• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 23 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, रिटायर्ड शिक्षक को सीबीआई अधिकारी बनकर डराया, 12 किश्तों में कराई गई रकम ट्रांसफर

Amish Kumari by Amish Kumari
April 2, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 23 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, रिटायर्ड शिक्षक को सीबीआई अधिकारी बनकर डराया, 12 किश्तों में कराई गई रकम ट्रांसफर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी के एक बड़े मामले का सफल खुलासा करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह के दो आरोपियों को बैंगलूरू से गिरफ्तार किया है। थाना पुसौर क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख 28 हजार रुपये की ठगी की गई थी, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के बैंक खातों में जमा 17 लाख रुपये से अधिक की राशि होल्ड कराई है और घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड बाद अब पुसौर पुलिस द्वारा ज्युडिसिल रिमांड लिया गया है।

आरोपियों ने कैसे रिटायर्ड टीचर को ठगा

READ ALSO

Raigarh News : शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : पर्यावरण मंत्री के गृह जिले में संबलपूरी शासकीय आबंटित भूमि की जंगलों का विनाश : कांग्रेस

घटना के अनुसार 11 नंवबर को थाना पुसौर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जतरी में रहने वाले गरुण सिंह पटेल पिता स्व. पदुम लाल पटेल उम्र 72 वर्ष, द्वारा आवेदन देकर साइबर फ्रॉड की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । पीड़ित ने बताया कि वह रिटायर्ड टीचर है दिनांक 10.10.2025 को तीन अलग-अलग मोबाईल नंबरों से अनजान व्यक्ति का कॉल आया जिसने गरूण पटेल को सी.बी.आई. अधिकारी होना बताकर बोला कि मुंबई में आपके नाम से खाता खोला गया है आपके खाते का जांच होगा, सहयोग किजिए और बातों को गोपनीय रखना है नहीं तो गिरफ्तार करके लाऐंगे। आरोपियों ने डरा धमकाकर आपके खाते की राशि की जांच होगी और राशि को सी.बी.आई. अकाउन्ट बताकर गरूण पटेल को को उसके बैंक खातों की रकम उनके बैंक खातों में डालने के लिए कहा गया और यह भरोसा दिलाये कि जांच के बाद प्रमाणित कर रकम वापस कर दिया जायेगा जिनके बातों में आकर भयवश गरूण पटेल ने यूपीआई पेटीएम और आरटीजीएस के माध्यम से 25 से 29 अक्टूर 2025 के बीच 12 किस्तों में कुल 2328770.00 रूपये आरोपियों के विभिन्न खातों में डाल दिया गया । उसके बाद भी आरोपी पीड़ित को व्हाटसअप में मनी लाउनड्रींग केश में फंसाये जाने की धमकी दे रहे थे । तब 30 अक्टूबर को पीड़ित ने अपने बेटे को घटना बताया, जिसने साइबर ठगी होना बताया और फिर पुसौर थाने में आवेदन देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी गई ।

पुसौर पुलिस की जांच और आरोपियों की घेराबंदी

मामले में पुसौर थाने में अज्ञात मोबइल नंबर के धारकों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 304/2025 धारा 318(4) BNS, 66(D) IT ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर पुसौर पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस द्वारा पीड़ित के सेन्टल बैंक से हुये ट्रांजेक्शन, संदग्धि यूपीआई आइडी, एनईएफटी, आरटीजीएस के डिटेल, आरोपियों के मोबाईल नम्बर एवं खाता नम्बर का केवायसी डिटेल निकाला गया। गहरी जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के बैंगलूरू (कर्नाटका) में होने की जानकारी मिली । तद्उपरांत तत्काल टीआई मोहन भारद्वाज के साथ एक विशेष टीम बैंगलूरू रवाना किया गया । पुलिस टीम ने स्स्थानीय पुलिस की मदद लेकर आरोपियों का पता तलाश किया गया जिसमें पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी पुलिस दो आरोपियों- विग्नेश प्रकाश और स्टीफन थॉमस को बैंगलूरू के अलग-अलग स्थानों में धर दबोचा जिनके खातों में पीड़ित रिटायर्ड टीचर के खातों से रूपये ट्रांसफर हुये थे । पुलिस ने दोनों आरोपियों को बैंगलूरू न्यायालय में पेश ट्रांजिट रिमांड लेकर रायगढ़ लाया गया । आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई ।

