• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Hanuman: ‘HanuMan’ के सीक्वल का हुआ ऐलान, धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज

Amish Kumari by Amish Kumari
November 21, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Hanuman 2 2024 में रिलीज हुई तेजा सज्जा स्टारर ‘हनु-मैन’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल की और करीब 296 करोड़ का कलेक्शन किया था। ‘हनु-मैन’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अब मेकर्स ने इसके सीक्वल का भी ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने हाल ही में एक पोस्टर जारी करते हुए ‘हनुमान 2: द राइज ऑफ वानराज’ की घोषणा की है, लेकिन इस पोस्टर ने तेजा सज्जा के फैंस को निराश कर दिया है। दरअसल, इस फिल्म में तेजा सज्जा की जगह पंजा वैष्णव तेज मुख्य भूमिका में होंगे। यानी दूसरे भाग से तेजा सज्जा की छुट्टी हो गई है और अब इसमें पंजा वैष्णव तेज लीड रोल में दिखाई देंगे।

 

READ ALSO

The Vvaan OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का OTT पर होगी रिलीज, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Maatrubhumi New Song: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना रिलीज, भाईजान के किलर अंदाज के दीवाने हुए फैन

Read more Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

 

‘हनु-मैन 2’ का हुआ ऐलान

प्राइमशो एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी करते हुए ‘हनु-मैन 2: द राइज ऑफ वानराज’ का ऐलान किया है। खुद पंजा वैष्णव ने भी सोशल मीडिया पर ‘हनु-मैन’ के सीक्वल का पोस्टर शेयर की है। उन्होंने ‘हनु-मैन 2: द राइज ऑफ वानराज’ का पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हर तूफान में, उनका नाम एक आश्रय है। विश्वास की हर छलांग में, वे ही सहारा देने वाली हवा हैं। हनु-मैन 2-द राइज ऑफ वानराज।’ पंजा वैष्णव के पोस्ट पर कमेंट करते हुए यूजर उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं तेजा सज्जा के फैन उनके इस फ्रेंचाइजी में न होने से निराश हैं। कई ने कमेंट करते हुए इसे लेकर निराशा जताई है।

 

 

मेकर्स का पोस्ट देखकर तेजा सज्जा के फैन हैरान

‘हनु-मैन’ की सफलता के बाद, यह फिल्म प्रोडक्शन हाउस का अगला बड़ा प्रोजेक्ट है। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘जो एक सपने से शुरू हुआ था, वह अब और भी बड़े विजन के साथ आगे बढ़ रहा है। अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के साथ ‘हनु-मैन की विरासत को आगे बढ़ाने पर गर्व है। पेश है ‘हनु-मैन 2 द राइज ऑफ वानराज।’ पंजा वैष्णव तेज और दूरदर्शी वीआई आनंद के साथ इस रोमांचक सहयोग को लेकर उत्साहित हूं; हम मिलकर कुछ वाकई शानदार बनाने जा रहे हैं। जल्द ही और अपडेट्स आएंगे।’ वी.आई. आनंद द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को के. निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी ने प्रोड्यूस किया है। हनुमान 2 पांच भाषाओं – तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ – में रिलीज़ होगी। इससे यह कहानी देश के अलग-अलग हिस्सों के दर्शकों तक पहुंच सकेगी।

 

 

‘हनु-मैन 2’ की घोषणा

फिल्म के मेकर्स ने ‘हनुमान 2’ का अनाउंसमेंट पोस्टर जारी किया है, जिससे दर्शकों को फिल्म की दुनिया की पहली झलक मिली है। इसमें एक व्यक्ति बादलों के बीच से ऊपर उठता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके चारों ओर एक अद्भुत दिव्य आभा है। यह दृश्य एक भव्य फैंटेसी एडवेंचर की ओर इशारा करता है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

 

तेजा सज्जा की ‘हनु-मैन’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

Hanuman 2 तेजा सज्जा की ‘हनु-मैन’ की बात करें तो ये एक पैन-इंडिया हिट साबित हुई। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने थिएट्रिकल रन में दुनिया भर में कुल 295.29 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में फिल्म ने 201.91 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जिससे इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 238.29 करोड़ रुपये हो गया, जबकि विदेशी बाजारों से 57 करोड़ रुपये की कमाई हुई। तेजा सज्जा की बात करें तो इन दिनों अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में तेजा सज्जा ने फिल्मी दुनिया से दूर रहने वाली मौर्या से सगाई की है। हैदराबाद में एक निजी समारोह में अभिनेता ने मौर्या से सगाई की, जिसमें तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सहित राजनीति और फिल्म जगत की कुछ गिनी-चुनी हस्तियां शामिल हुईं।

 

 

Related Posts

मनोरंजन

The Vvaan OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का OTT पर होगी रिलीज, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

November 20, 2026
मनोरंजन

Maatrubhumi New Song: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना रिलीज, भाईजान के किलर अंदाज के दीवाने हुए फैन

November 19, 2026
मनोरंजन

Dia Mirza Controversy: नवाजुद्दीन और दीया मिर्जा के ‘डॉ हसन’ का टीजर हुआ रिलीज, इस OTT प्लेटफॉर्म में देगी दस्तक

November 18, 2026
मनोरंजन

Tiger Shroff Tenu Leke Jaana Teaser: टाइगर श्रॉफ का धमाकेदार कमबैक, ‘तेनु लेके जाना’ के रोमांटिक टीज़र रिलीज

November 17, 2026
मनोरंजन

Dhai Chaal Trailer Out: ‘ढाई चाल’ का धांसू एक्सटेंडेड टीजर हुआ रिलीज, इस OTT पर होगी स्ट्रीम

November 17, 2026
मनोरंजन

Akshay Kumar Samuk: Akshay Kumar की ‘समुक’ का मोशन पोस्टर आउट, इस दिन होगी रिलीज

November 16, 2026
Next Post

Stock Market Holiday: ट्रेडर्स ध्यान दें! अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा बाजार, NSE-BSE पर नहीं होगा कारोबार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

UP Crime News: आगरा रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिला शब, 18 टुकड़े में मिला शरीर; चेन्नई कनेक्शन तक जांच

August 25, 2026
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज

EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज

November 21, 2025
7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

August 6, 2026

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

November 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : नशा कारोबारी और शिक्षा माफिया भाजपा सरकार स्कूलों को निजी हाथों बेचने की कर रही तैयारी : शाखा यादव
  • Stock Market Holiday: ट्रेडर्स ध्यान दें! अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा बाजार, NSE-BSE पर नहीं होगा कारोबार
  • Hanuman: ‘HanuMan’ के सीक्वल का हुआ ऐलान, धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
  • Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR