• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, June 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास

Amish Kumari by Amish Kumari
April 17, 2026
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 17 अप्रैल 2026

 

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में पिकअप में कटहल के आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, 62.85 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ में 10 से 12 जून तक 8 मेमू-डेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया। अभियान के अंतर्गत “नवा तरिया, आय के जरिया” के तहत प्रदेश में 500 नए तरिया (तालाब) के निर्माण का भी शिलान्यास किया। इससे जल संचयन, भूजल स्तर में वृद्धि और कृषि कार्यों के लिए सिंचाई सुविधा में सुधार होगा। इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, जल संवर्धन और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य किए जाएंगे।

 

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत इस महाअभियान के तहत प्रदेशभर में 10,000 आजीविका डबरी निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 15 अप्रैल 2026 तक 13,000 से अधिक डबरी निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। यह उपलब्धि अभियान की गति और प्रभावशीलता को दर्शाती है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि जल ही जीवन और विकास का आधार है। ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ अभियान के माध्यम से हम गांव-गांव में जल संरक्षण को जन आंदोलन बना रहे हैं। इससे न केवल पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि किसानों की आय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आजीविका डबरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन, बत्तख पालन, सिंघाड़ा उत्पादन, सब्जी उत्पादन और वृक्षारोपण जैसे विविध आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे लोगों को अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होंगे। ग्रामीण स्तर पर इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन, बैनर, ग्राम सभाओं में जागरूकता अभियान तथा क्यूआर कोड के माध्यम से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी व्यापक प्रचार किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए आजीविका डबरी से जुड़े कार्यों में स्व सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। हितग्राही परिवार की महिला सदस्य का नाम नागरिक सूचना पटल में अंकित किया जा रहा है, जिससे महिलाओं की अधिकारिता और भागीदारी मजबूत हो सके।

 

इसके तहत उन्नत तकनीक आधारित योजना निर्माण और ग्राम सभा की स्वीकृति के आधार पर कार्यों को मंजूरी दी जा रही है, जिससे पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो रही है। सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से यह अभियान ग्राम पंचायतों के समग्र विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य करेगा। “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया” महाअभियान जशपुर सहित पूरे प्रदेश में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाते हुए ग्रामीणों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में उभर रहा है।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, अध्यक्ष छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री रामप्रताप सिंह, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में पिकअप में कटहल के आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, 62.85 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पिकअप में कटहल के आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, 62.85 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

June 7, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ में 10 से 12 जून तक 8 मेमू-डेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

June 7, 2026
दुर्ग में धान खरीदी केंद्र के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, 500 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक
छत्तीसगढ़

दुर्ग में धान खरीदी केंद्र के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, 500 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक

June 6, 2026
छत्तीसगढ़ में अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड समेत 5 बदमाश गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड समेत 5 बदमाश गिरफ्तार

June 6, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला; 10वीं-12वीं परीक्षा फीस बढ़ी, नए सत्र से बढ़ेगा पढ़ाई का खर्च
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला; 10वीं-12वीं परीक्षा फीस बढ़ी, नए सत्र से बढ़ेगा पढ़ाई का खर्च

June 6, 2026
छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी मानसून की एंट्री! अगले 5 दिन तक आंधी-बारिश के आसार, 60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी मानसून की एंट्री! अगले 5 दिन तक आंधी-बारिश के आसार, 60 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

June 6, 2026
Next Post
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : 2426 किमी सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शिलान्यास

ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : 2426 किमी सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शिलान्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh Blackberrys शोरूम की मनमानी! एक महीने में कपड़ा हुआ खराब,ग्राहक के साथ हुआ गजब का अनुभव — “Blackberrys” ब्रांड पर उठे सवाल

Raigarh Blackberrys शोरूम की मनमानी! एक महीने में कपड़ा हुआ खराब,ग्राहक के साथ हुआ गजब का अनुभव — “Blackberrys” ब्रांड पर उठे सवाल

October 17, 2025
रोजाना अंजीर खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…

रोजाना अंजीर खाने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…

November 11, 2025
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

August 6, 2025
किसानों के खाते में कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? इस बार न अटक जाएं आपके पैसे तुरंत करें ये काम

PM-Kisan 22वीं किस्त को लेकर किसानों के लिए खुशखबरी, जानिए 2026 में कब आएंगे पैसे?

January 2, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में पिकअप में कटहल के आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, 62.85 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
  • CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन की आज है आखिरी डेट, तुरंत कर लें अप्लाई
  • ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
  • अब सड़कों पर दौड़ेगी बिजली की रफ्तार, NR विला के सामने खुला BGAUSS का प्रीमियम इलेक्ट्रिक शोरूम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR