीं विदेशी शराब की लोअर और मीडियम रेंज में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, हायर रेंज की विदेशी शराब की कीमतों में कटौती की गई है।
बताया जा रहा है कि महंगी विदेशी शराब के दाम में करीब 1000 रुपये तक की कमी आई है। दूसरी ओर, राज्य में बिकने वाली बीयर और कुछ अन्य ब्रांड्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
कुल मिलाकर, जहां देशी शराब की कीमतें स्थिर रखी गई हैं, वहीं विदेशी शराब के महंगे सेगमेंट में राहत दी गई है और कुछ उत्पादों के दाम बढ़ाए गए हैं। नई दरें 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू होंगी।