कैसे करता है गैंग ऑपरेट

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी विग्नेश पी, लेबर एजेंट है, दुबई में इसकी मुलाकात फिरोज खान उर्फ डॉम्निक से हुई । आरोपी विग्नेश पी ने बताया कि फिरोज खान उर्फ डॉम्निक पहले बैंगलूरू में रहता था पिछले काफी सालों से दुबई में रह रहा है । फरोज दुबई में वीजा का काम देखता है, भारत व अन्य देशों से दुबई आने वालों के डक्युमेंट लेकर उसका गलत इस्तेमाल करता है । विग्नेश पी, फिरोज के लिए लेबर व्यवस्था कर दुबई भेजता था पर उनका असल काम साइबर फ्रॉड से जुडा है । फिरोज खान अपने अन्य साथियों के साथ पूरे देश में गिरोह डिजिटल अरेस्ट, आधार/सिम लिंकिंग, क्रिप्टो निवेश और फर्जी लोन ऐप्स के जरिए देशभर में ठगी कर रहा था। फिरोज अपने साथी विग्नेश पी और स्टीफन थॉमस जैसे लोगों को अपने गिरोह में शामिल कर ठगी के रूपये प्राप्त करता था जिसके एवज में इन्हें कमीशन मिलता था । प्रारंभिक जांच में पीड़ित गरूण पटेल द्वारा विग्नेश पी के खाते में 4 लाख 20 हजार रूपये भेजने की जानकारी मिली है । आरोपी विग्नेश पी के बैंक खाते में 17 लाख से अधिक रूपये पाया गया जिसे होल्ड कराया गया है, वहीं आरोपी स्टीफन थॉमस ने 6 लाख रूपये ठगी का आना जिसे फिरोज के बताये अनुसार दूसरे खातों में ट्रांजेक्शन करना स्वीकार किया है । आरोपी विग्नेश पी और स्टीफन थॉमस के घटना में प्रयुक्त दो मोबाईल को जप्त कर आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

गिरफ्तार आरोपी-
1. विग्नेश पी. पिता ए. प्रकाश उम्र 29 वर्ष निवासी 4/1 15 कॉस 4 मेन रोड सम्पन्नगिरीनगर बैगलोर साउथ विलसन गार्डन बैंगलोर कर्नाटका वर्तमान पता श्रीनिवासा कॉलोनी 33 सुदामा नगर बैगलूरू कर्नाटका
2. स्टीफन थॉमस पिता उम्र 54 वर्ष म.नं. 24, 3 कॉस 4 मेन, थाना सुब्रमण्यम नगर, बैंगलूरू कर्नाटका

फरार आरोपी – फिरोज खान उर्फ डॉम्निक

केस का पर्दाफाश और आरोपियों की गिरफ्तारी में शामिल टीम
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी साइबर श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन पर अंर्तराट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड में निरीक्षक मोहन भारद्वाज थाना प्रभारी पुसौर, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेश पटेल (थाना साइबर), आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही एवं टेक्निकल सपोर्ट में थाना साइबर टीम का विशेष सहयोग रहा ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का जागरूकता संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि डिजिटल फ्रॉड जैसी कोई कार्यवाही नहीं होती। किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या सरकारी अधिकारी बनकर दी जा रही धमकियों से सावधान रहें, घबरायें नहीं । किसी भी परिस्थिति में अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें और संदेह होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस, रायगढ़ पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ बेहतर संसाधन, नयी तकनीकों का उपयोग कर रही है । रायगढ़ पुलिस ने प्रभावी और प्रोफेशनल तरीके से पूरे केस को सोल्व किया है, इस केस से जुड़े सभी पहलुओं पर सूक्ष्मता से जांच की जा रही है ।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

October 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पर्यावरण मंत्री के गृह जिले में संबलपूरी शासकीय आबंटित भूमि की जंगलों का विनाश : कांग्रेस

October 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन: चक्रधरनगर चौक मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर अपराध दर्ज

October 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर

October 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

October 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन

October 21, 2026
Next Post
भारत ने रक्षा निर्यात में लगाई बड़ी छलांग, FY26 में ₹38,424 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया

भारत ने रक्षा निर्यात में लगाई बड़ी छलांग, FY26 में ₹38,424 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Toll Tax नियमों में सरकार ने तैयार किया नया प्लान, क्या इन गाड़ियों में मुफ्त एंट्री बंद?

Toll Tax नियमों में सरकार ने तैयार किया नया प्लान, क्या इन गाड़ियों में मुफ्त एंट्री बंद?

June 5, 2026
बिलासपुर में लापरवाही की इंतहा! टॉर्च की रोशनी में कराई गई महिला की डिलीवरी

बिलासपुर में लापरवाही की इंतहा! टॉर्च की रोशनी में कराई गई महिला की डिलीवरी

August 21, 2025

हवाई यात्रियों के लिए बुरी खबर! भारत में 200 से अधिक फ्लाइट्स हो सकती है कैंसिल

November 29, 2025

Raigarh News : दीपावली के लिए अस्थाई फटाका लाइसेंस हेतु 6 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

September 17, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • OTT RELEASE THIS WEEK: इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं 9 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • Chhattisgarh news raipur: रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर अब 4% की छूट, 30 दिसंबर तक मिलेगा सीधा लाभ
  • Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR