• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

भारत ने रक्षा निर्यात में लगाई बड़ी छलांग, FY26 में ₹38,424 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया

Amish Kumari by Amish Kumari
April 2, 2026
in देश
भारत ने रक्षा निर्यात में लगाई बड़ी छलांग, FY26 में ₹38,424 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात इतिहास के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बताया कि इस अवधि में देश का रक्षा निर्यात ₹38,424 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 62% ज्यादा है।

रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह “बड़ी छलांग” भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं पर बढ़ते वैश्विक भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने कहा, “देश रक्षा निर्यात में एक प्रभावशाली सफलता की कहानी लिख रहा है।” इस वित्त वर्ष में ₹14,802 करोड़ का इजाफा हुआ, जो भारत की उन्नत निर्माण क्षमता और आत्मनिर्भर रक्षा उद्योग की मजबूती दिखाता है।

READ ALSO

Nepal Floods: नेपाल में एक बार फिर भयानक बाढ़, कई पुल बहे, सड़कें टूटीं; रेस्क्यू जारी

saudi arabia news: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

पिछले पांच साल में तीन गुना बढ़ा रक्षा निर्यात

खबर के मुताबिक, रक्षा निर्यात में DPSUs (रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) का योगदान 54.84% रहा, जबकि निजी उद्योग ने 45.16% हिस्सा लिया। निजी कंपनियों ने ₹17,353 करोड़, और DPSUs ने ₹21,071 करोड़ का निर्यात किया।

पिछले सालों के आंकड़े देखें तो FY24 में रक्षा निर्यात ₹21,083 करोड़ और FY25 में ₹23,622 करोड़ था। मंत्रालय के अनुसार, पिछले पांच सालों में भारत का रक्षा निर्यात लगभग तीन गुना बढ़ गया है।

भारतीय रक्षा उत्पादों को मिल रहा वैश्विक भरोसा

रक्षा मंत्रालय ने FY26 के इस प्रदर्शन को “मील का पत्थर” बताया और कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन के अनुरूप है, जिसमें भारत को दुनिया के शीर्ष रक्षा निर्यातकों में शामिल करना है।

मंत्रालय ने बताया कि भारतीय रक्षा उत्पादों की वैश्विक स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। FY26 तक भारत 80 से ज्यादा देशों को अपने रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है।

निर्यातक बढ़ रहे, प्रक्रिया हुई आसान

रक्षा निर्यातकों की संख्या इस वित्त वर्ष में बढ़कर 128 से 145 हो गई, जो 13.3% की वृद्धि है। सरकार ने कारोबार को आसान बनाने और निर्यात बढ़ाने के लिए कई सुधार किए हैं।

रक्षा उत्पादन विभाग ने निर्यात प्रक्रियाओं को सरल, ऑनलाइन पोर्टल को बेहतर और अनुमति प्रक्रिया को आसान बनाया, जिससे भारत की रक्षा उद्योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती मिली है।

Related Posts

देश

Nepal Floods: नेपाल में एक बार फिर भयानक बाढ़, कई पुल बहे, सड़कें टूटीं; रेस्क्यू जारी

October 11, 2026
देश

saudi arabia news: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

October 11, 2026
देश

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

October 10, 2026
देश

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर जा रही ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप

October 10, 2026
अन्य खबर

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला

October 10, 2026
देश

Abhijeet Dipke Detained: जंतर-मंतर में CJP के प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया

October 10, 2026
Next Post
शाम 4 बजे के बाद से लापता, जंगल में मिले दो दोस्त के शव – खुदकुशी या रहस्य?  पढ़े पूरी खबर।

शाम 4 बजे के बाद से लापता, जंगल में मिले दो दोस्त के शव – खुदकुशी या रहस्य? पढ़े पूरी खबर।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

RBI का इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, कहीं इसमें आपका खाता तो नहीं? जानिए ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा

आपकी EMI घटेगी या फिर लगेगा महंगाई का झटका? RBI आज करेगा बड़ा फैसला

April 8, 2026
मुख्यमंत्री  श्विष्णुदेव साय ने फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए की दी प्रशासकीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री की जीरो टोलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग के सप्लायर पर राज्य जीएसटी विभाग की छापेमारी, 48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा

July 27, 2025

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में उछाल के बीच पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी, जानें आपके शहर का ताजा रेट

August 31, 2026
सीएम कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम शब्दमुंडा में लौटी रोशनी

मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी गुरुवार को होगा जनदर्शन

January 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Nepal Floods: नेपाल में एक बार फिर भयानक बाढ़, कई पुल बहे, सड़कें टूटीं; रेस्क्यू जारी
  • EPFO Alert ECR Deadline: EPFO ने जारी किया अलर्ट, 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं करने पर लगेगा जुर्माना!
  • TCS Dividend: 1 शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देगी टाटा ग्रुप की कंपनी, जानिए रिकॉर्ड डेट
  • saudi arabia news: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR