• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर जिंदल फाउंडेशन ने रायगढ़ में रोपे 5 हजार पौधे

Amish Kumari by Amish Kumari
September 17, 2025
in रायगढ़
एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर जिंदल फाउंडेशन ने रायगढ़ में रोपे 5 हजार पौधे
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़. हरियाली और जिंदल स्टील का पुराना नाता है। कंपनी के रायगढ़ संयंत्र की गिनती रेल सहित स्टील के अनेक विशेष उत्पादों के निर्माण के साथ ही देश के सबसे हरे-भरे इस्पात संयंत्र के तौर पर भी होती है। हरितिमा के साथ इस जुड़ाव को और भी मजबूत करते हुए जिंदल फाउंडेशन के माध्यम से कंपनी ने बड़ी पहल की है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ते हुए जिंदल फाउंडेशन द्वारा 17 सितंबर को देश में समूह के सभी संयंत्रों में विशाल पौधारोपण अभियान चलाते हुए 75 हजार से अधिक पौधे रोपे गए। रायगढ़ जिले में ही कंपनी ने 11 हजार, 500 से अधिक पौधे एक ही दिन में लगाए। इसमें रायगढ़ के ग्राम डोंगाढकेल एवं कोसमनारा में 5 हजार पौधे एवं तमनार में 6500 पौधे शामिल हैं।

READ ALSO

जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19.10 लाख का गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जिंदल फाउंडेशन रायगढ़ की टीम द्वारा ग्राम पंचायत केराझर एवं कोसमनारा में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देवशिल्पी विश्वकर्मा पूजा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिंदल स्टील समूह द्वारा देश में 75 हजार पौधे लगाने का बीड़ा उठाया गया। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम डोंगाढकेल एवं कोसमनारा में कुल 5,000 पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोंगाढकेल और परसदा के 105 विद्यार्थियों सहित जिंदल आशा एवं सीएसआर टीम के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई| कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। केराझर सरपंच प्रतिनिधि घुराऊ राठिया, उप सरपंच ज्ञान साहू, परसदा सरपंच खेमराज पटेल, मुरालीपाली पंचायत प्रतिनिधि विश्वनाथ पटेल तथा कोसमनारा सरपंच कमलेश डनसेना ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर आम, अमरूद, जामुन एवं आंवला जैसे फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिंदल स्टील के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने कहा कि “चेयरमैन नवीन जिंदल एवं जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल जी का पर्यावरण से विशेष लगाव है। जिंदल स्टील में हम प्लांट से भी पहले पौधे लगाते हैं।” उन्होंने कहा कि एक ही दिन में 75 हजार पौधे लगाने का विशाल कार्य पूरा कर जिंदल फाउंडेशन ने मिसाल प्रस्तुत की है। श्री बंद्योपाध्याय ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति कंपनी द्वारा हरसंभव योगदान जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे, जिंदल स्टील के सभी विभाग प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Posts

जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

August 4, 2026
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19.10 लाख का गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रायगढ़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19.10 लाख का गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

August 4, 2026
रायगढ़ न्यूज़ अभियान ‘संवेदना’ के तहत गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

रायगढ़ न्यूज़ अभियान ‘संवेदना’ के तहत गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार*

August 3, 2026
कांग्रेस का “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” सोनिया नगर पहुंचा, पं• रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल के श्रद्धाँजली देकर अभियान प्रारंभ किया
रायगढ़

कांग्रेस का “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” सोनिया नगर पहुंचा, पं• रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल के श्रद्धाँजली देकर अभियान प्रारंभ किया

August 2, 2026
नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
रायगढ़

नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

August 2, 2026
शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
रायगढ़

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित

August 2, 2026
Next Post
आज है विश्वकर्मा पूजा, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

आज है विश्वकर्मा पूजा, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने भारत को दी धमकी, कहा – “कान खोलकर सुन ले मोदी सरकार, वक्त आने वाला है जब दरिया, डेम से लेकर कश्मीर तक हमारा होगा…”;

पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने भारत को दी धमकी, कहा – “कान खोलकर सुन ले मोदी सरकार, वक्त आने वाला है जब दरिया, डेम से लेकर कश्मीर तक हमारा होगा…”;

September 18, 2025
उर्वरक विक्रय लाइसेंस निरस्तीकरण एवं अमानक खाद को राजसात करने की कार्रवाई जारी

उर्वरक विक्रय लाइसेंस निरस्तीकरण एवं अमानक खाद को राजसात करने की कार्रवाई जारी

August 13, 2025
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से श्रद्धा का सफर, मथुरा-वृन्दावन की पावन यात्रा कर सकुशल लौटे जिले के तीर्थ यात्री

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से श्रद्धा का सफर, मथुरा-वृन्दावन की पावन यात्रा कर सकुशल लौटे जिले के तीर्थ यात्री

December 19, 2025
फेमस पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

NTA ने जारी किया नीट यूजी 2026 का रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास

July 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी हो सकेंगे शामिल
  • अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला केस में अंतरिम जमानत मंजूर
  • ऑपरेशन आघात : घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19अधिकारियों के तबादले, यहां देखें सूची
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR