• Privacy Policy
  • About Us
Friday, July 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

बिहार में 15 अप्रैल को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण, CM के नाम पर सस्पेंस बरकरार

Amish Kumari by Amish Kumari
April 13, 2026
in राजनीतिक
बिहार में 15 अप्रैल को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण, CM के नाम पर सस्पेंस बरकरार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बिहार में राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने के आसार हैं।

READ ALSO

चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया झटका, लालू यादव की जमानत बरकरार

2002 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? तो परेशान ना हो, अब ऐसे भरें SIR फॉर्म, 29 जुलाई है आखिरी तारीख

14 अप्रैल की शाम पटना पहुंचेंगे पीएम मोदी

सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 14 अप्रैल की रात ही पटना पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पटना स्थित लोक भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

कल इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार

सूत्रों ने बताया कि 14 अप्रैल को मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। इसी दिन एनडीए विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

कल बीजेपी विधायक दल की बैठक

कल दोपहर 2 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में यह बैठक होगी। इस बैठक में सभी विधायकों के साथ-साथ केंद्रीय कृषि मंत्री और ऑब्जर्वर शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा, उसके बाद फिर शाम में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी।

कल जेडीयू विधायक दल की भी बैठक होगी

कल ही दोपहर में जदयू विधायक दल की भी बैठक बुलाई गई है। जदयू विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास एक अन्ने मार्ग में होगी। इसमें जदयू विधायक अपनी पार्टी के विधायक दल का नेता चुनेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जनता दल यू के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

एनडीए के सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसी भी तरह की राजनीतिक अनिश्चितता से बचा जा सके। वहीं, नई कैबिनेट को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। बताया जा रहा है कि JDU की ओर से ज्यादातर पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में बरकरार रखा जा सकता है।

डिप्टी सीएम के लिए निशांत के नाम की चर्चा 

डिप्टी सीएम के पद को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के नाम पर चर्चा चल रही है, लेकिन कहा जा रहा है कि वे अभी अंतिम फैसला नहीं ले पाए हैं। पिछले कुछ दिनों से JDU के विधायकों से उनकी राय ली जा रही है। अधिकांश विधायकों ने निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने और पार्टी की कमान सौंपने का समर्थन किया है।

हालांकि, कुछ नेताओं का मानना है कि उन्हें पहले पूरे बिहार का दौरा कर संगठन को मजबूत करना चाहिए और उसके बाद ही सरकार में बड़ी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बताया जा रहा है कि निशांत कुमार इस मुद्दे पर आज रात तक अंतिम फैसला ले सकते हैं। कुल मिलाकर, बिहार में सत्ता परिवर्तन की पटकथा लगभग तैयार है और 15 अप्रैल का दिन राज्य की राजनीति के लिए अहम साबित हो सकता है।

Related Posts

चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया झटका, लालू यादव की जमानत बरकरार
राजनीतिक

चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया झटका, लालू यादव की जमानत बरकरार

July 14, 2026
2002 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? तो परेशान ना हो, अब ऐसे भरें SIR फॉर्म, 29 जुलाई है आखिरी तारीख
राजनीतिक

2002 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? तो परेशान ना हो, अब ऐसे भरें SIR फॉर्म, 29 जुलाई है आखिरी तारीख

July 13, 2026
देशभर में SIR को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, अब नए वोटरों के लिए बदला गया ‘फॉर्म 6’ जोड़ा गया नया सेक्शन, जाने क्या है और भी फायदे?
राजनीतिक

देशभर में SIR को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, अब नए वोटरों के लिए बदला गया ‘फॉर्म 6’ जोड़ा गया नया सेक्शन, जाने क्या है और भी फायदे?

July 12, 2026
छत्तीसगढ़ में NSUI चुनाव का ऐलान, दो चरणों में होगी चुनाव प्रक्रिया
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ में NSUI चुनाव का ऐलान, दो चरणों में होगी चुनाव प्रक्रिया

July 7, 2026
छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने दिया इस्तीफा

June 12, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
राजनीतिक

महंगाई, पेपर लीक, सीट चोरी, बेरोजगारी पर कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन का ऐलान… छत्तीसगढ़ में भी होंगे बड़े प्रदर्शन

June 11, 2026
Next Post
अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई, यहां जानें कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई, यहां जानें कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

वन मंत्री  कश्यप ने पौधा रोपित कर किया ‘वूमन फॉर ट्री’ अभियान का शुभारंभ

वन मंत्री कश्यप ने पौधा रोपित कर किया ‘वूमन फॉर ट्री’ अभियान का शुभारंभ

August 22, 2025
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा तोहफा, डोंगरगढ़ स्टेशन पर इन ट्रेनों का होगा ठहराव, देखें लिस्ट

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा तोहफा, डोंगरगढ़ स्टेशन पर इन ट्रेनों का होगा ठहराव, देखें लिस्ट

September 21, 2025
Gold–Silver Price Update:/ आज बढ़े दाम या हुई गिरावट? देखें लेटेस्ट रेट

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल ,एक दिन में सोना ₹7300 महंगा, चांदी ₹40,000 उछली; जानें आज का ताजा रेट।

January 27, 2026
1 अप्रैल से खत्म होगा मैनुअल चालान सिस्टम, छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ ऑनलाइन ई-चालान से होगा भुगतान

1 अप्रैल से खत्म होगा मैनुअल चालान सिस्टम, छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ ऑनलाइन ई-चालान से होगा भुगतान

March 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सरकारी कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, NPS देरी होने पर कर्मचारी को मिलेगा ब्याज
  • काला हिरण फिल्म का टीजर Out, सलमान खान के मामले पर आधारित है ये फिल्म
  • छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट
  • लॉर्ड्स वनडे हो सकता है Rohit Sharma का आखिरी इंटरनेशनल मैच, माता-पिता लंदन पहुंचते ही अटकलें हुईं तेज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR